• Privacy Policy
  • About Us
Friday, February 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री को ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ आत्मसमर्पित माओवादी बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Amish Kumari by Amish Kumari
August 9, 2025
in देश
उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री को ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ आत्मसमर्पित माओवादी बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 09 अगस्त 2025

READ ALSO

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम, ऑनलाइन कुछ भी शेयर करने से पहले रखें खास सावधानी

बिलासपुर रूट पर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की भीड़ कम करने रेलवे की तैयारी, जानें पूरी डिटेल

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज सर्किट हाउस परिसर दंतेवाड़ा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप को ‘दंतेश्वरी फाइटर’ एवं आत्मसमर्पित माओवादी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया।

मंत्री द्वय ने इस मौके पर कहा कि हम सब यहाँ एक ऐसे अद्भुत और प्रेरणादायी क्षण के साक्षी हैं, जहाँ हमारी बहनों ने नक्सलवाद के रास्ते को छोड़कर विकास की मुख्यधारा का मार्ग अपनाया है। ये वही बहनें हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और संघर्षों को पार करते हुए, समाज में सम्मान और शांति के साथ जीवन यापन का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि आज, इन बहनों ने हमारे अलावा यहां उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सचिव, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर यह विश्वास जताया है कि भाई-बहन का यह बंधन केवल एक रस्म नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्नेह और सम्मान का वचन है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि जो भी बहनें आज भी भटकाव के उस रास्ते पर हैं, यदि वे मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेंगी, तो पूरा समाज उन्हें खुले हृदय से अपनाएगा। हम उन्हें बहन का स्थान देंगे, उनकी सुरक्षा और सम्मान की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे, और उनके जीवन यापन के लिए हर संभव सहायता करेंगे। रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, अपनापन और एक-दूसरे की सुरक्षा का संकल्प है। आज इन बहनों ने जो स्नेह और सम्मान दिया है, वह मेरे लिए अविस्मरणीय है। सरकार इन बहनों और बस्तर के हर नागरिक के जीवन में शांति, सम्मान और समृद्धि लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री और जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों सर्किट हाउस परिसर में पौधरोपण भी किया। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक  चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदलाल मुड़ामी, उपाध्यक्ष  अरविन्द कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव  भीम सिंह, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज  सुंदरराज पी, डीआईजी  कमलोचन कश्यप, कलेक्टर  कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक  गौरव रॉय, जिला पंचायत सीईओ  जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर  राजेश पात्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम, ऑनलाइन कुछ भी शेयर करने से पहले रखें खास सावधानी
देश

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम, ऑनलाइन कुछ भी शेयर करने से पहले रखें खास सावधानी

February 20, 2026
ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत, कई ट्रेनों में खत्म हुआ RAC का झंझट; किराये में भी बदलाव ;  देखें पूरी लिस्ट यहां।
देश

बिलासपुर रूट पर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की भीड़ कम करने रेलवे की तैयारी, जानें पूरी डिटेल

February 19, 2026
छत्तीसगढ़ में 65 लाख मतदाताओं के नाम संकट में, 10 दिन के भीतर आपत्ति नहीं की तो मतदाता सूची से होंगे बाहर; सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
देश

UP-बिहार समेत 13 राज्यों के बाद पूरे देश में लागू होगा SIR,चुनाव आयोग ने प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया

February 19, 2026
देशभर में फर्जी विश्वविद्यालयों पर सख्ती, 12 राज्यों तक फैला नेटवर्क; विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जारी की नई सूची
देश

देशभर में फर्जी विश्वविद्यालयों पर सख्ती, 12 राज्यों तक फैला नेटवर्क; विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जारी की नई सूची

February 19, 2026
एयर इंडिया में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल,टाटा  हैं समूह नए चेहरों की तलाश में
देश

बांग्लादेश ने स्पाइसजेट को एयरस्पेस इस्तेमाल से रोका, बकाया भुगतान विवाद बना वजह; उड़ानों के रूट हुए लंबे

February 19, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
देश

ट्रेन टिकट कैंसिल करने से पहले जान लें नियम: कितने घंटे पहले रद्द करने पर कितना कटेगा चार्ज

February 19, 2026
Next Post
युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन 5 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पूरे होंगे अधूरे काम!

इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, नौकरी और आय में होगा इजाफा; पढ़े आज का राशिफल

February 10, 2026
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, कॉमेडी के साथ सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज…

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, कॉमेडी के साथ सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज…

September 10, 2025
छत्तीसगढ़ की दीदियां बनीं आत्मनिर्भरता की ब्रांड एंबेसडर : लखपति दीदियों की सफलता हजारों महिलाओं के लिए बनेगी प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ की दीदियां बनीं आत्मनिर्भरता की ब्रांड एंबेसडर : लखपति दीदियों की सफलता हजारों महिलाओं के लिए बनेगी प्रेरणा – मुख्यमंत्री साय

October 3, 2025
आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और आय में वृद्धि के योग, पढ़े 23 दिसम्बर का राशिफल

आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और आय में वृद्धि के योग, पढ़े 23 दिसम्बर का राशिफल

December 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम, ऑनलाइन कुछ भी शेयर करने से पहले रखें खास सावधानी
  • एसिडिटी, गैस और अपच से हैं परेशान? जानें दही और छाछ में किसे चुनना रहेगा आपके लिए ज्यादा फायदेमंद
  • इन 4 राशियों के लिए धन संबंधी मामलों में बढ़ सकती है परेशानी, खर्च और निवेश में बरतें खास सावधानी; पढ़े आज का राशिफल।
  • छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत: इस वजह से एक घंटा पहले मिलेगी छुट्टी, वक्फ बोर्ड ने फैसले का किया स्वागत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR