• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
August 19, 2025
in छत्तीसगढ़
प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 19 अगस्त 2025

 

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी शराब, 2026-27 से लागू नई नीति

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से नई वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू, 100 से ज्यादा मेहमानों वाले आयोजनों पर नियम सख्त, लगेगा ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के विषय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निजी क्षेत्र की सहभागिता से सरकार के कार्यों को बल मिलेगा। बैठक में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मध्य एमओयू सम्पादित किया गया।

 

बैठक में मुख्यमंत्री  साय को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में शिक्षा,स्वास्थ्य, क्रेच(शिशुगृह),आजीविका विकास सहित अन्य क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों के विषय में पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अनुराग बेहार ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा विगत 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश के 9 जिलों में फाउंडेशन द्वारा विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

 

मुख्यमंत्री को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में फाउंडेशन की भविष्य की कार्ययोजना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा अम्बिकापुर में 200-300 बिस्तर का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और धर्मजयगढ़ में 100 बिस्तर का सर्व सुविधायुक्त अस्पताल की योजना है। इन अस्पतालों में अस्सी प्रतिशत प्रतिशत मरीजों को पूर्णतः निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसका सीधा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री  साय को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में शासकीय विद्यालयों से दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई करने वाली 20 हजार बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके तहत बालिकाओं की ट्यूशन फीस के साथ अन्य खर्चों के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने स्कॉलरशिप देने की योजना की सराहना की।

 

बैठक में मुख्यमंत्री  साय को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षकों के प्रशिक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य संस्थागत रूप से किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 महीने से 3 साल तक के छोटे बच्चों के लिए राज्य में 400 क्रश (शिशुगृह) संचालित हैं। सभी क्रश में बच्चों को दिन में 3 बार भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। फाउंडेशन की योजना प्रदेश में क्रेच की संख्या को बढ़ाकर 2500 से 3000 क्रेच तक करने की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्रश के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित परिवेश में शिक्षा और पोषण मिलेगा।

मुख्यमंत्री  साय को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने आजीविका विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन धरमजयगढ़ के 42 गांवों में बागवानी,कृषि, पशुपालन सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य द्वारा लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है। भविष्य में इस कार्य को गति देते हुए फाउंडेशन अन्य जिलों में भी आजीविका विकास के कार्य करेगा।

 

बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेसी, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग  अमित कटारिया, सचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ एस भारतीदासन, सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शम्मी आबिदी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्टेट हेड  सुनील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी शराब, 2026-27 से लागू नई नीति
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी शराब, 2026-27 से लागू नई नीति

March 23, 2026
छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से नई वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू, 100 से ज्यादा मेहमानों वाले आयोजनों पर नियम सख्त, लगेगा ऑन-द-स्पॉट जुर्माना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से नई वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी लागू, 100 से ज्यादा मेहमानों वाले आयोजनों पर नियम सख्त, लगेगा ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

March 23, 2026
ओपन बोर्ड के छात्र हो जाएं अलर्ट, NIOS कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगे EXAM
छत्तीसगढ़

12वीं हिंदी परीक्षा रद्द: पेपर लीक की आशंका के बाद फैसला, अब इस दिन होगी दोबारा परीक्षा

March 23, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित
छत्तीसगढ़

अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

March 23, 2026
भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर
छत्तीसगढ़

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

March 23, 2026
संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 22, 2026
Next Post
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री  साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

नहीं थम रहा बिलासपुर में धर्मांतरण! इस गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में किया जा रहा था धर्म परिवर्तन, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

नहीं थम रहा बिलासपुर में धर्मांतरण! इस गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में किया जा रहा था धर्म परिवर्तन, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

August 17, 2025
मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री  धमेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात

मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात

August 11, 2025
योगी आदित्यनाथ पर बनीं फिल्म Ajey The Untold Story of a Yogi का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

योगी आदित्यनाथ पर बनीं फिल्म Ajey The Untold Story of a Yogi का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

September 4, 2025
छत्तीसगढ़ में NHM के संविदाकर्मियों की हुंकार, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल

छत्तीसगढ़ में NHM के संविदाकर्मियों की हुंकार, 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल

August 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: अब प्लास्टिक बोतलों में बिकेगी शराब, 2026-27 से लागू नई नीति
  • कोलंबिया में बड़ा सैन्य हादसा: ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, 80 सैनिकों की मौत की आशंका
  • आज से महंगा पड़ सकता है हवाई सफर: सरकार ने घरेलू उड़ानों पर किराया सीमा हटाई
  • 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट: एरियर और फिटमेंट फैक्टर को लेकर नई जानकारी, जानें पूरी डिटेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR