• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, March 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

आदि कर्मयोगी अभियान: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होंगे जनजातीय परिवार

Amish Kumari by Amish Kumari
August 21, 2025
in देश
आदि कर्मयोगी अभियान: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होंगे जनजातीय परिवार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 21 अगस्त 2025

READ ALSO

अब राशन के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं,अब मोबाइल पर एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में थाई कार्गो शिप पर हमला, जहाज में लगी आग; 20 क्रू मेंबर सुरक्षित, 3 अब भी लापता

छत्तीसगढ़ में जनजाति समुदाय के लिए संचालित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनजातीय परिवारों तक पहुंचानें के लिए आदिकर्मयोगी अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आदि कर्मयोगी अभियान को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के मध्य जोर-शोर के साथ सेवा पर्व के रूप में संचालित करने का आह्वान किया है।

 

छत्तीसगढ़ में आजादी के अमृतकाल में वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने में सबकी सहभागिता से यह अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के लिए राज्य के 28 जिलों के 138 विकासखंडो में 1 लाख 33 हजार वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। आदिकर्मयोगी अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वय से जनजातीय परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। स्थानीय जन प्रतिनिधि भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी देंगे।

 

आदिकर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनजातीय बाहुल्य गांवों में बुनियादी अधोसंरचना और सुविधाओं में जो भी ‘क्रिटिकल गैप’ हैं, उनकी पहचान की जाएगी। स्थानीय प्रशासन के माध्यम से इन कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे हर ग्राम बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त होगा। आदिकर्मयोगी अभियान संचालित करने के लिए राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय उन्नमुखीकरण एवं जिला मास्टर टेªनर्स के द्वितीय चरण के चार दिवसीय प्रशिक्षण का पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद विकासखण्डों और गांवों में चिन्हांकित आदिकर्मयोगी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री साय ने आदिकर्मयोगी अभियान के संबंध में 6 अगस्त को आयोजित बैठक में इस कार्यक्रम को प्राथमिकता देते हुए इस कार्य को जमीनी स्तर क्रियान्वित करने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री श्री उइके ने आदिकर्मयोगीयों के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए जनजातीय संस्कृति और परंपरा को कायम रखते हुए इन वर्गों के कल्याण के लिए हम सबको पावन और पवित्र भाव से कार्य करने पर जोर दिया।

 

आदिम जाति, विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना में जनजातीय वर्गों के विकास में भागीदारी बनने की जरूरत है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि आदि कर्मयोगी जनजातियों से सहज-सरल एवं उनकी ही भाषा व बोलचाल में मित्रवत जुड़ाव आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य पूरा होगा।

 

प्रमुख सचिव आदिम जाति विकास सोनमणि बोरा ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्रामों में ‘आदि सेवा केंद्र’ स्थापित होंगे। ये केंद्र न केवल मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता में सहायक होंगे, बल्कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सतत क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समापन समारोह में मास्टर ट्रेनर्स सहित बस्तर और सरगुजा संभाग के आदि कर्मयोगी उपस्थित थे।

Related Posts

अब राशन के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं,अब मोबाइल पर एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी
देश

अब राशन के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं,अब मोबाइल पर एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी

March 11, 2026
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में थाई कार्गो शिप पर हमला, जहाज में लगी आग; 20 क्रू मेंबर सुरक्षित, 3 अब भी लापता
देश

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में थाई कार्गो शिप पर हमला, जहाज में लगी आग; 20 क्रू मेंबर सुरक्षित, 3 अब भी लापता

March 11, 2026
LPG सप्लाई बंद होने से मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर पड़ सकता है असर, जानें क्या है पूरा कनेक्शन ?
देश

LPG सप्लाई बंद होने से मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर पड़ सकता है असर, जानें क्या है पूरा कनेक्शन ?

March 11, 2026
US–ईरान युद्ध के बीच फलों-सब्जियों के निर्यातकों को राहत, सरकार ने यह शुल्क किया माफ
देश

US–ईरान युद्ध के बीच फलों-सब्जियों के निर्यातकों को राहत, सरकार ने यह शुल्क किया माफ

March 11, 2026
UGC पर जातिगत भेदभाव का आरोप, नए नियमों के खिलाफ SC में एक और याचिका ; जानें क्या है मांग?
देश

NCERT किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को एक हफ्ते में डोमेन एक्सपर्ट कमेटी बनाने का आदेश

March 11, 2026
प्‍लेन को बम से उड़ा दिया जाएगा…धमकी मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई Emergency लैंडिंग
देश

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच राहत की खबर, पश्चिम एशिया के लिए 58 उड़ानें संचालित करेगा एयर इंडिया

March 11, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुर्याेधन राम को मिलेगा नया सहारा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दुर्याेधन राम को मिलेगा नया सहारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांताराम सर्राफ को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांताराम सर्राफ को अर्पित की श्रद्धांजलि

September 19, 2025
31 दिसंबर तक ITR में बदलाव करने का आखिर मौका, वरना लगेगी भारी पेनाल्टी

31 मार्च से पहले करें टैक्स प्लानिंग, इन 5 निवेश विकल्पों से बचा सकते हैं टैक्स और बना सकते हैं बड़ा फंड

March 9, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर नक्सलमुक्त

छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर नक्सलमुक्त

October 16, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अब राशन के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं,अब मोबाइल पर एक क्लिक में मिलेगी पूरी जानकारी
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ला सकता है महाभियोग प्रस्ताव, नोटिस पर 180 सांसदों के हस्ताक्षर
  • Telegram की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: पाइरेसी को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का नोटिस, जानिए पूरा मामला
  • IPL 2026 का शेड्यूल जारी: 28 मार्च को RCB-SRH के बीच होगा पहला मुकाबला; जाने कब और कहां होगा?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR