• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

उद्योग मंत्री ने स्लम बस्ती को दी 55 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात

Amish Kumari by Amish Kumari
August 22, 2025
in राजनीतिक
उद्योग मंत्री ने स्लम बस्ती को दी 55 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 22 अगस्त 2025

READ ALSO

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान शुरू; जानिए कब आएंगे रिजल्ट।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बड़ा सियासी बवाल: रसोई गैस की किल्लत पर हंगामा, 30 कांग्रेसी विधायक निलंबित

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा के दर्री क्षेत्र की स्लम बस्ती को 55 लाख रूपये के विकास कार्याे की सौगात प्रदान की। वार्ड क्र. 60 श्रम नगर प्रगति नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उन्होने 05 महत्वपूर्ण विकास कार्याे का भूमिपूजन किया तथा सोमवार से ही इन निर्माण कार्याे को प्रारंभ करने एवं पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए समयसीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित निगम के एम.आई.सी.के सदस्य, पार्षदगणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।

 

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में डॉ.कश्यप घर से भूषण मेहर घर तक 11 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड, नाली का निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर में ही योगेश बरेठ घर से रमेश नवरंग घर तक 11 लाख 80 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड श्रम नगर में ही तारंग घर से प्रभू सतनामी घर तक 09 लाख 50 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण, इसी वार्ड के श्रम नगर बस्ती में ही पप्पू सतनामी घर से प्रजापति घर तक 07 लाख 20 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. रोड नाली निर्माण का कार्य कराया जाना हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 48 मेन रोड दर्री दशहरा मैदान सामुदायिक भवन के पास 15 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण का कार्य होना हैं। आज वार्ड क्र. 60 श्रम नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इन सभी विकास कार्याे का भूमिपूजन किया।

 

इस मौके पर काफी संख्या में उपस्थित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में कहा कि मैं सदैव निगम क्षेत्र की जनताजनार्दन व आप सभी के सुख-दुख का साथी रहा हॅूं, तथा आगे भी रहूॅंगा। आपकी हर समस्या के निराकरण के लिए, आपको सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए, मैं कृत संकल्पित हूॅं। उन्होने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब मैं इस बस्ती में आया था तो आप सबने इन विकास कार्याे की मांग की थी, मुझे खुशी है कि आपकी बहुप्रतीक्षित मांगे आज पूरी कर दी गई हैं। इस मौके पर उद्योग मंत्री  देवांगन ने बस्ती में शेष सड़क, नाली निर्माण हेतु 15 लाख रूपये की घोषणा के साथ ही कहा कि दर्री मंदिर के सामने 25 लाख रूपये की लागत से भव्य डोम का निर्माण भी किया जाएगा। मंत्री  देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के आशीर्वाद से कोरबा में विकास कार्याे हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होगी तथा आप जनताजनार्दन की इच्छा, मांग व आवश्यकता के अनुसार सभी विकास कार्य होंगे।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री  देवांगन कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित रहें हैं, जब वे कोरबा के महापौर थे, तो उन्होने एक विकास पुरूष की भूमिका का निर्वहन कर निगम क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से विकास कार्य कराए थे, जिसे आज भी याद किया जाता है। उन्होने कहा कि सहज, सरल स्वभाव के धनी, उद्योग मंत्री  देवांगन का कोरबा की जनता से आत्मिक लगाव है तथा वे सदैव लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं।

 

भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति  नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही एम.आई.सी. सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, सरोज शांडिल्य, पार्षद राधा बाई महंत, कल्याणी बाई यादव, फिरतराम साहू, मुकुंद सिंह कंवर, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, दर्री मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान शुरू; जानिए कब आएंगे रिजल्ट।
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान शुरू; जानिए कब आएंगे रिजल्ट।

March 16, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बड़ा सियासी बवाल: रसोई गैस की किल्लत पर हंगामा, 30 कांग्रेसी विधायक निलंबित

March 12, 2026
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन में लौटे, अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद बोले– नियमों से ऊपर कोई नहीं
राजनीतिक

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन में लौटे, अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद बोले– नियमों से ऊपर कोई नहीं

March 12, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ला सकता है महाभियोग प्रस्ताव, नोटिस पर 180 सांसदों के हस्ताक्षर
राजनीतिक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ला सकता है महाभियोग प्रस्ताव, नोटिस पर 180 सांसदों के हस्ताक्षर

March 11, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं CM ममता बनर्जी, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी का लगाया गंभीर आरोप
राजनीतिक

राष्ट्रपति दौरे पर उठे विवाद के बीच ममता सरकार की सफाई, केंद्र को भेजी विस्तृत रिपोर्ट, प्रोटोकॉल उल्लंघन से किया इनकार

March 9, 2026
बिहार की राजनीति से बड़ी खबर, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली
राजनीतिक

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली

March 8, 2026
Next Post
SC का चुनाव आयोग को निर्देश, वोटर लिस्ट रिवीजन में Adhar Card भी मान्य दस्तावेज…

SC का चुनाव आयोग को निर्देश, वोटर लिस्ट रिवीजन में Adhar Card भी मान्य दस्तावेज…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

January 1, 2026
ताकत बढ़ाने के लिए रोज खाएं आंवला, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

ताकत बढ़ाने के लिए रोज खाएं आंवला, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

December 28, 2025
5000mAh बैटरी के साथ Samsung ने लॉन्च किया Samsung Galaxy F17, जानें कीमत और फीचर्स…

5000mAh बैटरी के साथ Samsung ने लॉन्च किया Samsung Galaxy F17, जानें कीमत और फीचर्स…

September 11, 2025
हिमाचल के सोलन में आग का तांडव, बच्चे की मौत; 8 से 9 लोगों के फंसे होने की आशंका

हिमाचल के सोलन में आग का तांडव, बच्चे की मौत; 8 से 9 लोगों के फंसे होने की आशंका

January 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • IRCTC का खास ऑफर! 12 दिन में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका, यहां जानें बुकिंग की पूरी डिटेल
  • PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, कब आएगा EPF का ब्याज और कैसे होता है इसका कैलकुलेशन
  • Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स में जल्द मिलेगा नया फीचर, बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp और X
  • 17–18 मार्च को दिल्ली–शाहदरा ट्रैक ब्लॉक ,21 ट्रेनें रद्द, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव ; जाने पूरी डिटेल यहां।
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR