• Home 1
  • Home 2
Monday, September 1, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Suman Singh by Suman Singh
August 14, 2025
in शिक्षा
0
भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 14 अगस्त 2025

READ ALSO

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकाली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन…

बिना गारंटी के PM Svanidhi Yojna में ₹90,000 तक लोन पाएं, जानें अप्लाई करने का तरीका…

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विभाजन इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसकी पीड़ा आज भी महसूस की जाती है। उस दौर की घटनाओं को याद करना आज भी मन को उद्वेलित कर देता है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि विभाजन के समय लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और मातृभूमि से दूर होना पड़ा तथा अनेक स्थानों पर हिंसा और अशांति का सामना करना पड़ा। कुछ लोग सुरक्षित अपने देश लौट सके, जबकि कई अपने घरों तक नहीं पहुँच पाए। अमृतसर स्टेशन जैसे स्थानों पर आई ट्रेनों से जुड़ी घटनाएं आज भी विभाजन के कठिन दौर की याद दिलाती हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भी जो लोग भारत आए, उन्होंने परिश्रम और साहस के साथ जीवन में नई शुरुआत की, जो सराहनीय है।

 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि 14 अगस्त को स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि भी है। जूदेव जी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में राज्यमंत्री के रूप में योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व विशाल, और स्वभाव परोपकारी था। आज धरमजयगढ़ में उनकी पुण्यतिथि पर संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया था।

 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि कठिन संघर्ष और त्याग के मूल्यों पर हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बीते कुछ वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पूरे देश में उत्साह और एकता का प्रतीक बन गया है। तिरंगा यात्राओं और हर-घर तिरंगा अभियान ने इसे जन-जन से जोड़ दिया है।

 

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता, विचारक एवं लेखक डॉ. सदानंद सप्रे ने कहा कि विभाजन के समय की पीड़ादायक घटनाएं इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हम सभी के एकजुट प्रयासों से भारत की एकता और अखंडता और सुदृढ़ होगी।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज ने कहा कि हमें स्वतंत्रता के साथ-साथ उस समय के कष्ट, विस्थापन और चुनौतियों को भी याद रखना चाहिए। आने वाली पीढ़ी को विभाजन के इतिहास से अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय सिख और सिंधी समाज सहित अनेक समुदायों को अपने घर-परिवार छोड़कर पलायन करना पड़ा, जो एक बड़ा मानवीय संकट था।

 

कार्यक्रम के समापन पर संस्कृति विभाग के संचालक  विवेक आचार्य ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  सुनील सोनी एवं  मोतीलाल साहू,  अजय जामवाल,  पवन साय, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष  शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अमरजीत छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Posts

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकाली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन…
शिक्षा

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकाली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन…

August 31, 2025
बिना गारंटी के PM Svanidhi Yojna में ₹90,000 तक लोन पाएं, जानें अप्लाई करने का तरीका…
शिक्षा

बिना गारंटी के PM Svanidhi Yojna में ₹90,000 तक लोन पाएं, जानें अप्लाई करने का तरीका…

August 31, 2025
EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगा पेंशन, जानें कैसे?
शिक्षा

EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगा पेंशन, जानें कैसे?

August 30, 2025
OTP से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, सरकार ने जारी किया अलर्ट; जानिए बचना कैसे है?
शिक्षा

OTP से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, सरकार ने जारी किया अलर्ट; जानिए बचना कैसे है?

August 30, 2025
शिक्षा

पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण, क्या इस दौरान कर सकते हैं पितरों के लिए दान..

August 30, 2025
सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट
शिक्षा

सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट

August 30, 2025
Next Post
सुकमा नगर पालिका परिषद को विशेष श्रेणी पुरस्कार

सुकमा नगर पालिका परिषद को विशेष श्रेणी पुरस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ

कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ

August 22, 2025
प्रदेश में अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 797.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

August 23, 2025
हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में दिखी तेजी, Sensex में 400 अंक की बढ़त…

हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में दिखी तेजी, Sensex में 400 अंक की बढ़त…

August 25, 2025
जनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास: मुख्यमंत्री ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – नक्सलवाद अब अंतिम साँसें गिन रहा है, 31 मार्च 2026 तक पूर्ण समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार

August 6, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सितंबर महीने में भारत में होगी सबसे ज्यादा बारिश.. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट…
  • आज से बंद हुआ महतारी वंदन के लिए आवेदन.. अक्टूबर से जारी होगी किस्त…
  • ‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण
  • ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR