• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 22, 2025
in छत्तीसगढ़
बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 22 अगस्त 2025

 

READ ALSO

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन

राज्य के बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी कर दी गई है। इन प्रवेश परीक्षाओं में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी एससीइआरटी के वेबसाईट

www.scert.cg.gov.in

में काउंसलिंग के लिए प्रक्रिया शुल्क का भुगतान कर विकल्प फार्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

 

संचालक एससीइआरटी ने बताया कि विस्तृत सीट आवंटन कार्यक्रम, आवश्यक दिशा निर्देश, प्रवेश नियम व प्रक्रिया, महाविद्यालयों व संस्थानों की सूची व शुल्क की जानकारी एससीइआरटी रायपुर के वेबसाइट में उपलब्ध है। आबंटन प्रक्रिया व्यापम द्वारा जारी प्री.बी.एड/प्री. डी.एल.एड. परीक्षा 2025 के प्राप्तांक के आधार पर तथा बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. में शासन द्वारा विगत 07 अगस्त को जारी नियम निर्देशानुसार 10+2 के प्राप्तांक के आधार पर किया जायेगा।

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड., बी.एससी.बी.एड. के अभ्यर्थियों की ऑनलाइन आवंटन हेतु फार्म जमा करने की तिथि 29 अगस्त से 04 सितम्बर तक निर्धारित की गई है। इसी तरह प्रथम चरण की प्रथम सूची हेतु 09 से 10 सितम्बर तक दावा आपत्ति के लिए प्रथम चरण की प्रथम सूची 11 सितम्बर को जारी की जाएगी तथा आबंटित अभ्यर्थी के लिए महाविद्यालय में प्रवेश हेतु 11 से 15 सितम्बर तक तिथि निर्धारित की गई है।

 

उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों की जानकारी 16 सितम्बर तक दी जाएगी और प्रथम चरण की द्वितीय सूची दावा आपत्ति हेतु 17 सितम्बर, प्रथम चरण की द्वितीय सूची 18 सितम्बर तक ली जाएगी। प्रथम चरण की द्वितीय सूची में आबंटित अभ्यर्थी द्वारा महाविद्यालय में प्रवेश हेतु तिथि 18 से 22 सितम्बर निर्धारित की गई है। रिक्त सीटों की जानकारी 23 सितम्बर तक दी जाएगी। प्रथम चरण की द्वितीय सूची दावा आपत्ति हेतु 24 सितम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। प्रथम चरण की तृतीय सूची 25 सितम्बर को जारी की जाएगी। प्रथम चरण की तीसरी सूची में आबंटित अभ्यर्थी 25 से 29 सितम्बर तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं तथा रिक्त सीटों की जानकारी 30 सितम्बर तक दी जाएगी।

 

इसी प्रकार द्वितीय चरण में पंजीयन एवं ऑनलाइन विकल्प फार्म 01 से 05 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। द्वितीय चरण की प्रथम सूची दावा आपत्ति हेतु 09 एवं 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है। द्वितीय चरण की प्रथम सूची 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी तथा आबंटित अभ्यर्थी 13 से 16 अक्टूबर तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। रिक्त सीटों की जानकारी 17 अक्टूबर को दी जाएगी। द्वितीय चरण की दूसरी सूची में 23 अक्टूबर तक दावा आपत्ति कर सकते हैं। 24 अक्टूबर को द्वितीय चरण की दूसरी सूची जारी की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थी 24 से 28 अक्टूबर तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं एवं 29 अक्टूबर को रिक्त सीटों की जानकारी दी जाएगी। द्वितीय चरण की तीसरी सूची के लिए दावा आपत्ति 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं। द्वितीय चरण की तीसरी सूची 31 अक्टूबर को जारी होगी तथा 31 अक्टूबर से 06 नवम्बर तक चयनित अभ्यर्थी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे एवं 07 नवम्बर को रिक्त सीटों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

अभ्यर्थी प्रवेश हेतु अंतिम तिथि को शाम 5 बजे के बाद प्रवेश तथा शाम 5.30 के बाद महाविद्यालय द्वारा प्रवेश को ऑनलाइन अपडेट करने की प्रकिया बंद हो जाएगी। वर्तमान में दो ही चरण की आबंटन प्रक्रिया के कार्यक्रम जारी किये जा रहे हैं। रिक्त सीट रहने की स्थिति में तीसरे चरण का आबंटन कार्यक्रम व दिशा-निर्देश बाद में एस.सी.ई.आर.टी. के वेबसाइट में जारी किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी पत्र व्यवहार तथा दावा आपत्ति

cgscert.helpdesk@gmail.com

पर आवश्यक दस्तावेज/आवेदन पत्र भेज सकते हैं। पूछताछ के लिए कार्यालयीन दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एस.सी.ई.आर.टी. के हेल्प डेस्क नंबर 7470470609 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Posts

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 22, 2026
मुख्यमंत्री  साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन

March 22, 2026
गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास
छत्तीसगढ़

गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

March 22, 2026
सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की IED साजिश समय रहते नाकाम, तीन विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की IED साजिश समय रहते नाकाम, तीन विस्फोटक बरामद

March 22, 2026
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 80 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

March 22, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में 15 हिरणों की मौत के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 15 हिरणों की मौत के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित

March 22, 2026
Next Post
वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के पारंपरिक तिहार पोला की दी बधाई

वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश के पारंपरिक तिहार पोला की दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

लोगों ने जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को सराहा

लोगों ने जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को सराहा

November 2, 2025
1 महीने की टेंशन खत्म! BSNL का सस्ता रिचार्ज प्लान—100GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ

1 महीने की टेंशन खत्म! BSNL का सस्ता रिचार्ज प्लान—100GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ

January 25, 2026
अंधविश्वास ने ली जान; छत्तीसगढ़ में जादू टोने के शक में हत्या, आरोपी फरार

अंधविश्वास ने ली जान; छत्तीसगढ़ में जादू टोने के शक में हत्या, आरोपी फरार

November 2, 2025
1 अप्रैल से बदलेंगे ATM के नियम! HDFC, PNB और बंधन बैंक के ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर

1 अप्रैल से बदलेंगे ATM के नियम! HDFC, PNB और बंधन बैंक के ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर

March 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
  • गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास
  • अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR