• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

मंत्री रामविचार नेताम ने कुण्डपान में 62 करोड़ रुपये की लागत से बने विद्युत विस्तार का किया शुभारंभ

Amish Kumari by Amish Kumari
August 16, 2025
in शिक्षा
मंत्री  रामविचार नेताम ने कुण्डपान में 62 करोड़ रुपये की लागत से बने विद्युत विस्तार का किया शुभारंभ
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 16 अगस्त 2025

READ ALSO

सरकारी नौकरी का अवसर: महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल यहां ।

8 फरवरी को व्यापमं और UPSC की परीक्षा एक ही दिन आयोजित, दोहरी परीक्षा से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ी

आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  रामविचार नेताम आज बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुण्डपान में आयोजित कार्यक्रम में 62 करोड़ रूपए की लागत से बने विद्युत विस्तार कार्य का शुभारंभ किया। कुण्डपान में हुए विद्युत विस्तार से निश्चित ही आगामी दिनों में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा अब बाधित नहीं होगी। इस कार्य से क्षेत्र के 1077 मंजरा टोला के कुल 11 हजार 762 परिवारों के घरों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

 

उन्होंने इस दौरान ग्राम पंचायत डिंडो में एक करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का भी शिलान्यास किया। इस छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिल सकेंगे।

 

मंत्री  नेताम ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कुण्डपान में विद्युत विस्तार ग्रामीणों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव लाएगी। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त रोशनी मिलेगी, किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत होगी और महिलाओं को भी घरेलू कार्यों में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनसे निम्न वर्गीय एवं जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।

 

आदिम जाति विकास मंत्री  नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से अब पात्र हितग्राहियों के पास अपनी खुद की पक्का छत है और जो परिवार पहले इस योजना से वंचित रह गए थे, उन्हें आवास प्लस सर्वे में शामिल कर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि घर पर ही जैविक खाद तैयार की जा सकती है, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि पैदावार भी बेहतर होगी। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने प्रेरित भी किया। मंत्री नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत सड़क, पुल-पुलिया, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाई जा रही हैं। शासन की प्राथमिकता है कि समाज के हर वर्ग योजना से लाभान्वित हो। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शिक्षा और रोजगार के अवसरों का पूरा लाभ उठाएं और योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

 

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष  मुन्द्रिका सिंह, जिला पंचायत सदस्य  मुंशी राम, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जनपद सीईओ रणवीर साय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

सरकारी नौकरी का अवसर: महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल यहां ।

February 4, 2026
8 फरवरी को व्यापमं और UPSC की परीक्षा एक ही दिन आयोजित, दोहरी परीक्षा से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ी
शिक्षा

8 फरवरी को व्यापमं और UPSC की परीक्षा एक ही दिन आयोजित, दोहरी परीक्षा से अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ी

February 3, 2026
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सेना पुलिस भर्ती रैली, इतने जिलों की महिलाएं लेंगी भाग, एडमिट कार्ड जारी…
शिक्षा

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सेना पुलिस भर्ती रैली, इतने जिलों की महिलाएं लेंगी भाग, एडमिट कार्ड जारी…

February 3, 2026
BSF में जीडी कॉन्स्टेबल निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

रायपुर रोजगार मेला 2026 में उम्मीदों पर फिरा पानी, सिर्फ इतने युवाओं को मिली नौकरी

February 2, 2026
महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ में होगी आर्मी भर्ती,जानें पूरी जानकारी।
शिक्षा

महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ में होगी आर्मी भर्ती,जानें पूरी जानकारी।

January 31, 2026
28,740 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का ऐलान, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
शिक्षा

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के तहत 28,000 से अधिक पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी और हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?

January 31, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, कल बंद रहेगी डिजिटल ट्रांजैक्शन सर्विस; नहीं कर पाएंगे UPI और NEFT ट्रांजैक्शन!

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, कल बंद रहेगी डिजिटल ट्रांजैक्शन सर्विस; नहीं कर पाएंगे UPI और NEFT ट्रांजैक्शन!

October 10, 2025
SBI Credit Card धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर 2025 से लागू होंगे नए नियम…

SBI Credit Card धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर 2025 से लागू होंगे नए नियम…

August 25, 2025
मुख्यमंत्री  साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

August 16, 2025
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘सनयार’, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान ‘सनयार’, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

November 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • YouTube पर भाषाओं की दीवार टूटी, अब अपनी भाषा में देख सकेंगे दुनिया भर के वीडियो
  • UPI से भुगतान कब तक रहेगा फ्री? क्या अब पेमेंट पर देना होगा शुल्क?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR