• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

जैविक खेती और पशुपालन से लखपति दीदी बन रहीं हैं ग्रामीण महिलाएं

Suman Singh by Suman Singh
August 1, 2025
in शिक्षा
0
जैविक खेती और पशुपालन से लखपति दीदी बन रहीं हैं ग्रामीण महिलाएं
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) के समन्वित प्रयासों से रायगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। एक समय था जब ग्रामीण महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, किंतु अब वे जैविक कृषि, पशुपालन और सूक्ष्म उद्यमों के माध्यम से लखपति दीदी के रूप में, सामाजिक और आर्थिक बदलाव की प्रेरणा बन गई हैं।

READ ALSO

सुबह खाली पेट चबाकर खाएं करी पत्ता, कोलेस्ट्रॉल से लेकर शुगर तक रहेगा कंट्रोल

रेलवे में 2800+ अपरेंटिस पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन

 

रायगढ़ जिले की एक लाख 45 हजार 49 महिलाएं अब तक 13 हजार 500 स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। ये समूह न केवल नियमित बचत एवं आंतरिक ऋण प्रणाली का संचालन कर रहे हैं, बल्कि विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर आजीविका संवर्धन की दिशा में प्रभावी कार्य भी कर रहे हैं। पुसौर, खरसिया और धरमजयगढ़ विकासखंडों में 40-40 कृषि मित्र एवं पशु सखी चिन्हित कर उन्हें विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कृषि मित्र महिलाओं को जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक दवाओं के निर्माण और उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके माध्यम से वे स्वयं की कृषि भूमि पर सतत कृषि को बढ़ावा दे रही हैं। इससे उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और वे ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना रही हैं। वहीं, पशु सखी के रूप में कार्यरत महिलाएं पारंपरिक एवं घरेलू उपचार विधियों के माध्यम से पशु स्वास्थ्य देखभाल का कार्य कर रही हैं। इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हुई है और पशुपालन ग्रामीण परिवारों के लिए लाभकारी व्यवसाय बनकर उभरा है।

 

28 करोड़ से अधिक की बैंक क्रेडिट लिंकिंग

 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक जिले के 1,045 समूहों को कुल 28 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि बैंक क्रेडिट लिंकिंग के माध्यम से स्वीकृत की गई है। माइक्रो क्रेडिट योजना के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में यह राशि प्रदान की जा रही है, जिसका उपयोग महिलाएं कृषि, पशुपालन, मुर्गी पालन, लघु उद्योग, मत्स्य पालन सहित विविध आजीविका गतिविधियों में कर रही हैं।

 

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले की महिलाओं को कम से कम तीन आजीविका गतिविधियों से जोड़ने का अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा ‘बिहान’ के साथ-साथ मनरेगा, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) आदि योजनाओं के समन्वय से समूहों को तकनीकी प्रशिक्षण एवं निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

इस बहुआयामी प्रयास के परिणामस्वरूप रायगढ़ जिले की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बन रही हैं, बल्कि ग्राम स्तर पर नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए अपने परिवार और समुदाय के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही हैं। जैविक कृषि और पशुपालन जैसे परंपरागत क्षेत्रों को आधुनिक दृष्टिकोण से अपनाकर महिलाएं अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन की वाहक बन चुकी हैं।

Related Posts

सुबह खाली पेट चबाकर खाएं करी पत्ता, कोलेस्ट्रॉल से लेकर शुगर तक रहेगा कंट्रोल
शिक्षा

सुबह खाली पेट चबाकर खाएं करी पत्ता, कोलेस्ट्रॉल से लेकर शुगर तक रहेगा कंट्रोल

September 4, 2025
रेलवे में 2800+ अपरेंटिस पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन
शिक्षा

रेलवे में 2800+ अपरेंटिस पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन

September 4, 2025
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का छत्तीसगढ़ प्रवास
शिक्षा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का छत्तीसगढ़ प्रवास

September 3, 2025
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, अब हर ऑर्डर पर इतना देना पड़ेगा चार्ज
शिक्षा

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, अब हर ऑर्डर पर इतना देना पड़ेगा चार्ज

September 3, 2025
बैंक में 13 हजार से अधिक पोस्ट पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल…
शिक्षा

बैंक में 13 हजार से अधिक पोस्ट पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल…

September 2, 2025
देश के इन राज्यों में 3 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आपके States में क्या है ईंधन के रेट.
शिक्षा

देश के इन राज्यों में 3 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आपके States में क्या है ईंधन के रेट.

September 2, 2025
Next Post
आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं श्रीमती शशिकला खलखो

आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं श्रीमती शशिकला खलखो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

August 8, 2025
आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2025
11 से 16 अगस्त तक समिति प्रबंधक के पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

11 से 16 अगस्त तक समिति प्रबंधक के पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

August 8, 2025
ग्राम भेड़ीकला की लखपति दीदी संगीता देवांगन ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की

ग्राम भेड़ीकला की लखपति दीदी संगीता देवांगन ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की

August 20, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…
  • मिथुन राशि वालों आज आपको व्यवसाय में मिलेगी अच्छी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल
  • संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय
  • इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR