15 अगस्त 2025 – रायपुर
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लहराया तिरंगा, गूंजे – भारत माता की जय, शहीद अमर रहें”
शहीदों के सम्मान में पहली बार भगत सिंह चौक पर लहराया तिरंगा
“रायपुर के भगत सिंह चौक पर पहली बार लहराया तिरंगा, गूंजे – भारत माता की जय, शहीद अमर रहें”
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने स्वतंत्रता दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर के हृदयस्थल शहीद भगत सिंह चौक ने आज एक ऐतिहासिक क्षण देखा, जब स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पहली बार तिरंगा शान से लहराया गया। इस गरिमामय आयोजन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने किया और देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदे-आज़म सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में समाज के सभी लोग हाथों में तिरंगा थामे “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “शहीद भगत सिंह अमर रहें”, “राजगुरु-सुखदेव अमर रहें” के गगनभेदी नारे लगाते हुए एकजुट हुए। वातावरण में देशभक्ति का जोश और बलिदान की स्मृति गूंज रही थी।
यह पहला अवसर था जब छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने शहीदों की इस पावन धरती को राष्ट्रध्वज से अलंकृत कर उनके अमर बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी रहे छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, वरिष्ठ समाजसेवी सुरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह भाटिया, जागीर सिंह बावा, गुरमीत सिंह टोनी तथा दशमेश सेवा सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ढिल्लन।
यह आयोजन न केवल शहीदों की स्मृति को अमर करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, साहस और देशभक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित भी करेगा।
पहली बार शहीद भगत सिंह चौक पर लहराया तिरंगा।
शहीदों की शहादत को सलाम – भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहें!