• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए जिले के उत्कृष्ट शिक्षक

Amish Kumari by Amish Kumari
September 5, 2025
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए जिले के उत्कृष्ट शिक्षक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 सितम्बर 2025

 

READ ALSO

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन

एक शिक्षक से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति तक का सफर करने वाले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज जिले के 38 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत 03 शिक्षक को ज्ञानदीप पुरस्कार तथा 21 शिक्षक शिक्षादूत पुरस्कार और 07 उत्कृष्ट प्रधान पाठक माध्यमिक स्तर एवं 07 उत्कृष्ट प्रधान पाठक प्राथमिक स्तर से सम्मानित किए गए। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं रजत जयंती महोत्वस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक भी पुरस्कृत किए गए। सम्मान समारोह का आयोजन शहर के न्यू कम्युनिटी हॉल में किया गया, जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग उपस्थित थे, जबकि समारोह की अध्यक्षता कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने की।

सांसद श्री नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता-पिता के बाद सबसे बड़ा दर्जा शिक्षक को प्राप्त है क्योंकि शिक्षक ही विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, ज्ञान और दिशा प्रदान करते हैं। हमारी परंपरा के अनुसार गुरू को भगवान से ऊपर माना गया है। समाज के निर्माण में शिक्षकों का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि हमारे आश्रम छात्रावासों में बच्चों को परंपरा और रीति-रिवाजों की जानकारी छोटी उम्र से ही दी जानी चाहिए, ताकि विकसित भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

 

 

विधायक श्री नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। समाज और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। आज का यह सम्मान समारोह उन शिक्षकों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव का प्रमाण है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का कार्य किया है। कार्यक्रम को मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री भरत मटियारा एवं हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर ने भी संबोधित किया।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत ज्ञानदीप पुरस्कार से नरहरपुर विकासखंड के श्री संतराम ठाकुर, श्री कुंदन लाल साहू तथा चारामा के श्री हरिशचन्द्र साहू को प्रशस्ति पत्र और 07-07 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किए। इसी प्रकार शिक्षादूत पुरस्कार के अंतर्गत अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, दुर्गुकोंदल, कांकेर, कोयलीबेड़ा एवं नरहरपुर विकासखंड के 21 शिक्षकों को प्रत्येक को 05-05 हजार रुपए की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रधान पाठक (प्राथमिक स्तर) की श्रेणी में कांकेर, कोयलीबेड़ा, दुर्गुकोंदल, नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर एवं अंतागढ़ विकासखंड के 07 प्रधान पाठकों को प्रत्येक को एक एक हजार रुपए के चेक से सम्मानित किया गया। वहीं माध्यमिक स्तर पर अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, दुर्गुकोंदल, कांकेर, कोयलीबेड़ा एवं नरहरपुर विकासखंड के एक – एक प्रधान पाठक यानी 07 को भी प्रत्येक एक-एक हजार रुपए के चेक और प्रशस्ति पत्र स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्रदाय किए गए। इसके अतिरिक्त रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक, पार्षदगण तथा छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

Related Posts

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 22, 2026
मुख्यमंत्री  साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन

March 22, 2026
गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास
छत्तीसगढ़

गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

March 22, 2026
सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की IED साजिश समय रहते नाकाम, तीन विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की IED साजिश समय रहते नाकाम, तीन विस्फोटक बरामद

March 22, 2026
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 80 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

March 22, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में 15 हिरणों की मौत के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 15 हिरणों की मौत के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई, प्रभारी समेत 4 कर्मचारी निलंबित

March 22, 2026
Next Post
महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी…

महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

करोड़ों EPFO कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, सरकार ₹2,500 कर सकती है मिनिमम पेंशन….

करोड़ों EPFO कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS, सरकार ₹2,500 कर सकती है मिनिमम पेंशन….

October 8, 2025
आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ और आय में वृद्धि के योग, पढ़े 23 दिसम्बर का राशिफल

इन 5 राशियों के लिए खुशखबरी, आय में होगा बढ़ोतरी का योग, भाग्य देगा पूरा साथ और बनेंगे नए अवसर; पढ़े आज का दैनिक राशिफल ।

February 22, 2026
खाली पेट इन फलों का सेवन पड़ सकता है भारी, एसिडिटी से लेकर पेट दर्द तक बढ़ सकता है खतरा

खाली पेट इन फलों का सेवन पड़ सकता है भारी, एसिडिटी से लेकर पेट दर्द तक बढ़ सकता है खतरा

February 18, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, पहले टीचर चखेंगे मिड-डे मील फिर खाएंगे बच्चे.. आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, पहले टीचर चखेंगे मिड-डे मील फिर खाएंगे बच्चे.. आदेश जारी

September 12, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
  • गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास
  • अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR