• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Amish Kumari by Amish Kumari
August 15, 2025
in राजनीतिक
आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 15 अगस्त 2025

READ ALSO

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा

देश की आजादी की 79 वां स्वतंत्रता दिवस जिले में गरिमामय और हर्षाेल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। सांसद  महाराज ने प्रातः 9 बजे समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्य अतिथि  महाराज ने परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा मंच में तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं शांति के प्रतीक श्वेत कपोत आकाश में छोड़े गये।

 

परेड रहा आकर्षण का केन्द्र

 

कार्यक्रम की अगली कड़ी में देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय तिरंगे और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी। तत्पश्चात उन्होंने श्रीलंका शान्ति सेना में शहीद हुए स्व. श्री लाजरूस मिंज, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुये स्व. नबोर कुजूर, रानीबोदली बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ मेें शहीद हुए स्व. महेश पैकरा, नक्सली मुठभेड़ में शहिद स्व. अनिल खलखो, नारायणपुर बस्तर में शहीद हुए स्व. मनोज रूल, थाना पांकी जिला तालेहार में उग्रवादी मुठभेड़ में शहीद हुये स्व. मसीह भूषण लकड़ा एवं सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुये स्व. रामसाय भगत के परिवारों को साल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।

 

स्कूली बच्चों ने दी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

 

कार्यक्रम के दूसरे चरण में योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने व स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का संदेश देते हुए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जुम्बा पीटी का प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति और लोकगीत के रंग में रगें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी।

 

परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को किया गया सम्मानित

 

कार्यक्रम में मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को शील्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। मार्च पास्ट (सीनियर वर्ग) की उत्कृष्ठ प्रस्तुति पर प्रथम स्थान जिला पुलिस बल (पुरूष), द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल (महिला) तथा तृतीय स्थान छ.ग. सशस्त्र बल 12वीं वाहिनी रामानुजगंज को मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, द्वितीय स्थान राष्ट्रीय कैडर कोर (एनसीसी) शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर तथा तृतीय स्थान संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालिका) बलरामपुर को प्रदान किया गया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामानुजगंज, द्वितीय स्थान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भेलवाडीह तथा तृतीय स्थान पहाड़ी कोरवाव आश्रम भेलवाडीह को प्रदान किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को शानदार जुम्बा पीटी सह योगा प्रदर्शन करने व सेजेस हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती थीम पर नृत्य के माध्यम से शासन की योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए शानदार प्रस्तुती देने पर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि  चिंतामणि महाराज द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 66 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि  चिंतामणि महराज को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्य अतिथि ने नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

 

इस अवसर पर  महाराज ने उपस्थित सभी जनों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशा नहीं करने तथा लोगों को नशा पान से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने पुलिस लाईन परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा रोपण कर हरियाली का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य  कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष  ओमप्रकाश जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष  लोधीराम एक्का, कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक  बैंकर वैभव रमनलाल, वनमण्डलाधिकारी  आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं एवं नागरिकगण मौजूद थे।

 

 

Related Posts

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग
राजनीतिक

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग

February 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा
राजनीतिक

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा

February 4, 2026
I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग
राजनीतिक

I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग

February 2, 2026
बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को जारी किए अहम निर्देश
राजनीतिक

बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को जारी किए अहम निर्देश

January 19, 2026
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा की जीत होने पर क्या बोले पीएम मोदी
राजनीतिक

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा की जीत होने पर क्या बोले पीएम मोदी

January 16, 2026
BMC चुनाव की काउंटिंग शुरू, लेकिन नतीजों के ऐलान में हो सकती है देरी, जानिए कारण
राजनीतिक

BMC चुनाव की काउंटिंग शुरू, लेकिन नतीजों के ऐलान में हो सकती है देरी, जानिए कारण

January 16, 2026
Next Post
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में किया ध्वजारोहण

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में किया ध्वजारोहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

शेयर बाजार में Ola इलेक्ट्रिक की धमाकेदार वापसी ,जानिए  क्या है अगला टारगेट?

शेयर बाजार में Ola इलेक्ट्रिक की धमाकेदार वापसी ,जानिए क्या है अगला टारगेट?

January 2, 2026
वजन कम करने से हार्ट हेल्थ सुधारने तक मोसम्बी जूस पीने से शरीर को मिलते हैं कई बड़े फायदे

वजन कम करने से हार्ट हेल्थ सुधारने तक मोसम्बी जूस पीने से शरीर को मिलते हैं कई बड़े फायदे

September 27, 2025
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में 3 दिन चलेगा रोजगार मेला,15 हजार युवाओं को मिलेगा ऑफर लेटर

January 25, 2026
महागठबंधन में CM फेस पर सस्पेंस खत्म! आज 11 बजे होगा ऐलान, जानें कौन है वो

महागठबंधन में CM फेस पर सस्पेंस खत्म! आज 11 बजे होगा ऐलान, जानें कौन है वो

October 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • YouTube पर भाषाओं की दीवार टूटी, अब अपनी भाषा में देख सकेंगे दुनिया भर के वीडियो
  • UPI से भुगतान कब तक रहेगा फ्री? क्या अब पेमेंट पर देना होगा शुल्क?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR