• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, March 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

रोजाना घंटों बैठे रहने से हो सकती है फैटी लिवर की समस्या, डॉक्टर से जानिए लिवर में जमा फैट को कैसे निकालें…

Amish Kumari by Amish Kumari
September 15, 2025
in अन्य
रोजाना घंटों बैठे रहने से हो सकती है फैटी लिवर की समस्या, डॉक्टर से जानिए लिवर में जमा फैट को कैसे निकालें…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आज की आधुनिक जिंदगी में अधिकतर लोग दिन के कई घंटे बैठकर काम करते हैं। ऑफिस में 9-10 घंटे तक कंप्यूटर और लैपटॉप पर लोगों को चिपके रहना पड़ता है। सिर्फ ऑफिस ही नहीं घर पर टीवी देखते हुए या मोबाइल फोन पर घंटों बात करते हुए लोग बैठे-बैठे समय बिता देते हैं। बैठना एक सामान्य गतिविधि है, लेकिन लंबे समय तक लगातार बैठने से हमारी सेहत पर गंभीर नुकसान हो सकता है, खासकर लिवर यानी जिगर की सेहत के लिए बैठना ठीक नहीं है।

 

READ ALSO

OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

WhatsApp में बड़ा बदलाव! वॉइस नोट्स के लिए आ सकता है नया ‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन

 

 

फैटी लिवर क्या है?

 

डॉक्टर विशाल खुराना (डायरेक्टर, निदेशक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद) ने बताया कि फैटी लिवर रोग तब होता है जब लिवर में जरूरत से ज़्यादा चर्बी यानि फैट जमा हो जाता है। इससे लिवर सूजन आ जाती है और लिवर के काम करने की क्षमता कम हो जाती है। अगर समय पर इसका इलाज न हो तो यह लिवर की गंभीर बीमारियों जैसे सिरोसिस या कैंसर का कारण बन सकता है। फैटी लिवर के दो प्रकार होते हैं- एक शराब के कारण और दूसरा जिसे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) कहा जाता है। नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर अधिकतर खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है।

 

 

 

 

 

लागतार बैठने का लिवर पर असर

 

नई रिसर्च बताती है कि दिन में ज्यादा घंटे लगातार बैठने से लिवर में फैट जमा होने का खतरा बढ़ जाता है। ये खतरनाक इसलिए है क्योंकि लंबे समय तक बैठने से हमारी मांसपेशियां कम सक्रिय होती हैं, जिससे शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता घटती है और फैट जमा होने लगता है। इंसुलिन एक ऐसा हार्मोन है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। जब शरीर की मांसपेशियां कम चलती हैं तो इंसुलिन ठीक से काम नहीं कर पाता, जिससे लिवर में चर्बी जमा हो जाती है और फैटी लिवर होने का खतरा बढ़ता है।

 

 

 

किन लोगों को फैटी लिवर का ज्यादा खतरा है?

 

 

डेस्क जॉब करने वाले, छात्र और वो लोग जो दिनभर स्क्रीन के सामने रहते हैं, खासतौर पर इस समस्या का शिकार होते हैं। बच्चे और युवाओं में भी यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है क्योंकि वे अधिक समय मोबाइल और कंप्यूटर पर बिताते हैं। खासतौर पर शहरों में, जहां लोग बैठकर काम करते हैं और जंक फूड खाते हैं, वहां फैटी लिवर के केस बढ़ रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बीमारी सिर्फ मोटापे वाले लोगों को ही नहीं होती, बल्कि ऐसे लोग भी इसे झेल सकते हैं जो वजन में सामान्य हैं, पर लंबे समय तक बैठे रहते हैं।

फैटी लिवर से कैसे बचाव करें?

फैटी लिवर को रोकना या सुधारना संभव है, अगर हम अपनी आदतों में बदलाव करें। सबसे जरूरी है ज्यादा समय बैठने से बचना और हर 30-60 मिनट में थोड़ा उठकर चलना-फिरना जरूरी है। हर दिन नियमित हलकी-फुलकी एक्सरसाइज करें, जैसे पैदल चलना, योगा या स्ट्रेचिंग। अच्छी बैलेंस डाइट लें जिसमें फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हों, और तला-भुना, जंक फूड और ज्यादा मीठा खाने से बचें।

 

 

Related Posts

OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
अन्य

OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 24, 2026
WhatsApp से हो रही है ठगी, एक पल में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
अन्य

WhatsApp में बड़ा बदलाव! वॉइस नोट्स के लिए आ सकता है नया ‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन

March 24, 2026
अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे
अन्य

अंकुरित चना खाने से बढ़ेगी ताकत और सेहत, जानें सही मात्रा और फायदे

March 24, 2026
जया एकादशी का व्रत 28 या 29 जनवरी को? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय
अन्य

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

March 23, 2026
सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ
अन्य

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

March 23, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
अन्य

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?

March 22, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री साय से ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से ग्रैंडमास्टर प्रवीण महादेव थिप्से ने की सौजन्य भेंट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, धन के साथ मान-सम्मान मिलने का योग, पढ़े दैनिक राशिफल

आज इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, धन के साथ मान-सम्मान मिलने का योग, पढ़े दैनिक राशिफल

October 21, 2025
बिना गारंटी के PM Svanidhi Yojna में ₹90,000 तक लोन पाएं, जानें अप्लाई करने का तरीका…

बिना गारंटी के PM Svanidhi Yojna में ₹90,000 तक लोन पाएं, जानें अप्लाई करने का तरीका…

August 31, 2025
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया गौपूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया गौपूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

October 22, 2025
मंत्रिपरिषद के निर्णय

मंत्रिपरिषद के निर्णय

September 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
  • खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे
  • 1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR