• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

ग्राम जिंदा को मिला छत्तीसगढ़ का पहला टीबी मुक्त गांव होने का गौरव

Amish Kumari by Amish Kumari
July 26, 2025
in अन्य
ग्राम जिंदा को मिला छत्तीसगढ़ का पहला टीबी मुक्त गांव होने का गौरव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 25 जुलाई 2025

 

READ ALSO

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त आधार देते हुए कबीरधाम जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले की ग्राम पंचायत जिंदा को प्रदेश का पहला टीबी मुक्त ग्राम घोषित किया गया है। इस उपलब्धि को मान्यता प्रदान करते हुए आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ग्राम जिंदा पहुँचकर ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

 

इस अवसर पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए टीबी मुक्त भारत अभियान को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गंभीरता से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि टीबी जिसे पहले एक गंभीर बीमारी माना जाता था, अब आधुनिक चिकित्सा, टीकों, दवाइयों और जनसहभागिता के चलते नियंत्रण और समाप्ति की दिशा में है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य अभियान की सफलता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं होती, बल्कि उसमें समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले में 84 ग्राम पंचायतों का टीबी मुक्त घोषित होना इसी सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक सक्रियता का प्रमाण है। श्री जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की भूमिका की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सतत निगरानी, सजगता और नेतृत्व में जिले को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।

 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम जिंदा को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गांव प्रदेश के लिए एक प्रेरणा बन गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम जिंदा की सक्रियता, सजगता और सामूहिक प्रयासों के चलते यह संभव हो सका है। उन्होंने जानकारी दी कि कबीरधाम जिले की कुल 84 ग्राम पंचायतें अब तक टीबी मुक्त हो चुकी हैं, जो कि प्रदेश ही नहीं, देश के लिए भी अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़, विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में नए हितग्रहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी, सहित कई जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

उल्लेखनीय है कि जिले में निक्षय मित्र योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है, जिसमें जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए टीबी मरीजों को नियमित दवा और पोषण सहायता उपलब्ध कराई गई। इसी मॉडल को आधार बनाकर टीबी की रोकथाम और मरीजों के जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित किया गया।

Related Posts

जया एकादशी का व्रत 28 या 29 जनवरी को? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय
अन्य

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

March 23, 2026
सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ
अन्य

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

March 23, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
अन्य

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?

March 22, 2026
रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित  स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
अन्य

रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

March 22, 2026
WhatsApp का नया फीचर रोलआउट, इमोजी टाइप करते ही मिलेंगे स्टीकर सजेशन
अन्य

WhatsApp ला रहा नया प्राइवेसी फीचर: पढ़ते ही 15 मिनट में गायब होंगे सीक्रेट मैसेज

March 22, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026: महाअष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अन्य

चैत्र नवरात्रि 2026: महाअष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

March 22, 2026
Next Post

श्री बिपिन मांझी राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुक करने के नियमों में होगा बड़ा बदलाव,

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुक करने के नियमों में होगा बड़ा बदलाव,

September 15, 2025
आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

February 14, 2026
पीएम सूर्यघर योजना से घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

वनांचल ग्राम बैजनपाठ में आयोजित की गई चौपाल में पेंशन की मांग को, 01 दिवस के भीतर में किया गया समाधान

August 7, 2025
छात्रों और ग्रामीणों ने लिया वन संरक्षण का संकल्प

छात्रों और ग्रामीणों ने लिया वन संरक्षण का संकल्प

August 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी शराब, 2026-27 से लागू नई नीति
  • कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका
  • आज से महंगा पड़ सकता है हवाई सफर: सरकार ने घरेलू उड़ानों पर किराया सीमा हटाई
  • 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: एरियर और फिटमेंट फैक्टर को लेकर नई जानकारी, जानें पूरी डिटेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR