• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

बिजली बिल में बढ़ोतरी करना भाजपा सरकार का आम जनता के साथ छलावा- उमेश पटेल भाजपा सरकार ने बढ़ाया है दो बार बिजली का बिल

Suman Singh by Suman Singh
July 22, 2025
in अन्य
0
बिजली बिल में बढ़ोतरी करना भाजपा सरकार का आम जनता के साथ छलावा- उमेश पटेल भाजपा सरकार ने बढ़ाया है दो बार बिजली का बिल
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…

इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…

नंदेली/ छत्तीसगढ़ में बिजली के दरों में बढ़ातरी को लेकर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विरोध किया है। विधायक उमेश पटेल का कहना है कि चुनाव के समय भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता को सस्ती बिजली, सस्ता पानी और कई मुफ्त योजनाओं का लालच देकर वोट बटोर लिया पर अब आम जनता पर बिजली बिल का बोझ बढ़ाकर बड़ी-बड़ी विद्युत कंपनियों के खजाने भरने की कोशिश की जा रही है। इसके पूर्व भी पिछली बार जून 2024 में बिजली की दर बढाई गई थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार आमजनता को लूटने का कार्य कर रही है। हाल ही में प्रदेश में बिजली के बिल की दर को बढ़ाया गया है जो जुलाई 2025 से लागू होगा और आम जनता को बिजली बिल बढ़ोतरी के साथ दिया जाएगा जो आमजनता के साथ छलावा है। भाजपा सरकार द्वारा जनहितैषी और किसान हितैषी के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं परन्तु इस प्रकार से आमजनता की गाढ़ी कमाई को बिल के रूप में वसूला जा रहा है। विधायक उमेश पटेल ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद दो बार बिजली का बढ़ा चुकी है। आम जनता को ठगने के नए नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में बिजली का उत्पादन सरप्लस है तो इसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को आखिर क्यों नही मिल रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ में कोयला हमारा है, पानी हमारी है और जमीन हमारी है तो बिजली बिल उंचे दामों पर क्यों बेंचा जा रहा है। विधायक पटेल ने आगे कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं में भी ज्यादा भार डाला गया है जो गरीब होने के नाते बिजली का कम उपयोग करते हैं। 100 यूनिट तक उपभोग करने वाले लोगों पर जिनमें से एकलबत्ती कनेक्शनधारी और गरीबी रेखा से नीचे तथा कम आय वर्ग के लोग शामिल हैं उन पर बिजली बिल का अतिरिक्त भार डाला गया है जबकि इससे ज्यादा खपत पर कम भार डाला गया है। कृषि क्षेत्र में भी बढ़ोतरी की गई है इससे प्रदेश में कृषि संकट बढ़ेगा क्योंकि उत्पादन लागत में भारी वृद्धि होगी। इस साल किसान पहले से ही डीएपी की कमी और कालाबाजारी से जूझ रहे हैं। खाद में उनकी लागत दोगुनी हो गई है। विधायक उमेश पटेल ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार प्री-पेड स्मार्ट मीटर परियोजना के जरिए बिजली क्षेत्र का पूरी तरह निजीकरण करना चाहती है बिजली दरों में बढ़ोतरी इसी दिशा में बढ़ा हुआ एक कदम है। इस प्रकार विधायक उमेश पटेल ने प्रदेश के भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल में की गई बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया है।

Related Posts

त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…
अन्य

त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…

September 5, 2025
इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…
अन्य

इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…

September 4, 2025
YouTube ने लागू किया नया नियम, पासवर्ड शेयरिंग पर कंपनी ने लगाई रोक…
अन्य

YouTube ने लागू किया नया नियम, पासवर्ड शेयरिंग पर कंपनी ने लगाई रोक…

September 4, 2025
दिवाली में सस्ती हो जाएंगी ये गाड़ियां, GST रेट घटने के बाद कौन सी कार खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानिए यहां
अन्य

दिवाली में सस्ती हो जाएंगी ये गाड़ियां, GST रेट घटने के बाद कौन सी कार खरीदना होगा फायदे का सौदा? जानिए यहां

September 4, 2025
4900mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च; कम दाम में कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत…
अन्य

4900mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च; कम दाम में कई दमदार फीचर्स, जानें कीमत…

September 4, 2025
JIO का 9वीं सालगिरह पर 50 करोड़ यूजर्स को तोहफा, 3 दिन तक यूजर्स को फ्री मिलेगा Unlimited 5G Data…
अन्य

JIO का 9वीं सालगिरह पर 50 करोड़ यूजर्स को तोहफा, 3 दिन तक यूजर्स को फ्री मिलेगा Unlimited 5G Data…

September 4, 2025
Next Post
गज संकेत एप से घर बैठे मैसेज और कॉल से मिलेगी इलाके में हाथी विचरण की सूचना धरमजयगढ़ में एप के उपयोग को लेकर आयोजित हुई एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

गज संकेत एप से घर बैठे मैसेज और कॉल से मिलेगी इलाके में हाथी विचरण की सूचना धरमजयगढ़ में एप के उपयोग को लेकर आयोजित हुई एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

नेशनल स्पेस डे पर PM Modi ने किया ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा गगनयान का पहला मॉड्यूल…

नेशनल स्पेस डे पर PM Modi ने किया ऐलान, इस दिन लॉन्च होगा गगनयान का पहला मॉड्यूल…

August 23, 2025
वित्त मंत्री  चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आज होंगे अमेरिका रवाना

July 30, 2025
क्रेडा अध्यक्ष  सवन्नी द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान का किया निरीक्षण

क्रेडा अध्यक्ष सवन्नी द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान का किया निरीक्षण

August 20, 2025
विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

विष्णु के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

August 26, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…
  • मिथुन राशि वालों आज आपको व्यवसाय में मिलेगी अच्छी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल
  • संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय
  • इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR