• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

बॉयफ्रैंड ने रची साजिश : प्रेमिका के पति के लिए बिछाया मौत का जाल, स्पीकर में बारूद भरकर भेज दिया घर, फिर जो हुआ….

Amish Kumari by Amish Kumari
August 17, 2025
in राशिफल
बॉयफ्रैंड ने रची साजिश : प्रेमिका के पति के लिए बिछाया मौत का जाल, स्पीकर में बारूद भरकर भेज दिया घर, फिर जो हुआ….
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

खैरागढ़, 17 अगस्त 2025

जिले में सनकी आशिक ने बम बना कर युवक के घर भेज दिया। एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की नीयत से होम थिएटर स्पीकर के भीतर दो किलो बारूद छिपाकर पार्सल बम तैयार किया और उसे गिफ्ट पैक कर भेज दिया। किस्मत ने साथ दिया, वरना पूरा इलाका एक बड़े धमाके से हिल जाता। मामला तब उजागर हुआ जब गंडई निवासी अफसार खान के पास एक पार्सल पहुंचा। बाहर से वह बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था, लेकिन उसे उठाते ही अफसार को शक हुआ। स्पीकर असामान्य रूप से भारी था और पावर पिन टूटा हुआ दिख रहा था। पेशे से इलेक्ट्रिशियन अफसार की नजर तुरंत खतरे पर गई। उसने सावधानी से पार्सल खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्पीकर के भीतर से जिलेटिन की छड़ें और तारों से जुड़ा डिटोनेटर निकला। उसने तुरंत पुलिस को खबर दी।

READ ALSO

इन 3 राशियों पर किस्मत रहेगा मेहरबान , जबकि 4 राशियों को आज बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

आज इन 5 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ के बन रहे मजबूत योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। जांच में पता चला कि स्पीकर के अंदर छिपाया गया विस्फोटक इस तरह डिज़ाइन किया गया था कि जैसे ही उसे बिजली के स्रोत से जोड़ा जाता, करंट सीधे डिटोनेटर तक पहुँचकर जोरदार धमाका कर देता। विस्फोट की स्थिति में स्पीकर का आवरण ही घातक छर्रों में बदल जाता। यह पूरा आईईडी किसी फिल्मी सीन जैसा था, लेकिन हकीकत कहीं ज्यादा खतरनाक। पुलिस की पड़ताल ने इस मामले के पीछे की गुत्थी खोल दी। मास्टरमाइंड विनय वर्मा ने इंटरनेट से ट्यूटोरियल देखकर आईईडी तैयार किया था। उसका मकसद अपनी प्रेमिका के पति अफसार खान की हत्या करना था। लेकिन इस साजिश का एक और बड़ा पहलू सामने आया—विनय अकेला नहीं था। उसके साथ कई लोग शामिल थे, जिन्होंने फाइनेंस, सप्लाई और फर्जी लोगो तक का इंतजाम किया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस बम में इस्तेमाल जिलेटिन दुर्ग जिले की पत्थर खदानों से अवैध रूप से लाया गया था।

 

पुलिस ने इस केस में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें आईईडी तैयार करने वाला, फाइनेंसर, डिलीवरी में मददगार, सप्लायर और यहां तक कि फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो बनाने वाला भी शामिल है। आरोपियों के ठिकानों से 60 जिलेटिन स्टिक और दो डिटोनेटर बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया। उनके अनुसार यह केवल एक नियोजित हत्या की साजिश को नाकाम करने भर की बात नहीं है, बल्कि अवैध विस्फोटक आपूर्ति के एक पूरे नेटवर्क को उजागर करने वाली घटना है। सभी आरोपियों पर हत्या की साजिश, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

गंडई की इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि एक सनकी आशिक अपनी दीवानगी में इतना आगे बढ़ सकता है कि स्पीकर जैसे मासूम दिखने वाले तोहफे को मौत का हथियार बना दे।

Related Posts

आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 3 राशियों पर किस्मत रहेगा मेहरबान , जबकि 4 राशियों को आज बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

March 22, 2026
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

आज इन 5 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ के बन रहे मजबूत योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 21, 2026
आज इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और धन लाभ के योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे नए मौके—पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

March 20, 2026
आज सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली और चमकेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल!
राशिफल

इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, अटके काम होंगे पूरे; पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

March 19, 2026
सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 4 राशियों के लिए खुशखबरी! आज मिल सकता है लाभ और नौकरी के नए मौके, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

March 18, 2026
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!
राशिफल

इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 17, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 : छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 : छायाचित्र प्रदर्शनी और क्विज बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय देहरादून प्रवेश परीक्षा जून-2025 का परिणाम एससीईआरटी की वेबसाइट पर जारी

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय देहरादून प्रवेश परीक्षा जून-2025 का परिणाम एससीईआरटी की वेबसाइट पर जारी

August 14, 2025
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित, अध्यक्ष ने दिया ये आदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित, अध्यक्ष ने दिया ये आदेश

March 10, 2026
चांदी एक दिन में ₹5,800 हुई महंगी: सोना की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल, दोनों ऑलटाइम हाई पर

चांदी एक दिन में ₹5,800 हुई महंगी: सोना की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल, दोनों ऑलटाइम हाई पर

November 25, 2025
महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा : मुख्यमंत्री साय

महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा : मुख्यमंत्री साय

February 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • WhatsApp ला रहा नया प्राइवेसी फीचर: पढ़ते ही 15 मिनट में गायब होंगे सीक्रेट मैसेज
  • चैत्र नवरात्रि 2026: महाअष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
  • रिकॉर्ड स्तर से फिसले सोना-चांदी के दाम: चांदी ₹1.92 लाख तक सस्ती, सोना भी 48 हजार रुपये से ज्यादा
  • BSNL का धमाकेदार ऑफर: 485 रुपये में 72 दिन की वैलिडिटी, रोज 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR