• Home 1
  • Home 2
Sunday, September 7, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश

Suman Singh by Suman Singh
August 19, 2025
in छत्तीसगढ़
0
नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 19 अगस्त 2025

READ ALSO

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने राज्य के सभी जिलों में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

 

राज्य में बढ़ते लंबित राजस्व प्रकरणों पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाते हुए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब “पेशी पर पेशी” का दौर खत्म हो— सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही किया जाए।

 

मुख्यमंत्री  साय ने जिलेवार समीक्षा करते हुए नामांतरण, अविवादित व विवादित बंटवारे, अभिलेख दुरूस्ती, त्रुटि सुधार, भू-अर्जन, सीमांकन, और डायवर्सन से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

 

हितग्राहियों को नहीं हो अनावश्यक परेशानी

 

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि बार-बार पेशी पर बुलाने से जनता को न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि उनका समय और श्रम भी व्यर्थ जाता है। इससे सरकारी सिस्टम के प्रति लोगों का भरोसा भी कम होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेशियों में कमी लाएं और प्रकरणों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

 

ई-कोर्ट में दर्ज हों सभी मामले

 

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों को ई-कोर्ट में दर्ज किया जाए, जिससे उनकी मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग आसान हो सके। साथ ही रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण और त्रुटि सुधार के मामलों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। तहसील स्तर पर पटवारियों के माध्यम से एक विशेष अभियान चलाकर रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

राष्ट्रीय राजमार्गों और अधोसंरचना परियोजनाओं में भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

 

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाओं पर खास जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और भारतमाला परियोजना की तीव्र और निर्बाध गति के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया जरूरी है।उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन और मुआवजा वितरण के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें।

बस्तर संभाग को सुरक्षा के साथ विकास कार्यों को तेज करने के निर्देश

 

बस्तर संभाग के नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में सड़क, रेल और मोबाइल टॉवर जैसी परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन और मुआवजा वितरण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

सख्ती के साथ सुधार की पहल

 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार अब राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। एक जिम्मेदार शासन प्रणाली का निर्माण तभी संभव है जब जनता के साथ न्याय समय पर हो। इसलिए प्रत्येक अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रकरणों का निपटारा देरी के बिना, न्यायसंगत ढंग से हो।

 

किसान पंजीयन व डिजिटल फसल सर्वे पर विशेष फोकस

 

मुख्यमंत्री ने किसान पंजीयन की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी पात्र किसानों का पंजीयन पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वे को गंभीरता से लेने और समय पर पूर्ण करने को कहा।

 

रजत महोत्सव की जोरदार तैयारियां, 25 वर्षों की विकास यात्रा होगी प्रदर्शित

 

छत्तीसगढ़ के निर्माण की 25वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए 15 अगस्त से रजत महोत्सव की शुरुआत हुई है, जो 25 सप्ताह तक चलेगी। मुख्यमंत्री  साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजन कर रजत महोत्सव को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। कार्यक्रमों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाए और प्रचार-प्रसार को गति दी जाए।

 

सेवा पखवाड़ा से जुड़ेगा रजत महोत्सव

 

मुख्यमंत्री  साय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक राज्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा जो छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का हिस्सा होगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप, राजस्व कैम्प जैसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि इस अवसर को राज्य के हर नागरिक से जोड़कर जनसंपर्क को और मजबूत किया जाए।

 

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत,  पी दयानंद, वित्त सचिव  मुकेश बंसल, पीसीसीएफ  सुनील मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के सचिव  कमलप्रीत सिंह, राजस्व विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले, , संस्कृति विभाग के प्रबंध संचालक  विवेक आचार्य के साथ अन्य विभागों के सचिव, आयुक्त एवं संचालक उपस्थित थे।

 

Related Posts

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

September 7, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

September 6, 2025
बहुचर्चित शराब घोटाला मामले भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ी…. ED कर सकती है चालान पेश
छत्तीसगढ़

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ी…. ED कर सकती है चालान पेश

September 6, 2025
रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 6, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…

September 6, 2025
सितंबर के पहले Property Tax जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट, नगर निगम ने की ये बड़ी घोषणा…
छत्तीसगढ़

सितंबर के पहले Property Tax जमा करने पर मिलेगी 5% की छूट, नगर निगम ने की ये बड़ी घोषणा…

September 6, 2025
Next Post
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 19 अगस्त 2025

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 19 अगस्त 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

September 5, 2025
PM मोदी को अपशब्द बोलने पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, प्रधानमंत्री को गाली देने वाला गिरफ्तार

PM मोदी को अपशब्द बोलने पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, प्रधानमंत्री को गाली देने वाला गिरफ्तार

August 29, 2025
कूंरा नगर पंचायत को मिला विधायक अनुज का तोहफा कूंरा में 41 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा गौरव पथ

कूंरा नगर पंचायत को मिला विधायक अनुज का तोहफा कूंरा में 41 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा गौरव पथ

August 10, 2025
फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला संपन्न

फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला संपन्न

July 29, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • स्कूल शिक्षा मंत्री Cbse ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
  • वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में 91 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग युवक को दिया आगे बढ़ने का सहारा, श्री अमर मरकाम को तत्काल मिली स्कूटी
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR