• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के बीच एमओयू

Amish Kumari by Amish Kumari
August 14, 2025
in राजनीतिक
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के बीच एमओयू

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 14 अगस्त 2025

READ ALSO

‘जनता ने जन सुराज को नकार दिया, सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए कोर्ट पहुंचे’, प्रशांत किशोर पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य शिक्षा तथा अनुसंधान हेतु हुए समझौते के तहत डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त 2025 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रवास पर आएगा और यहां दोनो संस्थानों के मध्य शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों का जायजा लेगा। डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव के नेतृत्व में आने वाला यह प्रतिनिधि मंडल कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं एवं अनुसंधान सुविधाओं का अवलोकन करेगा। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में एक ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें दोनों विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक एवं प्राध्यापकगण कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण तथा विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान की संभावनाओं पर विचार विमश करेंगे। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक डॉ. आर.के. अग्रवाल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के मध्य 17 अप्रैल 2025 को एक समझौता किया गया था जिसके तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर और डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के विद्यार्थी स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध (च्ीक्) पाठ्यक्रमों के लिए एक दूसरे के संस्थानों में जा सकेंगे। दोनो संस्थानों के प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक भी आपसी समन्वय के तहत एक दूसरे के संस्थान में अध्ययन एवं अनुसंधान कर सकेंगे।

समझौते पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की ओर से कुलपति डॉ. चंदेल और डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान की तरफ से रेक्टर प्रो. आयेबेक रोजिव ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत दोनों संस्थान कृषि, पर्यावरण, जल संरक्षण तथा विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में शिक्षा एवं अनुसंधान का कार्य करेंगे। इसमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विद्यार्थियों को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के नये अवसर प्राप्त होंगे। समझौते पर आगे बढ़ने के लिए दोनों संस्थानों के वैज्ञानिक एवं अधिकारी एक दूसरे के संस्थानों का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, परिवेश तथा अनुसंधान के क्षेत्रों का जायजा लेंगे। समझौते के प्रथम चरण में डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त 2025 को कृषि विश्वविद्यालय परिसर का दौरा करेगा। प्रतिनिधि मंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के परिवेश, स्थानीय परिस्थितियों, उपलब्ध सुविधाओं तथा अध्ययन एवं अनुसंधान के क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा। इनके आधार पर भविष्य की योजनाएं तैयार की जाएंगी। किन क्षेत्रों में और किन पहलुओं पर मिलकर शोध/अनुसंधान करना है यह तय किया जाएगा।

विश्वविद्यालय परिसर में 21 अगस्त को एक ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र भी रखा गया है जिसमें डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. चंदेल, वरिष्ठ अधिकारी एवं वैज्ञानिकगण शामिल होंगे। इस दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के उपमहानिदेशक भी उपस्थित रहेंगे।

परिचर्चा के दौरान कृषि शिक्षा में किए जा रहे सुधारों, शैक्षिक नवाचार एवं डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान में उपलब्ध अवसर, अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं एवं इनके क्षेत्र जैसे विषयों पर सार्थक संवाद किया जाएगा। सत्र को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. चंदेल, तथा डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान के रेक्टर डॉ. रोजिव भी संबोधित करेंगे।

परिचर्चा में शिक्षा एवं छात्रों से जुड़े मुद्दो के साथ-साथ अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों सब्जियों, तिलहन फसलों, रेशेदार फसलों, मछली पालन, फॉरेस्ट्री, कृषि रसायन, पौध संरक्षण, कृषि व्यवसाय एवं उद्यमिता, खाद्य प्रसंसकरण आदि विषयों पर विचार-मंथन किया जाएगा। डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के विभिन्न संस्थानों में संचालित गतिविधियों एवं सुविधाओं का जायजा भी लेगा जिसमें समझौते के तहत भविष्य की रणनीति तैयार की जा सके। समझौते के अगले चरण में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अधिकारी एवं वैज्ञानिक डेनाऊ इस्टीट्यूट ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप एंड पेडागॉजी उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे।

Related Posts

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग
राजनीतिक

‘जनता ने जन सुराज को नकार दिया, सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए कोर्ट पहुंचे’, प्रशांत किशोर पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

February 6, 2026
क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग
राजनीतिक

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग

February 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा
राजनीतिक

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा

February 4, 2026
I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग
राजनीतिक

I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग

February 2, 2026
बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को जारी किए अहम निर्देश
राजनीतिक

बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को जारी किए अहम निर्देश

January 19, 2026
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा की जीत होने पर क्या बोले पीएम मोदी
राजनीतिक

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा की जीत होने पर क्या बोले पीएम मोदी

January 16, 2026
Next Post
स्वतंत्रता दिवस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  देवांगन ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

उप राष्ट्रपति  राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री  साय ने की भेंट

उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुख्यमंत्री साय ने की भेंट

November 5, 2025
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने पुसौर तहसील में विकास कार्यों के लिए स्थलों का किया निरीक्षण आत्मानंद स्कूल परिसर में प्रस्तावित अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने पुसौर तहसील में विकास कार्यों के लिए स्थलों का किया निरीक्षण आत्मानंद स्कूल परिसर में प्रस्तावित अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश

July 23, 2025
नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता,’ऑपरेशन मेगाबुरु’ में 17 माओवादियों का ढेर

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता,’ऑपरेशन मेगाबुरु’ में 17 माओवादियों का ढेर

January 24, 2026
चौकी प्रभारी जोबी ने मेधावी छात्राओं, शिक्षकों और कोटवार को किया सम्मानित

चौकी प्रभारी जोबी ने मेधावी छात्राओं, शिक्षकों और कोटवार को किया सम्मानित

August 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • SBI सहित देश के कई बड़े बैंक 12 फरवरी को रहेंगे बंद, हड़ताल का ऐलान
  • छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 4 से 26 अप्रैल तक यात्रियों को होगी दिक्कत, देखें पूरी लिस्ट यहां
  • छत्तीसगढ़ में शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, 3 की हालत गंभीर
  • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR