• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, March 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

मनचलों युवकों को किशोरी से सड़क पर छेड़छाड़ करना पड़ा भारी,● घरघोड़ा पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी से पहचान के बाद दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, पल्सर बाइक भी की जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
July 22, 2025
in अन्य
मनचलों युवकों को किशोरी से सड़क पर छेड़छाड़ करना पड़ा भारी,● घरघोड़ा पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी से पहचान के बाद दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, पल्सर बाइक भी की जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

रात में सोने से पहले खाएं एक हरी इलायची, पाचन से लेकर सांस तक कई परेशानियों में मिल सकता है फायदा

हरे या काले अंगूर—कौन ज्यादा मीठा और सेहत के लिए बेहतर? जानिए यहां।

20 जुलाई 2025, रायगढ़- एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर किशोर बालिका के साथ सड़क पर की गई छेड़छाड़ की गंभीर वारदात में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला शनिवार 19 जुलाई का है, जब एक किशोरी स्कूल से पैदल अपने घर लौट रही थी, तभी दो युवक बाइक से पीछा करते हुए छेड़छाड़ करने लगे और धमकी देकर फरार हो गए थे।
पीड़िता ने आज 20 जुलाई 2025 को थाना घरघोड़ा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शनिवार को स्कूल से लौट रही थी, तभी बिजली ऑफिस, घरघोड़ा के सामने मेन रोड पर तमनार रोड की ओर से आई एक पल्सर बाइक में सवार दो युवकों ने बाइक रोककर उस पर अश्लील टिप्पणी की। जब लड़की ने विरोध किया और कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेगी, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी बालिका ने रोते हुए घटना की जानकारी अपने भाइयों को दी।
बाद में परिजन और मोहल्ले के युवक रायगढ़ रोड पहुंचे, जहां दोनों आरोपी फिर से देखे गए। बालिका ने उन्हें पहचान लिया, लेकिन खुद की पहचान उजागर होते देख आरोपी युवक बाइक को वहीं छोड़ जंगल की ओर भाग निकले। इस दौरान उनकी पल्सर 160 सीसी बाइक बिना नंबर प्लेट के पाई गई, जिस पर इंस्टाग्राम आईडी का एक स्टीकर लगा था।
घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव को घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर जब पुलिस ने जांच की तो दोनों आरोपियों की पहचान (1) साहिल साहू पिता स्व. मन्नु साहू, उम्र 20 वर्ष, वार्ड क्रमांक 4, तेलीपारा कोतबा और (2) हरि बंजारा पिता नारायण बंजारा, उम्र 19 वर्ष, वार्ड क्रमांक 11, झिंगरैलपारा कोतबा, जिला जशपुर के रूप में हुई।
बालिका की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 187/2025 धारा 126(2), 75(1)(iv), 79, 351(2), 3(5) बीएनएस 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद तत्काल टीम रवाना कर दोनों आरोपियों को कोतबा क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिनसे घटना में प्रयुक्त सफेद-काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसायकल भी बरामद की गई।
घरघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Related Posts

रात में सोने से पहले खाएं एक हरी इलायची, पाचन से लेकर सांस तक कई परेशानियों में मिल सकता है फायदा
अन्य

रात में सोने से पहले खाएं एक हरी इलायची, पाचन से लेकर सांस तक कई परेशानियों में मिल सकता है फायदा

March 21, 2026
हरे या काले अंगूर—कौन ज्यादा मीठा और सेहत के लिए बेहतर? जानिए यहां।
अन्य

हरे या काले अंगूर—कौन ज्यादा मीठा और सेहत के लिए बेहतर? जानिए यहां।

March 20, 2026
डेली डाइट में पपीता शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
अन्य

डेली डाइट में पपीता शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

March 19, 2026
गर्मी में क्यों है जामुन सुपरफूड?  जानिए छोटे से फल में छिपे हैं सेहत के बड़े फायदे
अन्य

गर्मी में क्यों है जामुन सुपरफूड? जानिए छोटे से फल में छिपे हैं सेहत के बड़े फायदे

March 18, 2026
Vivo ने भारत में लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन
अन्य

Vivo ने भारत में लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन

March 17, 2026
आज शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें कब से शुरू होगी ट्रेडिंग
अन्य

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, सेंसेक्स 115 अंक टूटा, निफ्टी 23,400 के आसपास;इन शेयरों पर दबाव

March 17, 2026
Next Post
कोतवाली पुलिस की दबिश में बावलीकुंआ से चार जुआरी धराए, मौके से नगदी व ताश जब्त

कोतवाली पुलिस की दबिश में बावलीकुंआ से चार जुआरी धराए, मौके से नगदी व ताश जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से कटकर 11 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से कटकर 11 लोगों की दर्दनाक मौत

November 27, 2025
बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, पेंट फैक्ट्री धधकी; दमकल की टीम मौके पर जुटी

बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, पेंट फैक्ट्री धधकी; दमकल की टीम मौके पर जुटी

February 16, 2026
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई: 108 नक्सलियों का सरेंडर, कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई: 108 नक्सलियों का सरेंडर, कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी

March 11, 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित, अध्यक्ष ने दिया ये आदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित, अध्यक्ष ने दिया ये आदेश

March 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • करेंसी बाजार में हलचल! रुपया 64 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर, जानें कितने पर पहुंचा
  • अब घर खरीदना पड़ेगा महंगा! YEIDA ने बढ़ाई प्रॉपर्टी की कीमतें, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए रेट
  • 1 अप्रैल से बदलेंगे ATM के नियम! HDFC, PNB और बंधन बैंक के ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर
  • रात में सोने से पहले खाएं एक हरी इलायची, पाचन से लेकर सांस तक कई परेशानियों में मिल सकता है फायदा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR