• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा 18 किश्तों से श्रीपती नाग को मिली आर्थिक मजबूती

Suman Singh by Suman Singh
August 12, 2025
in देश
0
महतारी वंदन योजना बनी ग्रामीण महिलाओं का सहारा 18 किश्तों से श्रीपती नाग को मिली आर्थिक मजबूती
0
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 12 अगस्त 2025

 

READ ALSO

मुंबई शहर हाइ Alert पर, 14 पाकिस्तानी आतंकी घुसने की खबर, 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX से शहर को उड़ाने की मिली धमकी…

भीषण सड़क हादसा; 1000 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में संचालित राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की महिलाओं के जीवन में स्थायी आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का आधार बन चुकी है।

 

योजना के अंतर्गत 1 मार्च 2024 से अब तक प्रदेश की 69.19 लाख से अधिक पात्र विवाहित महिलाओं को कुल 11,728 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की गई है। प्रत्येक महिला को प्रति माह 1,000 रुपये की राशि बिना किसी रुकावट के दी जा रही है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में इस योजना का लाभ समान रूप से पहुंच रहा है, जिसमें सबसे अधिक लाभार्थी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जांजगीर-चांपा जिलों में हैं।

 

बलरामपुर जिले के विकासखंड सुर्रा गांव की श्रीपती नाग इसका एक प्रेरक उदाहरण हैं। पहले खेती के लिए खाद-बीज की व्यवस्था में उन्हें और उनके पति को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। कई बार मौसम अनुकूल होने के बावजूद पैसों की कमी से समय पर बुआई नहीं हो पाती थी। बच्चों की जरूरतें टालकर खेती में निवेश करना उनकी मजबूरी बन जाता था।

 

महतारी वंदन योजना से जुड़ने के बाद श्रीपती नाग को अब तक 18 किश्तों में कुल 18,000 रुपये मिल चुके हैं। इस बार उन्होंने पूरी राशि का उपयोग धान की फसल की बुआई में किया, जिससे उन्हें उधार लेने की आवश्यकता नहीं पड़ी। समय पर बुआई और पर्याप्त कृषि सामग्री उपलब्ध होने से अब उन्हें बेहतर पैदावार की उम्मीद है। श्रीपती नाग ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार जताते हुए कहा, महतारी वंदन योजना ने हमें केवल आर्थिक सहारा ही नहीं दिया, बल्कि मेहनत का बेहतर फल मिलने का विश्वास भी दिलाया है।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ-साथ उन्हें परिवार और समाज में निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करना है। ग्रामीण अंचलों में महिलाएं इस राशि का उपयोग खेती, पशुपालन, स्वरोजगार और बच्चों की पढ़ाई में कर रही हैं।राज्य शासन की यह योजना न केवल परिवार की आय में सहायक है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान, सामाजिक भागीदारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। श्रीपती नाग जैसी हजारों महिलाएं इस योजना से प्रेरित होकर अपने और परिवार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Related Posts

मुंबई शहर हाइ Alert पर, 14 पाकिस्तानी आतंकी घुसने की खबर, 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX से शहर को उड़ाने की मिली धमकी…
देश

मुंबई शहर हाइ Alert पर, 14 पाकिस्तानी आतंकी घुसने की खबर, 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX से शहर को उड़ाने की मिली धमकी…

September 5, 2025
भीषण सड़क हादसा; 1000 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
देश

भीषण सड़क हादसा; 1000 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

September 5, 2025
सोलर कंपनी के एक्सप्लोसिव्स यूनिट में हुआ ब्लास्ट; सैकड़ों मजदूर थे अंदर…
देश

सोलर कंपनी के एक्सप्लोसिव्स यूनिट में हुआ ब्लास्ट; सैकड़ों मजदूर थे अंदर…

September 4, 2025
PM मोदी के मां को अभद्र टिप्पणी के लेकर आज NDA का चक्काजाम, जानिए कब तक क्या-क्या रहेगा बंद..
देश

PM मोदी के मां को अभद्र टिप्पणी के लेकर आज NDA का चक्काजाम, जानिए कब तक क्या-क्या रहेगा बंद..

September 4, 2025
देर रात पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल…
देश

देर रात पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल…

September 4, 2025
पुतिन का भारत को तोहफा, रूस देगा और S-400 मिसाइल सिस्टम…
देश

पुतिन का भारत को तोहफा, रूस देगा और S-400 मिसाइल सिस्टम…

September 3, 2025
Next Post
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: प्रदीप पटेल के छत पर हर महीने बन रही 350 से 400 यूनिट बिजली

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: प्रदीप पटेल के छत पर हर महीने बन रही 350 से 400 यूनिट बिजली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

July 29, 2025
शुरू हुई अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

शुरू हुई अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

August 5, 2025

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद पर भर्ती हेतु 11 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित

July 28, 2025
प्रभारी सचिव  भीम सिंह ने फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

प्रभारी सचिव भीम सिंह ने फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

August 7, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • जिंदल पाॅवर लिमिटेड तमनार की गारे पालमा 4/1 कोल माइन्स को लगातार दूसरे वर्ष मिला ’5 -स्टार रेटिंग’ अवार्ड
  • मुंबई शहर हाइ Alert पर, 14 पाकिस्तानी आतंकी घुसने की खबर, 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX से शहर को उड़ाने की मिली धमकी…
  • छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में बड़े पैमाने पर माओवादियों के ढेर होने की खबर…
  • शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR