• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Amish Kumari by Amish Kumari
August 2, 2025
in राजनीतिक
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 1 अगस्त 2025

READ ALSO

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा

I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी के राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में दीक्षारंभ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि हमें प्रकृति और समाज से जुड़कर समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियाँ साझा करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर प्रयास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक है, सही दिशा तय करना। जीवन में सफलता का रास्ता मेहनत और ईमानदारी से होकर गुजरता है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एम.के. धुर्वे ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी।

 

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि वर्ष 1994 से संचालित यह कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी की शैक्षणिक पहचान बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कभी भी डिप्रेशन, निराशा और हताशा को अपने जीवन में जगह न दें। ये आपके सबसे बड़े शत्रु हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेता एक गरीब माँ के बेटे होकर भी विश्व मंच पर छाए हैं। यह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। श्री साव ने महाविद्यालय की मांग पर 15 नग ग्रीन बोर्ड, परिसर में बाउण्ड्रीवाल, चेकर पत्थर, दो सेट सोलर हाइमास्ट लाइट और सांस्कृतिक मंच के निर्माण की घोषणा की।

 

वृक्षारोपण कर दिया संदेश, सांस्कृतिक मंच निर्माण सहित की कई घोषणाएं

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महाविद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी भावी पीढ़ियों के प्रति एक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और जल संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा
राजनीतिक

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा

February 4, 2026
I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग
राजनीतिक

I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग

February 2, 2026
बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को जारी किए अहम निर्देश
राजनीतिक

बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को जारी किए अहम निर्देश

January 19, 2026
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा की जीत होने पर क्या बोले पीएम मोदी
राजनीतिक

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा की जीत होने पर क्या बोले पीएम मोदी

January 16, 2026
BMC चुनाव की काउंटिंग शुरू, लेकिन नतीजों के ऐलान में हो सकती है देरी, जानिए कारण
राजनीतिक

BMC चुनाव की काउंटिंग शुरू, लेकिन नतीजों के ऐलान में हो सकती है देरी, जानिए कारण

January 16, 2026
बीएमसी की कुर्सी पर कौन, तीन एग्जिट पोल में किसका पलड़ा भारी?
राजनीतिक

बीएमसी की कुर्सी पर कौन, तीन एग्जिट पोल में किसका पलड़ा भारी?

January 15, 2026
Next Post
जैविक खेती और पशुपालन से लखपति दीदी बन रहीं हैं ग्रामीण महिलाएं

जैविक खेती और पशुपालन से लखपति दीदी बन रहीं हैं ग्रामीण महिलाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

02 एवं 03 अगस्त को कैंसर जांच शिविर का आयोजन

02 एवं 03 अगस्त को कैंसर जांच शिविर का आयोजन

July 30, 2025
पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात, अब घर बैठे बना सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात, अब घर बैठे बना सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

October 29, 2025
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

October 26, 2025

पं. जवाहरलाल नेहरू’ उत्कर्ष योजनांतर्गत प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी

July 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सरकारी नौकरी का अवसर: महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल यहां ।
  • देह व्यापार का भंडाफोड़,पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई
  • जमीन की गाइडलाइन दरों में फिर संशोधन, धमतरी समेत कई जिलों में नई दरें लागू; देखें पूरी लिस्ट यहां।
  • छत्तीसगढ़ में 65 लाख मतदाताओं के नाम संकट में, 10 दिन के भीतर आपत्ति नहीं की तो मतदाता सूची से होंगे बाहर; सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR