• Privacy Policy
  • About Us
Monday, February 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 : छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

Amish Kumari by Amish Kumari
August 17, 2025
in राजनीतिक
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 : छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 17अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ की परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राज्य निर्माण की यात्रा से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। साथ ही डिजिटल स्क्रीन पर स्लाइड शो भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

READ ALSO

‘जनता ने जन सुराज को नकार दिया, सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए कोर्ट पहुंचे’, प्रशांत किशोर पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग

 

इस छायाचित्र प्रदर्शनी में प्रगति पथ पर छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, विष्णु का सुशासन-संवाद से समाधान तक, सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ अंजोर, राज्य का प्रथम आदिवासी संग्रहालय, स्वर्णिम भविष्य की राह,औद्योगिक नीति, नई शिक्षा नीति से भविष्य उज्जवल, वनांचल मा समृद्धि के आधार हमर हरा सोना जैसी लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित किया गया है। यह सात दिवसीय प्रदर्शनी 21 अगस्त तक आयोजित है, जो प्रातः 10:30 से रात्रि 8 बजे तक आम लोगों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल स्वतन्त्रता दिवस को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम नागरिक देखने आ रहे हैं अवलोकन कर सराहना भी कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी में बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ के इतिहास और सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रायपुर के विभिन्न स्कूलों और छात्रावासों के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों का जवाब दिया।

 

सरस्वती नगर निगम स्कूल नयापारा की 12वीं कक्षा की छात्रा सिल्की ध्रुव ने बताया कि ऐसे इवेंट में पहली बार शामिल होने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ छत्तीसगढ़ के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और छत्तीसगढ़ के इतिहास से जुड़े सामान्य ज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती हैं। इसी तरह शहीद स्मारक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के 8वीं कक्षा के छात्र लोकेश पात्रे ने बताया कि यह पहला अवसर है कि किसी क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पुरस्कार भी जीता। साथ ही साथ मंच को साझा करने की झिझक भी दूर हो गई।

 

प्रदर्शनी देखने आए आवासीय छात्रावास मठपुरैना के अधीक्षक योगेश देवांगन ने बताया कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से भली-भांति परिचित होने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी और क्विज जैसी गतिविधियाँ बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और अत्यंत उपयोगी है, इससे छत्तीसगढ़ के वीर पुरोधाओं के बारे में दुर्लभ जानकारी मिल रही है।

Related Posts

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग
राजनीतिक

‘जनता ने जन सुराज को नकार दिया, सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए कोर्ट पहुंचे’, प्रशांत किशोर पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

February 6, 2026
क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग
राजनीतिक

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, चुनाव रद्द करने की मांग

February 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा
राजनीतिक

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा

February 4, 2026
I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग
राजनीतिक

I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग

February 2, 2026
बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को जारी किए अहम निर्देश
राजनीतिक

बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को जारी किए अहम निर्देश

January 19, 2026
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा की जीत होने पर क्या बोले पीएम मोदी
राजनीतिक

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा की जीत होने पर क्या बोले पीएम मोदी

January 16, 2026
Next Post
पिकरीपाली गांव से दीप्ति जांगडे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की

पिकरीपाली गांव से दीप्ति जांगडे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, अब पाकिस्तान से होगी फाइनल मुकाबला

भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, अब पाकिस्तान से होगी फाइनल मुकाबला

September 27, 2025
सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार

सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार

February 4, 2026
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 19 मार्च को होगी अगली सुनवाई

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 19 मार्च को होगी अगली सुनवाई

January 29, 2026
एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 6 अगस्त

एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 6 अगस्त को

July 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
  • ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार दूसरे दिन रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 6 गौवंश तस्कर के चंगुल से मुक्त*
  • ओएंगर ऑपरेशन में बड़ा खुलासा: जंगल में छिपा विस्फोटक जखीरा बरामद, सुरक्षा बलों ने टाली बड़ी वारदात
  • छत्तीसगढ़ बजट 2026: इतने तारीख को विधानसभा में पेश होगा बजट, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर रहेगा खास फोकस
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR