• Home 1
  • Home 2
Wednesday, September 3, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का मध्यप्रदेश दौरा: आस्था, संस्कृति और सेवा का संगम

Suman Singh by Suman Singh
July 29, 2025
in खेल
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 29 जुलाई 2025

READ ALSO

Maruti Suzuki ने लॉन्च किया नई स्टाइलिश Victoris SUV, जानें कीमत और फीचर्स…

ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास में रहीं। प्रवास के प्रथम दिन श्रीमती राजवाड़े ने खंडवा जिले में नर्मदा तट पर स्थित देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री ओंकारेश्वर महादेव के मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की जनता के कल्याण, सुख-समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना करते हुए नर्मदा पूजन भी किया। इसके पश्चात वे प्रसिद्ध महेश्वर मंदिर (जिला-खरगौन) पहुँचीं, जो देवी अहिल्याबाई होल्कर की धार्मिक आस्था और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यहां उन्होंने महेश्वर घाट और मंदिर परिसर का भी दर्शन किया।

 

प्रवास के दूसरे दिन मंत्री श्रीमती राजवाड़े उज्जैन पहुँचीं। श्रीमती राजवाड़े महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने शिव आराधना कर छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उज्जैन में श्री कालभैरव मंदिर के दर्शन कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुरक्षा और समृद्धि की प्रार्थना की।

 

धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इंदौर के ऐतिहासिक देवी अहिल्याबाई होल्कर महल (राजबाड़ा) का भ्रमण किया। यहां उन्होंने मराठा कालीन स्थापत्य कला, अहिल्याबाई की जीवन गाथा एवं प्रशासनिक कुशलता से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई जैसी महिलाओं से प्रेरणा लेकर आज की महिलाएं भी समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने इस धरोहर को महिलाओं की सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण की ऐतिहासिक मिसाल बताया।

 

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इंदौर प्रवास के दौरान दृष्टिबाधित (दिव्यांग) बच्चों के लिए आयोजित रोजगार मूलक स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास, हुनर और जिजीविषा की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। मंत्री ने प्रशिक्षकों और सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया कि वे ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक और समावेशी बनाएँ, जिससे दिव्यांग बच्चों को सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिल सकें।

अपने दौरे के समापन पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा, “मध्यप्रदेश की भूमि न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है, बल्कि यहाँ की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक चेतना भी अत्यंत प्रेरणादायक है। इस प्रवास ने मुझे नई ऊर्जा दी है।

Related Posts

Maruti Suzuki ने लॉन्च किया नई स्टाइलिश Victoris SUV, जानें कीमत और फीचर्स…
खेल

Maruti Suzuki ने लॉन्च किया नई स्टाइलिश Victoris SUV, जानें कीमत और फीचर्स…

September 3, 2025
ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात
खेल

ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

September 2, 2025
इन दो सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को दिया तोहफा, लोन पर ब्याज दरों में की कटौती, जानें नए रेट्स…
खेल

इन दो सरकारी बैंकों ने ग्राहकों को दिया तोहफा, लोन पर ब्याज दरों में की कटौती, जानें नए रेट्स…

September 2, 2025
आज इन 10 स्टॉक में दिखेगा तगड़ा एक्शन, खबरों के चलते रखें नजर..
खेल

आज इन 10 स्टॉक में दिखेगा तगड़ा एक्शन, खबरों के चलते रखें नजर..

September 2, 2025
टेक्नोलोजी Jio के करोड़ों यूजर्स को दी राहत, 84 दिनों के लिए डेली 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग…
खेल

टेक्नोलोजी Jio के करोड़ों यूजर्स को दी राहत, 84 दिनों के लिए डेली 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग…

September 2, 2025
इस भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट से सन्यास लेने का किया ऐलान…
खेल

इस भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट से सन्यास लेने का किया ऐलान…

August 27, 2025
Next Post
प्रदेश में अब तक 595.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में अब तक 603.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

रायपुर में गणेश विसर्जन और ईद पर DJ-पटाखों बैन, उल्लघंन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई…

रायपुर में गणेश विसर्जन और ईद पर DJ-पटाखों बैन, उल्लघंन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई…

September 2, 2025
बस्तर में बदलाव – उम्मीद और विकास की नई सुबह

बस्तर में बदलाव – उम्मीद और विकास की नई सुबह

August 10, 2025
दिल्ली से आए अनीस साबरी की कव्वाली ने दर्शकों को झूमने किया मजबूर

दिल्ली से आए अनीस साबरी की कव्वाली ने दर्शकों को झूमने किया मजबूर

August 31, 2025
रामचंद्रपुर के भंवरमाल में शुरू हुआ जिले का 25वां पशु औषधालय

रामचंद्रपुर के भंवरमाल में शुरू हुआ जिले का 25वां पशु औषधालय

August 25, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 6 युवतियों को किया गिरफ्तार
  • लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का छत्तीसगढ़ प्रवास
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR