इस्लाम धर्म में ईद, विशेषकर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रबी-उल-अव्वल महीने की बारहवीं तिथि को इस पर्व को मनाया जाता है। इस वर्ष, यह उत्सव 5 सितंबर, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस दिन के लिए निर्धारित अवकाश में संशोधन किया है।
दरअसल, पूर्व में 6 सितम्बर को ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) का अवकाश घोषित किया था। लेकिन इस साल यह 5 सितम्बर शुक्रवार मनाई जाएगी। इसलिए सरकार ने इसे बदलकर 5 सितम्बर को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेस जारी कर दिया है। 6 सितम्बर 2025 को अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।