• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बैगा बाहुल्य ग्रामों के पेयजल संकट को दूर करेगी छीरपानी जलाशय आधारित योजना

Amish Kumari by Amish Kumari
August 19, 2025
in राजनीतिक
बैगा बाहुल्य ग्रामों के पेयजल संकट को दूर करेगी छीरपानी जलाशय आधारित योजना
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 19 अगस्त 2025

 

READ ALSO

भारत की कूटनीति में बड़ा बदलाव: पेरियासामी कुमारन ब्रिटेन में नए उच्चायुक्त नियुक्त, विक्रम दोरईस्वामी चीन में संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

बिहार से बड़ी खबर: नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद से देंगे इस्तीफा, जानिए वजह

प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की घोषणा को मूर्त रूप देने और विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बाहुल्य ग्रामों में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या को सुलझाने के लिए कबीरधाम जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने छीरपानी मध्यम जलाशय पर आधारित नई जल प्रदाय योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना से दलदली ग्राम सहित 20 से 30 गांवों और बैगा बसाहटों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

 

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर  वर्मा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) को निर्देशित किया कि वे तत्काल स्थल निरीक्षण करें और विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि यह देखा जाए कि कौन-कौन से गांव योजना से जुड़ेंगे और उनकी पेयजल आपूर्ति कैसे सुनिश्चित होगी।

 

बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छीरपानी मध्यम जलाशय में हर साल पर्याप्त जल भराव होता है और इसकी जल आवक भी पर्याप्त है, सिंचाई कार्य के बाद भी पेयजल के लिए आपूति की जा सकती है। यही कारण है कि यहां से दीर्घकालीन पेयजल आपूर्ति संभव है। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को भी तकनीकी परीक्षण और व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

 

दलदली प्रवास से शुरू हुई पहल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने तीन से चार माह पहले सुशासन तिहार के अंतर्गत कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के अंतिम ग्राम दलदली का दौरा किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें प्रमुखता से पेयजल संकट की समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री  साय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय कनाई नाला से जल प्रदाय योजना की घोषणा की थी।

 

हालाँकि, जिला प्रशासन और विभागीय टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि कनाई नाला में केवल बरसात के मौसम में ही पानी रहता है। ग्रीष्मकाल में जल प्रवाह लगभग समाप्त हो जाता है, जिससे नियमित और टिकाऊ पेयजल आपूर्ति संभव नहीं है।

यही कारण रहा कि कलेक्टर  वर्मा ने मुख्यमंत्री की घोषणा को व्यवहारिक रूप देने और स्थायी समाधान के लिए छीरपानी जलाशय पर आधारित नई योजना बनाने का निर्णय लिया।

65 ग्रामों के लिए 118.06 करोड़ की योजना प्रस्तावित

 

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि उपमुख्यंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासो से राज्य शासन को कुसुमघटा, बैजलपुर और राजा नवागांव सहित बोड़ला विकासखंड के 65 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति के लिए 118.06 करोड़ रुपए की जल प्रदाय योजना प्रस्तावित की गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह प्रस्ताव वर्तमान में स्वीकृति की अंतिम चरणों में है। इस योजना के लागू होने पर पूरे क्षेत्र के दर्जनों गांवों को राहत मिलेगी।

 

कलेक्टर ने अन्य विकास योजनाओं की भी समीक्षा

 

बैठक में कलेक्टर  वर्मा ने पेयजल योजनाओं के साथ-साथ जिले की अन्य प्रमुख योजनाओं की भी समीक्षा की। इनमें प्रमुख रूप से महतारी सदन योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और नगर पंचायतों के अधोसंरचना मद से स्वीकृत निर्माण कार्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर प्रारंभ और अप्रारंभ कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे करें।

 

इसके साथ ही कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देश पर 15 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले रजत जयंती वर्ष कार्यक्रमों की रूपरेखा का गहन मूल्यांकन किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  अजय त्रिपाठी, अपर कलेक्टर  नरेन्द्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

Related Posts

भारत की कूटनीति में बड़ा बदलाव: पेरियासामी कुमारन ब्रिटेन में नए उच्चायुक्त नियुक्त, विक्रम दोरईस्वामी चीन में संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राजनीतिक

भारत की कूटनीति में बड़ा बदलाव: पेरियासामी कुमारन ब्रिटेन में नए उच्चायुक्त नियुक्त, विक्रम दोरईस्वामी चीन में संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

March 27, 2026
बिहार से बड़ी खबर: नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद से देंगे इस्तीफा, जानिए वजह
राजनीतिक

बिहार से बड़ी खबर: नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद से देंगे इस्तीफा, जानिए वजह

March 27, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दक्षिण 24 परगना में 84 देसी बम बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
राजनीतिक

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दक्षिण 24 परगना में 84 देसी बम बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

March 25, 2026
बिहार के CM नीतीश कुमार फिर से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे; इतने तारीख को होगा औपचारिक ऐलान
राजनीतिक

बिहार के CM नीतीश कुमार फिर से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे; इतने तारीख को होगा औपचारिक ऐलान

March 19, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, ओडिशा में 3 विधायक निलंबित, दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत,नीतीश कुमार समेत 5 उम्मीदवारों की जीत
राजनीतिक

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत,नीतीश कुमार समेत 5 उम्मीदवारों की जीत

March 16, 2026
Next Post
दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट बेचना अब अनिवार्य, SSP ने शोरूम संचालकों को जारी किया आदेश

दोपहिया वाहनों के साथ हेलमेट बेचना अब अनिवार्य, SSP ने शोरूम संचालकों को जारी किया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

RBI का बड़ा फैसला, 100% गारंटी देने वाले मनी ट्रेडिंग करने वालों 7 नई वेबसाइट से रहें सावधान!

दिसंबर में Repo Rate में हो सकती है बड़ी कटौती; होम लोन, कार लोन होगा सस्ता..

November 25, 2025
भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू

भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू

November 21, 2025
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट

December 3, 2025
UPSC रिजल्ट में एक ही नाम की दो दावेदार! रैंक 301 को लेकर हुआ कन्फ्यूजन, PIB ने किया खुलासा

UPSC रिजल्ट में एक ही नाम की दो दावेदार! रैंक 301 को लेकर हुआ कन्फ्यूजन, PIB ने किया खुलासा

March 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन-से योगासन करें? जानिए सही समय और आसान तरीका
  • इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, अधूरे काम होंगे पूरे; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR