• Privacy Policy
  • About Us
Monday, April 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर शोध और अनुसंधान की राह खुली

Amish Kumari by Amish Kumari
August 20, 2025
in राजनीतिक
छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर शोध और अनुसंधान की राह खुली
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 20 अगस्त 2025

 

READ ALSO

बिहार में 15 अप्रैल को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण, CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, बिहार में नई सरकार की तैयारी शुरू

छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में निवास करने वाली जनजातियों पर विशेष शोध और अनुसंधान की राह खुल गई है। राज्य की जनजातियों की गौरवशाली परंपरा, उनकी संस्कृति और उनके आर्थिक-समाजिक ताने-बाने को लेकर अब विद्यार्थी उच्च स्तरीय शोध कर पाएंगे। राज्य के गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय और ट्रायबल रिसर्च एण्ड नॉलेज सेंटर नई दिल्ली के बीच इसके लिए महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। टीआरकेसी विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भारतीय जनजातियों के बारे में शोध कार्याें के लिए महत्वपूर्ण संस्था है। विश्वविद्यालय के ओर से इस एमओयू पर कुलसचिव प्रो. अभय एस रणदिवे और टीआरकेसी की ओर से छतीसगढ़ प्रभारी श्री राजीव शर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के तहत् संस्था द्वारा अगले तीन वर्षों तक छत्तीसगढ़ में निवासरत जनजातियों पर शोध कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कूलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. नीलांबरी दवे, वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय युवा कार्यप्रमुख श्री वैभव सुरंगे सहित अनेक प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

 

एमओयू के बारे में टीआरकेसी के राज्य प्रभारी  राजीव शर्मा ने बताया कि टीआरकेसी देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में जनजातीय विषयों पर शोध कार्यों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण संस्था है। गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर से एमओयू के बाद छत्तीसगढ़ की विभिन्न जनजातीयों पर रिसर्च तेज होगी। उन्होंने बताया कि राज्य की पुरातन और गौरवशाली जनजातीय के कई अनछुए पहलुओं और उनकी सभ्यता और संस्कृति के बारे में इन शोधों से आम नागरिकों को भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। इन शोध कार्यों से सरगुजा और बस्तर के क्षेत्रों की विभिन्न जनजातियों के आदिकालीन सामाजिक संगठन, उनके अर्थशास्त्र, सुशासन, ग्रामीण उद्यमिता, सतत् विकास और नवाचार के बारे में भी लोगों को जानकारियां मिलेंगी।  शर्मा ने बताया कि इससे खुद जनजातीय युवा अपने गौरवशाली अतीत और उसकी व्यवस्थाओं के बारे में जान पाएंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि संपादित एमओयू के बाद जनजातीयों पर संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं शुरू होंगी। क्षेत्राधारित केस स्टडी और युवाओं, प्रशासकों, जनजातीय हितधारकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, नेतृत्व विकास कार्यशालाएं और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी आयोजित होंगे। युवाओं के लिए सामाजिक प्रभाव आधारित र्स्टाटअप और नवाचारों पर मार्गदर्शन तथा परामर्श सत्र रखे जाएंगे। विशेषज्ञों और प्राघ्यापकों की भागीदारी से जनजातीय वर्ग में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। जनजातीय पर आधारित संगोष्ठीयों, व्याख्यानों, सम्मेलनों, गोलमेज चर्चाओं तथा सार्वजनिक संवादों का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि रिसर्च वर्क से मिले परिणामों को पुस्तकालयों, अनुसंधान प्रकाशनों तथा डेटाबेस के द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों पर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे राज्य के जनजातीय समुदाय के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लोगों तक पहुंच सकेगी। स्वयं जनजातीय समुदायों को भी अपने गौरवशाली अतीत के बारे में पता चलेगा और भविष्य में यह रिसर्च वर्क जनजातीयों के विषयों को शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में शामिल करने का जरिया बनेंगे।

Related Posts

बिहार में 15 अप्रैल को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण, CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार
राजनीतिक

बिहार में 15 अप्रैल को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण, CM के नाम पर सस्पेंस बरकरार

April 13, 2026
नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, बिहार में नई सरकार की तैयारी शुरू
राजनीतिक

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, बिहार में नई सरकार की तैयारी शुरू

April 10, 2026
उत्तर प्रदेश में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे
राजनीतिक

उत्तर प्रदेश में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे

April 10, 2026
15 अप्रैल को हो सकता है बिहार नया CM का ऐलान, मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगे
राजनीतिक

15 अप्रैल को हो सकता है बिहार नया CM का ऐलान, मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगे

April 9, 2026
पश्चिम बंगाल में EC ने पहली बार जारी की Voter List, 91 लाख मतदाताओं की हुई छंटनी
राजनीतिक

पश्चिम बंगाल में EC ने पहली बार जारी की Voter List, 91 लाख मतदाताओं की हुई छंटनी

April 7, 2026
राज्यसभा में 19 नए सांसदों ने शपथ ली, देखें राज्यवार सूची
राजनीतिक

राज्यसभा में 19 नए सांसदों ने शपथ ली, देखें राज्यवार सूची

April 6, 2026
Next Post
सीजी-रेरा ने लागू की वॉलन्टरी कॉम्प्लायंस स्कीम, सितंबर तक मिलेगी अधिकतम 90 प्रतिशत तक की छूट

सीजी-रेरा ने लागू की वॉलन्टरी कॉम्प्लायंस स्कीम, सितंबर तक मिलेगी अधिकतम 90 प्रतिशत तक की छूट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में विद्युत अधोसंरचना का तीव्र गति से हो रहा विकास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

August 8, 2025
बड़ा हादसा; एयर शो के दौरान क्रैश हुआ भारत का तेजस लड़ाकू विमान..

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, किसानों को मिलेंगे ये खास फायदे; जानें पूरी जानकारी यहां

February 12, 2026
नागपुर के काटोल क्षेत्र में फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 17 मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत, कई घायल

नागपुर के काटोल क्षेत्र में फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 17 मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत, कई घायल

March 1, 2026
मुख्यमंत्री साय संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री साय संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए शामिल

September 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • LIC के शेयरहोल्डरों को हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दी मंजूरी
  • छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर CRPF का बड़ा एक्शन! जंगल से भारी विस्फोटक बरामद, नक्सली साजिश नाकाम
  • राइसमिल के भूसे में लगी भीषण आग, दो श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर
  • छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को नहीं होंगे सरकारी कामकाज! बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर, बैंक, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR