• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

डेंगू नियंत्रण को लेकर फील्ड पर दिखे सजगता:कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा-डेंगू नियंत्रण में शहरवासियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण, करें जागरूक डेंगू से बचाव और रोकथाम को लेकर विभागीय तैयारियों की कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने की समीक्षा

Amish Kumari by Amish Kumari
July 22, 2025
in अन्य
डेंगू नियंत्रण को लेकर फील्ड पर दिखे सजगता:कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा-डेंगू नियंत्रण में शहरवासियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण, करें जागरूक डेंगू से बचाव और रोकथाम को लेकर विभागीय तैयारियों की कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने की समीक्षा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

रायगढ़, 22 जुलाई 2025/ रायगढ़ में डेंगू से बचाव व रोकथाम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य और नगर निगम के साथ अन्य विभागों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि रायगढ़ में डेंगू की समस्या प्रतिवर्ष देखने को मिलती है। इससे बचाव और प्रसार नियंत्रण को लेकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग सजगता से काम करे।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले वार्डों में विशेष अभियान चलाएं। चिन्हांकित हॉटस्पॉट में डेंगूरोधी गतिविधियां संचालन पर फोकस करते हुए साफ -सफाई का खास ध्यान रखें। कचरे का नियमित उठाव करवाएं और टेमीफॉस दवा का छिड़काव और फॉगिंग करवाएं। इसमें जनसहभागिता भी सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के उपचार संबंधी तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और नियमित हेल्थ अपडेट के लिए फॉलोअप की व्यवस्था बनाने के लिए कहा। जनसुविधा की दृष्टि से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सहयोग के लिए फोन नंबर जारी करने के लिए कहा। आश्रम छात्रावासों में भी नियमित साफ -सफाई के निर्देश दिए। जिले के अन्य नगरीय निकायों और बड़ी आबादी वाले पंचायतों में भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एल.आर.कच्छप सहित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
डेंगू नियंत्रण में शहरवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण, करें जागरूक
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि डेंगू नियंत्रण में शहरवासियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। डेंगू का लार्वा साफ पानी में फैलता है, जो सामान्यत: घर में खुले में पड़े गमलों, फ्रिज के कंटेनर, कूलर में जमे पानी, छत पर रखे कंटेनर्स व टायर जैसे स्थानों पर जल जमाव से होता है। इसे नियमित रूप से खाली करने के लिए लोगों को जागरूक और प्रेरित किया जाए। स्वास्थ्य, नगर निगम और महिला बाल विकास की टीमें इसके लिए विशेष रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए।
स्कूलों में ऑडियो-वीडियो से बच्चों को दें जानकारी
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि स्कूलों में ऑडियो-वीडियो के माध्यम से छात्र-छात्राओं को डेंगू की रोकथाम के तरीकों को बताएं। इससे न केवल वे अपने घरों में परिवारजनों के साथ मिलकर जल जमाव को रोकने में प्रेरित और सहयोग करेंगे। बल्कि उन्हें डेंगू से बचने के उपायों को लेकर सजगता आएगी।

Related Posts

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है?
अन्य

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है

February 4, 2026
आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन
अन्य

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

February 3, 2026
Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस
अन्य

Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस

February 2, 2026
शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया
अन्य

शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया

February 2, 2026
रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।
अन्य

रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।

February 2, 2026
Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
अन्य

Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

February 1, 2026
Next Post
शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ में किया गया जनमन पत्रिका का वितरण  सारंगढ़, भटगांव, बरमकेला और सरिया के कॉलेज में भी होगा जनमन का वितरण

शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ में किया गया जनमन पत्रिका का वितरण सारंगढ़, भटगांव, बरमकेला और सरिया के कॉलेज में भी होगा जनमन का वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया युवा डॉक्टरों का सम्मान, मेडिकल कॉलेज के एमडी परीक्षा में सफल छात्र सम्मानित

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया युवा डॉक्टरों का सम्मान, मेडिकल कॉलेज के एमडी परीक्षा में सफल छात्र सम्मानित

January 28, 2026
हिमाचल के सिरमौर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरने से  इतने लोगों की मौत

हिमाचल के सिरमौर में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरने से इतने लोगों की मौत

January 9, 2026
बजट से पहले शुगर इंडस्ट्री का दबाव, 22% उत्पादन बढ़ने के बाद GST राहत की मांग

बजट से पहले शुगर इंडस्ट्री का दबाव, 22% उत्पादन बढ़ने के बाद GST राहत की मांग

January 16, 2026
महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा 18 किश्तों से श्रीपती नाग को मिली आर्थिक मजबूती

महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा 18 किश्तों से श्रीपती नाग को मिली आर्थिक मजबूती

August 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे
  • रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है
  • इन 5 राशियों के लिए अचानक धन लाभ और भाग्य खुलने के योग, जानें 4 फरवरी का राशिफल
  • ’धान खरीदी : किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR