• Home 1
  • Home 2
Monday, September 8, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

आत्मसमर्पित नक्सलियों के बीच पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – राखी बंधवाकर दिया विश्वास और भाईचारे का संदेश

Suman Singh by Suman Singh
August 10, 2025
in देश
0
आत्मसमर्पित नक्सलियों के बीच पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – राखी बंधवाकर दिया विश्वास और भाईचारे का संदेश
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 10 अगस्त 2025

READ ALSO

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर…

बड़ा हादसा, केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव से 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

प्रदेश के गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप भी मौजूद रहे।

 

 

रक्षाबंधन के मौके पर पुनर्वास केंद्र की आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा को राखी बांधी और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।  शर्मा ने सभी बहनों के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि जो भाई-बहन नक्सल संगठन छोड़कर मुख्यधारा में आ गए हैं, वे अब हमारे परिवार का हिस्सा हैं। अगर कोई और भी लौटना चाहे, तो पूरा समाज उसे अपनाएगा और उसकी सुरक्षा व आजीविका की जिम्मेदारी हमारी होगी।

 

 

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास नीति की खुलकर सराहना की और बताया कि पहले उनका जीवन भटका हुआ और हिंसा से भरा था, लेकिन अब कौशल विकास प्रशिक्षण पाकर वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं और लोकतांत्रिक जीवन जी रहे हैं। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि पुनर्वास केंद्र की दिनचर्या में खेलकूद, मनोरंजन, देशभक्ति फिल्में और साक्षरता कार्यक्रम शामिल किए जाएं, साथ ही एक्सपोज़र विजिट के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को रायपुर और जगदलपुर जैसे शहरों का भ्रमण कराया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और आमदनी के स्थायी साधन उपलब्ध कराने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।

 

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, सरपंच छोटेडोंगर संध्या पवार, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भीम सिंह, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमंडलाधिकारी ससिगानंदन के., एसडीएम अभयजीत मंडावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर…
देश

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर…

September 8, 2025
बड़ा हादसा, केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव से 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
देश

बड़ा हादसा, केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव से 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

September 8, 2025
कोयला खदान में बड़ा हादसा, लैंड स्लाइड होने से वैन 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत…
देश

कोयला खदान में बड़ा हादसा, लैंड स्लाइड होने से वैन 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत…

September 7, 2025
कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…
देश

देशभर में कुछ ही देर में लगने वाला है चंद्र ग्रहण, 12.58 बजे से लग जाएगा सूतक…

September 7, 2025
रूसी वैज्ञानिकों ने कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन की तैयार! जानिए आम लोगों के लिए कब होगी उपलब्ध?
देश

रूसी वैज्ञानिकों ने कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन की तैयार! जानिए आम लोगों के लिए कब होगी उपलब्ध?

September 7, 2025
कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…
देश

कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…

September 6, 2025
Next Post
3 निरीक्षक और 15 आरक्षकों का तबादला, कई थानों के बदले TI, देखें लिस्ट

3 निरीक्षक और 15 आरक्षकों का तबादला, कई थानों के बदले TI, देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

श्री बिपिन मांझी राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

July 26, 2025
राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती

राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती

July 28, 2025
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई के लिए समय पर भुगतान और कारोबार वृद्धि पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लिया

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई के लिए समय पर भुगतान और कारोबार वृद्धि पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लिया

August 8, 2025

मुख्यमंत्री साय का संकल्प: छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मॉडल राज्य

July 29, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पितृपक्ष श्राद्ध का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, यहां जानें श्राद्धकर्म की विधि और नियम…
  • केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, UPS से NPS में स्विच करने का बड़ा मौका, इस तारीख तक लेना होगा फैसला
  • तूफानी तेजी के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, Sensex 80,500 के पार, Nifty 24,700 पर पहुंचा
  • मुख्यमंत्री साय ने रायपुर की पहली महिला विधायक स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR