• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है, उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री उइके

Amish Kumari by Amish Kumari
August 19, 2025
in राजनीतिक
जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट है, उन्हें आने वाली पीढ़ी भी याद रखती हैं: केन्द्रीय जनजातीय मंत्री  उइके
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 19 अगस्त 2025

READ ALSO

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा

I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग

केन्द्रीय जनजातीय मामले के मंत्री दुर्गादास उइके ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित आदि कर्मयोगियों के लिए राज्य स्तरीय उन्नमुखीकरण एवं जिला मास्टर टेªनर्स के चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केन्द्रीय मंत्री  उइके ने शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें केवल स्वहित के लिए ही नहीं, बल्कि परहित और विकास की राह में पीछे छूट गए लोगों के लिए संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए काम करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि जिनका व्यक्तित्व और कर्तृत्व उत्कृष्ट होता है, उन्हें आने वाली पीढ़ी याद रखती हैं। जिसके मन में मानवीय संवेदना का चिंतन होता है, वे सबको साथ लेकर चलते है, सबके विकास में सहभागी बनते हैं। उन्होंने कहा कि भोग, भौतिकी, पेट और प्रजनन के साथ ही मानवता के प्रति अपने मूल दायित्वों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करना चाहिए।

 

केन्द्रीय मंत्री  उइके ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आदि कर्मयोगी को विशेष तौर पर यह ध्यान देना चाहिए कि जनजातीय संस्कृति और परंपरा को कायम रखते हुए उनके उत्पाद को उचित बाजार और अच्छा दाम मिले। इन वर्गों के कल्याण के लिए हम सबको पावन और पवित्र भाव से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यशाला में कहा कि वैश्विक भाव रखते हुए हमें विश्व भारती पर चिंतन करने की जरूरत है। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि हम पिछड़े हुए वर्गों के विकास के लिए निच्छल भाव काम करेंगे तो अभियान को सफलता अवश्य मिलेगी।

 

आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आदि कर्मयोगी अभियान के प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के परिकल्पना पर आदि कर्मयोगी अभियान प्रारंभ किए गए हैं। यह अभियान विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका समाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना में छत्तीसगढ़ पीछे न रहे इस उद्देश्य से संवेदनशीलता और समर्पण भाव से जनजातीय वर्गों के विकास में भागीदारी बनने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कल्पना एवं सोच से जनजातीय वर्गों की समस्याओं के निराकरण का राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के ही परिकल्पना से पीएम जनमन एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान संचालित हो रहे है, इससे राज्य के जनजातियों विशेषकर पिछड़े जनजातियों के विकास निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में भी जनजातीय बाहुल्य गांवों में बुनियादी अधोसंरचना और सुविधाओं में जो भी ‘क्रिटिकल गैप’ हैं, उनकी पहचान करेंगे। स्थानीय प्रशासन के माध्यम से इन कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे हर ग्राम बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त होगा। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आदि कर्मयोगी अभियान को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के मध्य जोर-शोर के साथ सेवा पर्व के रूप में संचालित करने का आह्वान किया है।

 

केन्द्रीय ट्राईफेड के प्रबंध संचालक  हृदेश कुमार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा समर्पण और संकल्प के भाव से आदि कर्मयोगी अभियान को आगे लेकर चलना है। पीएम जनमन एवं धरती आबा, ग्राम उत्कर्ष अभियान की तरह ही इस अभियान की सफलता के लिए समर्पण भाव होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्राईफेड की ओर छत्तीसगढ़ में जनजातीय वर्गों के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा
राजनीतिक

सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी की दलील, बोलीं– हमें न्याय नहीं मिल रहा, अदालत के आदेशों का उल्लंघन हो रहा

February 4, 2026
I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग
राजनीतिक

I-PAC रेड मामले में ममता सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, ईडी की याचिका खारिज करने की मांग

February 2, 2026
बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को जारी किए अहम निर्देश
राजनीतिक

बंगाल SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को जारी किए अहम निर्देश

January 19, 2026
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा की जीत होने पर क्या बोले पीएम मोदी
राजनीतिक

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में पहली बार भाजपा की जीत होने पर क्या बोले पीएम मोदी

January 16, 2026
BMC चुनाव की काउंटिंग शुरू, लेकिन नतीजों के ऐलान में हो सकती है देरी, जानिए कारण
राजनीतिक

BMC चुनाव की काउंटिंग शुरू, लेकिन नतीजों के ऐलान में हो सकती है देरी, जानिए कारण

January 16, 2026
बीएमसी की कुर्सी पर कौन, तीन एग्जिट पोल में किसका पलड़ा भारी?
राजनीतिक

बीएमसी की कुर्सी पर कौन, तीन एग्जिट पोल में किसका पलड़ा भारी?

January 15, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी : तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने ठगी के पैसों से कई जगह खरीदे जमीन

छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी : तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने ठगी के पैसों से कई जगह खरीदे जमीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्वास्थ्य केंद्र पुरूर का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्वास्थ्य केंद्र पुरूर का किया निरीक्षण

August 21, 2025
विधायक  अजय चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया

विधायक अजय चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया

August 15, 2025
आज से रायपुर में लागू हुआ ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम.., विवाद करने वालों पर होगी कार्रवाई..

आज से रायपुर में लागू हुआ ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ नियम.., विवाद करने वालों पर होगी कार्रवाई..

September 1, 2025
महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए वोटिंग शुरू, कल आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए वोटिंग शुरू, कल आएंगे नतीजे

December 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के इस जिले में कई थानों के टीआई बदले गए, एक साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी की सूची
  • 135 पदों पर निकलेगी भर्ती, इस जिले में 11 फरवरी को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं–12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
  • Netflix नहीं, इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Dhurandhar 2, इतने करोड़ में हुई डिजिटल राइट्स की डील
  • भारत टैक्सी ऐप हुआ देशभर में लॉन्च, अब पूरे भारत में मिलेगी कोऑपरेटिव राइड सेवा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR