• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

Suman Singh by Suman Singh
August 18, 2025
in राजनीतिक
0
*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

 

READ ALSO

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका

मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

रायगढ़, 18 अगस्त 2025

जिला कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं, शिकायतें और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित हो।

जनदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत खोखरा के सरपंच ने नल-जल योजना के अधूरे कार्य और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध न होने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा है तथा असामाजिक तत्वों द्वारा टंकी की रैलिंग को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम जूर्डा के ललित प्रधान ने किसान किताब का द्वितीय प्रति प्रदान करने, खरसिया के लेखन सिंह ठाकुर ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, ग्राम सुलोनी की सुशीला साव ने पीएम आवास योजना में लगे स्टे को हटाने, ग्राम पंचायत खोखरा के सरपंच ने मनरेगा से मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण कराने, रायगढ़ की दीपा सोन ने क्षतिपूर्ति राशि दिलाने, ग्राम नवरंगपुर के शिवकुमार साहू ने नंदेली-पेंडारूवा मार्ग पर पानी निकासी हेतु पाइपलाइन बिछाने और ग्राम छपोरा के सुमति निषाद ने पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका
राजनीतिक

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका

September 5, 2025
मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात
राजनीतिक

मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

September 5, 2025
भारत को लेकर दिया बड़ा बयान- ‘लगता है हमने भारत-रूस को खो दिया’, राष्ट्रपति ट्रंप का पोस्ट से छलका दर्द…
राजनीतिक

भारत को लेकर दिया बड़ा बयान- ‘लगता है हमने भारत-रूस को खो दिया’, राष्ट्रपति ट्रंप का पोस्ट से छलका दर्द…

September 5, 2025
केंद्र सरकार का CAA पर बड़ा फैसला, 2024 तक आए पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान अल्पसंख्यक भारत में रह सकेंगे…
राजनीतिक

केंद्र सरकार का CAA पर बड़ा फैसला, 2024 तक आए पाकिस्तान-बांग्लादेश और अफगानिस्तान अल्पसंख्यक भारत में रह सकेंगे…

September 3, 2025
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
राजनीतिक

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

September 3, 2025
छत्तीसगढ़ में बांध टूटने से 4 लोगों की मौत, 3 लापता…
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ में बांध टूटने से 4 लोगों की मौत, 3 लापता…

September 3, 2025
Next Post
आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पेश कर रहे हैं मिशाल

आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पेश कर रहे हैं मिशाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

August 15, 2025
राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती

राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर की सीधी भर्ती

July 28, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओसाका की एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित

August 26, 2025
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 631.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 3, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं के खातों में अंतरित किए 1000-1000 रुपये
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़ उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राजनांदगांव की ऐतिहासिक पहल
  • वनमंत्री कश्यप छत्तीसगढ़ रजत जयंती कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में हुए शामिल
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR