• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

भारत को मिलेगी हवाई जहाज जैसी स्‍पीड दौड़ने वाली Bullet Train; 320 किमी/घंटे की होगी रफ्तार…

Amish Kumari by Amish Kumari
August 29, 2025
in देश
भारत को मिलेगी हवाई जहाज जैसी स्‍पीड दौड़ने वाली Bullet Train; 320 किमी/घंटे की होगी रफ्तार…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान दौर पर हैं तो मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की भी चर्चा लाजिमी है। इस दौरे के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर उच्च स्तरीय बातचीत प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी जापान में उन भारतीय चालकों से भी मुलाकात कर सकते हैं जो इन अत्याधुनिक ट्रेनों को चलाने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव सितंबर 2017 में गुजरात के साबरमती में प्रधानमंत्री मोदी और तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखी थी।

READ ALSO

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8500 तक लुढ़के भाव; जानें अपने शहर का ताजा रेट

चेक बाउंस हुआ तो बढ़ सकती है परेशानी: लग सकता है भारी जुर्माना, हो सकती है जेल;जानिए क्या कहते हैं नियम

 

पहला फेज साल 2027 तक चालू होने की उम्मीद

 

दो साल बाद, दोनों देशों के बीच एक समझौता (एमओयू) हुआ, जिसके तहत जापान ने इस परियोजना के लिए 80% राशि सॉफ्ट लोन के रूप में देने पर सहमति जताई। हालांकि बाद के वर्षों में कुछ देरी हुई, लेकिन अब निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। पहला फेज साल 2027 तक गुजरात में चालू होने की उम्मीद है, जबकि पूरे 508 किमी के रूट पर 2028 तक सेवा शुरू होने का लक्ष्य है। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद तक की दूरी सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट में तय करेगी।

 

E10 Shinkansen सीरीज़: भारत के लिए अगली पीढ़ी की ट्रेन

 

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, शुरुआत में भारत को जापान की E5 शिंकानसेन सीरीज की ट्रेन देने की प्लानिंग थी। बाद में प्रोजेक्ट में देरी और जापान में टेक्निकल अपग्रेडेशन के चलते अब भारत को नई पीढ़ी की E10 सीरीज ट्रेन की पेशकश की गई है। E10 ट्रेन का डिजाइन जापान के प्रसिद्ध सकुरा (चेरी ब्लॉसम) फूलों से प्रेरित है और यह एक खास अपग्रेड-भूकंप-रोधी तकनीक के साथ है।

 

E10 Shinkansen की खासियत

 

L-शेप की गाइड व्यवस्था, जो भूकंप के दौरान ट्रेन को पटरी से उतरने से रोकती है। लैटरल डैम्पर्स, जो झटकों को कम करते हैं। इसकी अधिकतम गति 320 किमी/घंटा है, हालांकि तकनीकी क्षमता 360 किमी/घंटा तक भी है। 15% कम ब्रेकिंग डिस्टेंस, यानी ट्रेन 3.4 किमी में रुक सकती है (E5 को 4 किमी लगते थे)। साथ ही अधिक सामान रखने की सुविधा, व्हीलचेयर यूज़र्स के लिए विशेष सीटें, और लचीली सीटिंग व्यवस्था भी मौजूद हैं। भविष्य में फुली ऑटोमेटेड संचालन की क्षमता है। इसके अलावा, बिजनेस क्लास में लेदर रिक्लाइनर सीट्स, इन-बिल्ट डेस्क, और ऑनबोर्ड Wi-Fi सर्विस मिल सकेगी।

 

 

 

जापान E10 Shinkansen में कब चलेगी

 

E10 सीरीज़ जापान में 2030 से चालू होगी। तब तक E5 और E3 ट्रेनों का अस्थायी रूप से उपयोग किया जाएगा। भारत में 2027 में जब सेवा शुरू होगी, तब E5 ट्रेन इस रूट पर चलाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी जापान में उस फैक्ट्री का भी दौरा करेंगे जहां E10 ट्रेन का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भारत में अन्य बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट्स पर भी विचार कर सकते हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने पुणे-अहमदाबाद और दिल्ली-अमृतसर (चंडीगढ़ होते हुए) सहित पांच अन्य हाई-स्पीड कॉरिडोर्स की पहचान की थी।

बुलेट ट्रेन क्या है?

बुलेट ट्रेन, जिसे हाई-स्पीड ट्रेन भी कहा जाता है, आमतौर पर 250 किमी/घंटा से अधिक गति पर चलती है और इसके लिए डेडिकेटेड ट्रैक की आवश्यकता होती है। ऐसी सेवाएं फ्रांस, जापान, चीन, कोरिया, जर्मनी, स्पेन, इटली, बेल्जियम आदि देशों में पहले से संचालित हैं

।

 

Related Posts

कोलकाता में I-PAC दफ्तर पर ED की रेड, ममता बनर्जी मौके पर पहुंचीं; फाइल-लैपटॉप साथ लेकर निकलीं
देश

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8500 तक लुढ़के भाव; जानें अपने शहर का ताजा रेट

February 12, 2026
चेक बाउंस हुआ तो बढ़ सकती है परेशानी: लग सकता है भारी जुर्माना, हो सकती है जेल;जानिए क्या कहते हैं नियम
देश

चेक बाउंस हुआ तो बढ़ सकती है परेशानी: लग सकता है भारी जुर्माना, हो सकती है जेल;जानिए क्या कहते हैं नियम

February 12, 2026
बड़ा हादसा; एयर शो के दौरान क्रैश हुआ भारत का तेजस लड़ाकू विमान..
देश

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, किसानों को मिलेंगे ये खास फायदे; जानें पूरी जानकारी यहां

February 12, 2026
देश की सैन्य ताकत को मिलेगा नया बल: 114 राफेल लड़ाकू विमान और 6 P-8I समुद्री निगरानी एयरक्राफ्ट की बड़ी डील को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी
देश

देश की सैन्य ताकत को मिलेगा नया बल: 114 राफेल लड़ाकू विमान और 6 P-8I समुद्री निगरानी एयरक्राफ्ट की बड़ी डील को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी

February 12, 2026
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा तोहफा, डोंगरगढ़ स्टेशन पर इन ट्रेनों का होगा ठहराव, देखें लिस्ट
देश

1 मार्च से बंद होगा UTS ऐप, अब RailOne पर मिलेगी जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा

February 12, 2026
राहुल गांधी की सदस्यता पर संकट? निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दिया नोटिस
देश

राहुल गांधी की सदस्यता पर संकट? निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दिया नोटिस

February 12, 2026
Next Post
तमनार पुलिस ने युवक की हत्या मामले में दो अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

तमनार पुलिस ने युवक की हत्या मामले में दो अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

रायपुर एयरपोर्ट पर Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान के अंदर मरीज की मौत के बाद लिया गया फैसला

रायपुर एयरपोर्ट पर Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, विमान के अंदर मरीज की मौत के बाद लिया गया फैसला

October 10, 2025
नवरात्रि में मिलेगी सरकारी कर्मियों को सौगात, DA मे होगा इतने% के इजाफा!

नवरात्रि में मिलेगी सरकारी कर्मियों को सौगात, DA मे होगा इतने% के इजाफा!

September 23, 2025
कल क्यों रहेगी ओला, उबर और रेपिडो की हड़ताल? ड्राइवर्स ने किया ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ का ऐलान

कल क्यों रहेगी ओला, उबर और रेपिडो की हड़ताल? ड्राइवर्स ने किया ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ का ऐलान

February 6, 2026
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, कॉमेडी के साथ सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज…

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, कॉमेडी के साथ सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज…

September 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8500 तक लुढ़के भाव; जानें अपने शहर का ताजा रेट
  • चेक बाउंस हुआ तो बढ़ सकती है परेशानी: लग सकता है भारी जुर्माना, हो सकती है जेल;जानिए क्या कहते हैं नियम
  • बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साज़िश नाकाम की, स्टेट हाईवे 63 से 30 किलो का IED बरामद
  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR