• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

आमजनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें, शिकायतों का त्वरित निराकरण कराएं तथा निगम के विकास कार्ये में गति लाएं-उद्योग मंत्री

Amish Kumari by Amish Kumari
August 18, 2025
in शिक्षा
आमजनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें, शिकायतों का त्वरित निराकरण कराएं तथा निगम के विकास कार्ये में गति लाएं-उद्योग मंत्री
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कोरबा 18 अगस्त 2025

प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे आमजनता की समस्याओं के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनशील रहते हुए उनकी शिकायतों का शीघ्र निराकरण कराएं तथा जनता की अपेक्षाओं, उनकी मांगों व आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य करें। उन्होने कहा कि वार्ड, बस्ती व शहर के विकास कार्यो में आवश्यक तेजी लाएं, निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, समयसीमा में कार्यो को पूरा करें एवं जिन कार्यो की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, उन्हें शीघ्र प्रारंभ कराएं। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह अंतिम रूप से सुनिश्चित कराएं।

READ ALSO

युवको के लिए शानदार रोजगार का मौका, रायपुर में इतने तारीख को लगेगा प्लेसमेंट कैंप; 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज जिला पंचायत कोरबा के सभागार में नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर वार्ड, बस्ती व शहर के विकास कार्यो की कार्य प्रगति, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन व प्राप्त परिणामों तथा आमजनता की समस्याओं से जुडे़ विषयों व उनके निराकरण संबंधी कार्यो की कार्यप्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व पार्षद नरेन्द्र देवांगन भी उपस्थित थे। निगम आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम के विकास कार्यो, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति एवं निगम से जुडे़ विभिन्न कार्यो की वर्तमान कार्यप्रगति की बिन्दुवार जानकारी बैठक में प्रस्तुत की तथा निगम द्वारा किए जा रहे विकास व निर्माण कार्यो की मदवार व जोनवार जानकारी उद्योग मंत्री श्री देवांगन को दी। बैठक के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद, अधोसंरचना मद, 15वे वित्त आयोग मद, प्रभारी मंत्री मद, विधायक मद, मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद, राजस्व व आपदा प्रबंधन मद, निगम मद, एन.सी.ए.पी. मद सहित अन्य विभिन्न मदो के अंतर्गत प्रस्तावित, स्वीकृत व प्रगतिरत निर्माण कार्यो की जोनवार जानकारी लेते हुए कार्यो की वर्तमान प्रगति की सघन रूप से समीक्षा की। मंत्री  देवांगन ने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि प्रगतिरत निर्माण कार्यो में आवश्यक तेजी लाएं, कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष नजर रखें एवं समयसीमा में कार्यो को पूरा कराएं। उन्होने कहा कि जो कार्य स्वीकृत हैं, उनकी निविदा आदि की प्रक्रिया में तेजी लाएं एवं जिन कार्यो की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, उन कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराएं।

 

बिना भेदभाव के सभी वार्डो में हो विकास कार्य

बैठक के दौरान उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि हमारा संकल्प है कि निगम के सभी 67 वार्डो में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराएं जाएं, वार्डो के नागरिकों की मांग व उनकी आवश्यकता को देखते हुए विकास कार्यो के प्रस्ताव तैयार हों एवं वार्डवासियों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य किए जाएं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शहर विकास के बडे़ कार्यो के साथ-साथ वार्ड व बस्तियों में सी.सी. रोड, नाली, स्ट्रीट लाईट, विद्युत विस्तार, पेयजल व्यवस्था, सार्वजनिक शेड, चबूतरा, सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुडे़ निर्माण कार्यो पर भी प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएं। मंत्री श्री देवांगन ने निगम के जोन स्तर पर वार्ड पार्षदों के साथ बैठक आयोजित करने तथा वार्डवार विकास व निर्माण कार्यो की समीक्षा, समस्याओं व शिकायतों के निराकरण की दिशा में कार्य किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

 

टी.पी.नगर निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं

 

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों से कहा कि कोरबा में नया टी.पी.नगर का निर्माण शीघ्र हो, यह अतिआवश्यक है, अतः नया टी.पी.नगर निर्माण की कार्यप्रक्रिया को तेजी के साथ आगे बढ़ाएं ताकि उक्त महत्वपूर्ण कार्य को मूर्त रूप दिया जा सके। उन्होने कहा कि जिला खनिज न्यास मद के अंतर्गत प्रस्तावित तथा 36 करोड़ रूपये की लागत वाली पेयजल विस्तार योजना में रापाखर्रा ढेलवाडीह सहित अन्य सभी दूरस्थ बस्तियों को शामिल किया जाए ताकि इन सभी बस्तियों में पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। मंत्री श्री देवांगन ने निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था से जुडे़ कार्यो की विस्तार से समीक्षा की एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लाएं

 

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने निगम की सफाई व्यवस्था व साफ-सफाई से जुडे़ कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रैंकिंग में देश में कोरबा के 8 वें स्थान पर आने, वाटर प्लस व थ्री स्टार रैंकिंग प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि कोरबा को यह उपलब्धि यहॉं के जागरूक नागरिकबंधुओं की जागरूकता, निगम के अधिकारी कर्मचारियों व स्वच्छता दीदियों की मेहनत तथा निगम की महापौर, पार्षदगणों व जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन व सहयोग से प्राप्त हुई है किन्तु हमें कोरबा को अभी और आगे लेकर जाना हैं, और अधिक परिश्रम करना है। उन्होने कहा कि निगम की सफाई व्यवस्था में बेहतर कसावट लाएं, शहर की स्वच्छता व साफ-सफाई के प्रति लगातार सजग रहते हुए कार्य करें ताकि आगामी वर्ष में कोरबा को और अधिक बेहतर परिणाम मिल सके।

 

शासकीय योजनाओं की समीक्षा

 

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन आदि सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए योजनाओं की कार्यप्रगति में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने शासन की विभिन्न आर्थिक सहायता व पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों तथा उन्हें समय पर पेंशन मिल रही है या नहीं, कहीं कोई अवरोध तो नहीं है, आदि की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ पहुंचाने, विभिन्न पेंशन योजनाओें के हितग्राहियों को समय पर पेंशन प्रदान करने आदि की दिशा में पूरी इच्छाशक्ति के साथ कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

 

ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ लोगों के मिले, यह हमारा संकल्प

 

बैठक के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों से कहा कि केन्द्र, राज्य व निगम में हमारी सरकार है, अतः इसका पूरा-पूरा लाभ निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिले, इस संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के सहयोग से निगम क्षेत्र के विकास हेतु लगातार धनराशि प्राप्त हो रही है, जिसके लिए मैं उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हॅॅू। उन्होने कहा कि सहज व सरल स्वभाव रखने वाले उद्योग मंत्री श्री देवांगन क्षेत्र के विकास व निर्माण कार्यो के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं तथा कार्यो की गुणवत्ता पर उनकी विशेष नजर रहती है, अतः गुणवत्तापूर्ण कार्य करें, वार्ड के पार्षदों की बातों को गंभीरता से सुने, उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं।

बैठक के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी व पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, भूषण उरांव, एन.के.नाथ, विनोद शांडिल्य, तपन तिवारी, प्रकाश चन्द्रा, सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विपिन मिश्रा, पीयूष राजपूत, लीलाधर पटेल, यशवंत जोगी, गोयल सिंह विमल, राजस्व निरीक्षक अजय अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, संजय ठाकुर आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

युवको के लिए शानदार रोजगार का मौका, रायपुर में इतने तारीख को लगेगा प्लेसमेंट कैंप; 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

March 21, 2026
RTE एडमिशन  में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर
शिक्षा

RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर

March 20, 2026
महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक आवेदन कर सकते है अभ्यर्थी
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

March 20, 2026
SSB भर्ती 2026: सरकारी नौकरी का मौका! 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों  भी कर सकते हैं आवेदन ,1060 पदों पर निकली भर्ती
शिक्षा

SSB भर्ती 2026: सरकारी नौकरी का मौका! 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों भी कर सकते हैं आवेदन ,1060 पदों पर निकली भर्ती

March 19, 2026
GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी, जानें कैसे चेक करें अपनी रैंक और स्कोर
शिक्षा

GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी, जानें कैसे चेक करें अपनी रैंक और स्कोर

March 19, 2026
रायपुर में गर्मी का असर, इतने तारीख से बदलेंगी स्कूल टाइम; सुबह 7:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं
शिक्षा

रायपुर में गर्मी का असर, इतने तारीख से बदलेंगी स्कूल टाइम; सुबह 7:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं

March 18, 2026
Next Post
*तमनार पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रेलर लुटकांड  का 24 घंटे में खुलासा सात आरोपी गिरफ्तार*

*तमनार पुलिस की बड़ी सफलता: ट्रेलर लुटकांड का 24 घंटे में खुलासा सात आरोपी गिरफ्तार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

ओडिशा के राउरकेला में विमान हादसा, 9-सीटर विमान की क्रैश लैंडिंग; कई यात्री घायल

ओडिशा के राउरकेला में विमान हादसा, 9-सीटर विमान की क्रैश लैंडिंग; कई यात्री घायल

January 10, 2026
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना; सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना; सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

November 19, 2025
महिलाएं समाज की धुरी हैं, समाज की दिशा महिलाएं ही निर्धारित करती हैं- विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

महिलाएं समाज की धुरी हैं, समाज की दिशा महिलाएं ही निर्धारित करती हैं- विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

August 23, 2025
कोतवाली पुलिस की दबिश में बावलीकुंआ से चार जुआरी धराए, मौके से नगदी व ताश जब्त

कोतवाली पुलिस की दबिश में बावलीकुंआ से चार जुआरी धराए, मौके से नगदी व ताश जब्त

July 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
  • खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे
  • 1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR