• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, March 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

पर्वों का आयोजन परम्परागत सुव्यविस्थत ढंग से हो, सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर

Amish Kumari by Amish Kumari
August 8, 2025
in शिक्षा
पर्वों का आयोजन परम्परागत सुव्यविस्थत ढंग से हो, सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दुर्ग , 08अगस्त 2025

आगामी तीज-त्यौहरों/पर्वों पर जिले में होने वाले आयोजनों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी सम्मिलित हुए। बैठक में एजेंडावार धार्मिक पर्वों के पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था, आगजनी से सुरक्षा, आपातकालीन सुविधा, विसर्जन, साफ-सफाई तथा जिला स्तरीय शांति समिति के गठन के संबंध में चर्चा की गई। आयोजकों को निर्धारित फार्मेेट में देनी होगी संपूर्ण जानकारी। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा आयोजकों के लिए गाइड लाइन निर्धारित की जाएगी। आयोजकों को निर्धारित फार्मेट में अपनी संपूर्ण जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्वों के पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रशासन की पूर्व अनुमति से हो आयोजन। पंडाल में मुख्य प्रवेश द्वार और निकास द्वार अलग-अलग हो। निगरानी हेतु हाई रिजोल्युशन कैमरे लगाई जाए। पंडाल में कंट्रोल रूम बनाया जाए ताकि यहां से लाईफ देखा जाए। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, विशेष परिस्थिति की सूचना से आम जनता को सूचित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में माईक एवं साउण्ड बाक्स की व्यवस्था हो। भीड़ प्रबंधन हेतु आयोजकों द्वारा स्वयंसेवकों की टीम बनायी जाए। उन्होंने कहा कि पंडाल या झांकी स्थल पर पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन यंत्र और रेत की बाल्टियां रखी जाए। बिजली की वायरिंग आईएसआई मार्क वाले केबल से हो। जनरेटर व विद्युत उपकरणों पर निगरानी रखी जाए। फाल्ट आने पर तुरन्त बिजली सप्लाई काटने की व्यवस्था हो। प्राथमिक चिकित्सा हेतु पंडाल में अलग से समुचित व्यवस्था किया जाए। आपातकालीन संपर्क नंबरों को प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया जाए। भीड़ को नियंत्रित करने रस्सी या बेरिकेट की सुव्यवस्थित रूप से किया जाए। स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी तय किया जाए। पार्किंग से किसी भी आम जनता को या रहवासियों को असुविधा न हो तथा सड़क बाधिक न हो। प्रवेश, निकास, मंच व पार्किंग आदि में स्वयंसेवक तैनात किया जाए।

READ ALSO

युवको के लिए शानदार रोजगार का मौका, रायपुर में इतने तारीख को लगेगा प्लेसमेंट कैंप; 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर विसर्जन प्रक्रिया संपन्न करायी जाए। इस दौरान डी.जे. पर प्रतिबंध हो। साथ ही मादक पदार्थों पर भी प्रतिबंध लगायी जाए। आयोजन के दौरान आयोजकों द्वारा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर बायो प्लास्टिक का उपयोग हो। आयोजन के दौरान समाप्ति तक सफाई का दायित्व आयोजन समिति का होना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने कहा कि आयोजन स्थल पर रोड मार्कर का अक्षरशः पालन हो। पंडाल से मेन रोड या संपर्क रोड अवरोध न हो। झांकियॉं किसी प्रकार की विवादित न हो। पंडाल में विद्युत अवरोध की स्थिति में जनरेटर की पर्याप्त व्यवस्था हो। आयोजकों के पास पर्याप्त स्वयंसेवक हो। पंडाल के प्रवेश द्वार व निकासी द्वार पर हाई रिजोल्शुन कैमरा से निरागनी रखी जाए। एस.एस.पी. ने कहा कि आयोजन से संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी डी.जे. पर विशेष ध्यान देें। इसके लिए समय निर्धारित की जाए और विसर्जन के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। इस संबंध में आयोजकों से शपथ पत्र भरवाये। थाना प्रभारी अपने पेट्रोलिंग दल को अलर्ट रखें। झांकी में ट्रेलर का उपयोग प्रतिबंधित किया जाए। प्रत्येक पंडाल पर पैनी नजर रखी जाए और सूचना तंत्र को मजबूत रखें। एस.एस.पी. ने जिला स्तरीय शांति समिति गठन पर जोर देते हुए सभी थाना क्षेत्रों में भी आयोजन पूर्व शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में आयोजन के दौरान विगत वर्ष घटित घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने तथा जिले के नागरिकों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने आयोजन समितियों और सामाजिक संगठनों की बैठकें आयोजित कर उनसे भी सुझाव आमंत्रित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में सहायक कलेक्टर  अभिजीत बबन पठारे, एडीएम श्री बिरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुखनंदन राठौर, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त  सुमीत अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग  हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3  महेश राजपूत, एसडीएम छावनी  हितेश पिस्दा, तहसीलदार दुर्ग  प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित नगर पालिका/नगर पंचायत के सीएमओ और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व सभी पुलिस थाना के थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Related Posts

कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

युवको के लिए शानदार रोजगार का मौका, रायपुर में इतने तारीख को लगेगा प्लेसमेंट कैंप; 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

March 21, 2026
RTE एडमिशन  में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर
शिक्षा

RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर

March 20, 2026
महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक आवेदन कर सकते है अभ्यर्थी
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

March 20, 2026
SSB भर्ती 2026: सरकारी नौकरी का मौका! 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों  भी कर सकते हैं आवेदन ,1060 पदों पर निकली भर्ती
शिक्षा

SSB भर्ती 2026: सरकारी नौकरी का मौका! 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों भी कर सकते हैं आवेदन ,1060 पदों पर निकली भर्ती

March 19, 2026
GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी, जानें कैसे चेक करें अपनी रैंक और स्कोर
शिक्षा

GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी, जानें कैसे चेक करें अपनी रैंक और स्कोर

March 19, 2026
रायपुर में गर्मी का असर, इतने तारीख से बदलेंगी स्कूल टाइम; सुबह 7:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं
शिक्षा

रायपुर में गर्मी का असर, इतने तारीख से बदलेंगी स्कूल टाइम; सुबह 7:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं

March 18, 2026
Next Post
छात्र छात्राओ ने स्वतंत्रता उत्सव में निकाली तिरंगा रैली

छात्र छात्राओ ने स्वतंत्रता उत्सव में निकाली तिरंगा रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

बदलता मौसम, बढ़ती स्वास्थ्य समस्याएं से निपटने के लिए प्रशिक्षण अभियान

बदलता मौसम, बढ़ती स्वास्थ्य समस्याएं से निपटने के लिए प्रशिक्षण अभियान

January 16, 2026
सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपा ये राज्य, इतनी तीव्रता से डोली धरती, घरों से भागे लोग

भारत के इस हिस्से में महसूस किए गए जोरदार भूकंप के झटके, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

January 19, 2026
भारत पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सांसद लोकसभा राधेश्याम राठिया ने ली बैठक

भारत पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सांसद लोकसभा राधेश्याम राठिया ने ली बैठक

October 18, 2025
आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें, जानिए आसान तरीका

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान, सिर्फ 75 रुपये में पूरी होगी प्रक्रिया

March 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • (no title)
  • रेलवे सेक्टर में बड़ा बदलाव संभव, RVNL और IRCON के मर्जर की तैयारी, इन शेयरों में आई तेजी
  • नींबू और पुदीना साथ खाने के फायदे, शरीर को मिलती है ठंडक और पाचन में सुधार, जानें सही सेवन तरीका
  • पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दक्षिण 24 परगना में 84 देसी बम बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR