• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, देर शाम जारी होंगे परिणाम…..

Amish Kumari by Amish Kumari
September 9, 2025
in राजनीतिक
कल है उपराष्ट्रपति का चुनाव, जानिए कैसे होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नई दिल्ली: विपक्ष के सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले सोमवार को एकजुटकता प्रकट करते हुए बैठक की और ‘मॉक’ (प्रतीकात्मक) मतदान में हिस्सा लिया ताकि मंगलवार को मतदान के बाद उनका एक-एक वोट वैध करार हो।

संविधान सदन’ में रणनीति बैठक

READ ALSO

बिहार के CM नीतीश कुमार फिर से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे; इतने तारीख को होगा औपचारिक ऐलान

क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, ओडिशा में 3 विधायक निलंबित, दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग तेज

 

Vice President Elections Today: विपक्षी नेताओं ने ‘संविधान सदन’ के केंद्रीय कक्ष में बैठक कर अपनी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार और कई अन्य दलों के सांसद शामिल हुए

 

 

 

सूत्रों ने बताया कि विपक्ष ने यह फैसला भी किया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन और मणिकम टैगोर तथा तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के पोलिंग एजेंट होंगे तथा कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल एवं टैगोर मतगणना एजेंट होंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका वोट बर्बाद न हो, क्योंकि पिछली बार कुछ वोट अवैध घोषित कर दिए गए थे।

 

 

 

संसद सदस्य उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए पार्टी व्हिप से बाध्य नहीं हैं तथा इसमें गुप्त मतदान प्रणाली होती है।

 

मतदान के लिए सांसदों को मतपत्र सौंपे जाएंगे, जिसमें चुनाव लड़ने वाले दो उम्मीदवारों के नाम होंगे और उन्हें अपनी पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने ‘1’ अंक लिखकर अपनी प्राथमिकता अंकित करनी होगी।

 

 

 

खरगे का रात्रिभोज रद्द

 

 

Vice President Elections Today: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी सांसदों के लिए संसदीय सौध में रात्रिभोज का आयोजन करने वाले थे, लेकिन इसे अब देश में बाढ़ की स्थिति के चलते रद्द कर दिया गया।

 

 

 

राधाकृष्णन बनाम रेड्डी

 

उपराष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। इस बार दोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं। राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं और रेड्डी तेलंगाना से हैं।

 

 

 

इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा महासचिव पी. सी. मोदी ने कहा है कि मतदान मंगलवार को संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में होगा।

मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे समाप्त होगा।

 

 

 

राधाकृष्णन तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, जबकि रेड्डी उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं। रेड्डी जुलाई 2011 में शीर्ष अदालत से सेवानिवृत्त हुए थे। वह एक वरिष्ठ न्यायविद हैं। उन्होंने एक फैसले में, नक्सलियों से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गठित सलवा जुडूम को असंवैधानिक घोषित कर दिया था।

 

 

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में रेड्डी ने विदेश में बैंक खातों में अवैध रूप से रखे गए बेहिसाब धन को वापस लाने के लिए सभी कदम उठाने के वास्ते एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का आदेश दिया था।

 

 

 

Related Posts

बिहार के CM नीतीश कुमार फिर से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे; इतने तारीख को होगा औपचारिक ऐलान
राजनीतिक

बिहार के CM नीतीश कुमार फिर से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे; इतने तारीख को होगा औपचारिक ऐलान

March 19, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, ओडिशा में 3 विधायक निलंबित, दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत,नीतीश कुमार समेत 5 उम्मीदवारों की जीत
राजनीतिक

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत,नीतीश कुमार समेत 5 उम्मीदवारों की जीत

March 16, 2026
छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान शुरू; जानिए कब आएंगे रिजल्ट।
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान शुरू; जानिए कब आएंगे रिजल्ट।

March 16, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बड़ा सियासी बवाल: रसोई गैस की किल्लत पर हंगामा, 30 कांग्रेसी विधायक निलंबित

March 12, 2026
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन में लौटे, अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद बोले– नियमों से ऊपर कोई नहीं
राजनीतिक

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन में लौटे, अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद बोले– नियमों से ऊपर कोई नहीं

March 12, 2026
Next Post
सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की कार एक्सीडेंट में मौत? सोशल मीडिया पर लोग दे रहे है श्रद्धांजलि…

सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की कार एक्सीडेंट में मौत? सोशल मीडिया पर लोग दे रहे है श्रद्धांजलि…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से घर-घर पहुँची ग्रीन एनर्जी

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से घर-घर पहुँची ग्रीन एनर्जी

August 12, 2025
रेलवे में नौकरी के नाम पर  बड़ा घोटाला  , ED ने बिहार-यूपी सहित 15 ठिकानों पर मारी रेड

रेलवे में नौकरी के नाम पर बड़ा घोटाला , ED ने बिहार-यूपी सहित 15 ठिकानों पर मारी रेड

January 8, 2026
ITR फाइलिंग होगी आसान, टैक्स भरने के नियमों में बड़ा बदलाव; जानिए क्या होगा नया?

ITR फाइलिंग होगी आसान, टैक्स भरने के नियमों में बड़ा बदलाव; जानिए क्या होगा नया?

February 8, 2026
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 13 से 23 नवंबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 13 से 23 नवंबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

November 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी शराब, 2026-27 से लागू नई नीति
  • कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका
  • आज से महंगा पड़ सकता है हवाई सफर: सरकार ने घरेलू उड़ानों पर किराया सीमा हटाई
  • 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: एरियर और फिटमेंट फैक्टर को लेकर नई जानकारी, जानें पूरी डिटेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR