• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, March 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

मंत्री कश्यप ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
August 5, 2025
in राजनीतिक
मंत्री कश्यप ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram
Oplus_131072

रायपुर, 05 अगस्त 2025

विभागीय कार्यों में आ रही समस्याओं का निराकरण आपसी समन्वय स्थापित कर समय-सीमा में निराकरण करें। यह बातें जल संसाधन मंत्री  केदार कश्यप ने आज शिवनाथ भवन अटल नगर में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने बैठक में जल संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

READ ALSO

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दक्षिण 24 परगना में 84 देसी बम बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार के CM नीतीश कुमार फिर से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे; इतने तारीख को होगा औपचारिक ऐलान

 

सचिव  राजेश सुकुमार टोप्पो ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि एमआईएस में आ रही समस्याओं का आपसी समन्वय स्थापित कर 19 अगस्त 2025 के पूर्व समस्त तकनीकी विषयों पर आवश्यक निर्णय लेते हुए निराकरण कर लिया जाए। साथ ही तकनीकी स्वीकृति से संबधित वित्तीय अधिकार को युक्तियुक्त करने हेतु प्रस्ताव 06 अगस्त 2025 तक शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निविदा प्रपत्र के अंतर्गत 108 प्रकरणों में दोषी पाये गये निविदाकारों के विरूद्ध कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर अनिवार्यतः पूर्ण करें और दोषी पाए गए निविदाकारों को आगामी निविदा में भाग लेने के संबंध में निविदा कंडिका में संशोधन हेतु प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

 

बैठक में सचिव  टोप्पो ने अधिकारियों को एमआईएस में संबंधित प्रविष्टी प्रदर्शित होने के लिए आवश्यक व्यवस्था भी समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निविदा प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का संबंधित मुख्य अभियंता एवं निविदा प्रकोष्ठ कार्यालय प्रमुख अभियंता आपस में समन्वय स्थापित कर निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि बोधघाट वृहद् परियोजना, इन्द्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना, शेखरपुर जलाशय एवं डांडपानी जलाशय के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही पूरी कर तथा प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त योजनाओं में निविदा स्वीकृति का कार्य निर्धारित 100 दिवस की समय-सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।

 

सचिव  राजेश सुकुमार टोप्पो ने बैठक में जलाशयों से कृषकों की माँग के अनुरूप नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए जल प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने विभिन्न विषयों पर विभागीय नीति तैयार कर एक माह के भीतर शासन को प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जल-कर में वृद्धि हेतु प्रस्ताव अविलम्ब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट मीटरिंग के कार्य को भी पी.पी.पी. माध्यम से कराए जाने हेतु प्रस्ताव अविलम्ब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सचिव श्री टोप्पो ने मंत्री  कश्यप को बताया कि विशेष केन्द्रीय सहायता प्राप्त करने हेतु प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत कर दिया जाएगा और परियोजना मण्डल की आगामी बैठक हेतु आवश्यक तैयारियां एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्यवाही भी समय से पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

इस अवसर पर प्रमुख अभियंता  इंद्रजीत उईके, मुख्य अभियंता सर्वश्री प्रसून शर्मा, डी.के. बुम्मेरकर, जे.आर. भगत, आर.आर. सारथी, एस.के. टीकम, शंकर ठाकुर, के. एस. भंडारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दक्षिण 24 परगना में 84 देसी बम बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
राजनीतिक

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दक्षिण 24 परगना में 84 देसी बम बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

March 25, 2026
बिहार के CM नीतीश कुमार फिर से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे; इतने तारीख को होगा औपचारिक ऐलान
राजनीतिक

बिहार के CM नीतीश कुमार फिर से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे; इतने तारीख को होगा औपचारिक ऐलान

March 19, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, ओडिशा में 3 विधायक निलंबित, दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग तेज

March 17, 2026
बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत,नीतीश कुमार समेत 5 उम्मीदवारों की जीत
राजनीतिक

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत,नीतीश कुमार समेत 5 उम्मीदवारों की जीत

March 16, 2026
छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान शुरू; जानिए कब आएंगे रिजल्ट।
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर आज मतदान शुरू; जानिए कब आएंगे रिजल्ट।

March 16, 2026
कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति सूची जारी, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
राजनीतिक

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बड़ा सियासी बवाल: रसोई गैस की किल्लत पर हंगामा, 30 कांग्रेसी विधायक निलंबित

March 12, 2026
Next Post
कौशल से समृद्धि की ओर – युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री  साय का विशेष जोर

छत्तीसगढ़ के तीर्थ स्थलों का हो रहा समग्र विकास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

September 25, 2025
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान: युद्ध खत्म करने के लिए रखीं तीन अहम शर्तें, शांति के लिए क्या हैं उनकी मांगें, यहां देखें पूरी लिस्ट।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान: युद्ध खत्म करने के लिए रखीं तीन अहम शर्तें, शांति के लिए क्या हैं उनकी मांगें, यहां देखें पूरी लिस्ट।

March 12, 2026
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

February 10, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 10 मार्च 2026

March 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Starlink और Airtel की साझेदारी: बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी
  • RBI के लिए महंगाई लक्ष्य कायम: 2031 तक 4% बनाए रखने की जिम्मेदारी जारी
  • भारत के इस पड़ोसी देश में फिर कांपी धरती, भूकंप के झटकों से लोग घरों से बाहर निकले, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
  • ऑयल मार्केट में हलचल, कच्चा तेल $103 के पार, ईरान के इस फैसले से बढ़ी चिंता
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR