• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

वन मंत्री केदार कश्यप तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

Suman Singh by Suman Singh
August 11, 2025
in छत्तीसगढ़
0
वन मंत्री  केदार कश्यप तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
0
SHARES
160
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 11 अगस्त 2025

READ ALSO

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में नई आबकारी नीति में बदलाव, ब्रांडेड रेस्टोरेंट को मिलेगा विदेशी शराब पिलाने का लाइसेंस..

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप आज कोण्डागांव जिले के मर्दापाल में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा में 200 मोटर साइकिल में देशभक्ति के नारों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में वन मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों को 96 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

 

वन मंत्री  कश्यप ने समारोह में ग्रामीणों से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए हमारे महापुरुषों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आजादी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुँचाना आवश्यक है, ताकि वे गर्व और सजगता के साथ देश की अखंडता बनाए रखें। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को देशभक्ति के पाठ पढ़ाने, राष्ट्रीय महत्व के विषयों एवं प्रमुख तिथियों की जानकारी देने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक विकसित भारत की जो संकल्पना की गई है, उसे साकार करने में सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से राज्य के विकास के लिए कार्य कर रही है।

वन मंत्री  केदार कश्यप ने कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की, जिसके अंतर्गत ग्राम हतकली में हाई स्कूल की स्वीकृति, ग्राम मलनार और मंगवाल, चांगरे में हैण्ड पम्प, ग्राम खोड़सानार में मोबाइल टावर, ग्राम खण्डाम, चेरंग, मांझीपारा (पुसपाल) और टेकापाल में देवगुड़ी निर्माण, ग्राम चमई में माध्यमिक शाला तथा एकलव्य विद्यालय कांगा और कन्या हायर सेकेण्डरी विद्यालय में वाद्य यंत्र की स्वीकृति शामिल है।

 

लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में वन मंत्री  केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों को 96 लाख रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें लखपुरी में 5 लाख 47 हजार रूपए की लागत से वनरक्षक आवास भवन निर्माण कार्य, मर्दापाल में 15 लाख 32 हजार रूपए की लागत से परिक्षेत्र अधिकारी भवन निर्माण कार्य, गोलावण्ड में 8 लाख 5 हजार रूपए की लागत से वनपाल आवास भवन निर्माण कार्य, ग्राम हंगवा नाला में 15 लाख 30 हजार रूपए की लागत से स्टाप डेम निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसी प्रकार ग्राम मुलनार में 13 लाख 98 हजार रूपए की लागत से 2 पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम कोरमेल में 23 लाख 51 हजार रूपए की लागत से बाजार शेड निर्माण कार्य एवं सीसी रोड तथा गार्बेज डिस्पोजल प्रावधान कार्य, ग्राम हसलनार में 6 लाख 99 हजार रूपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक  सेवकराम नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप और जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  टोमेन्द्र ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित जिला पंचायत सीईओ व अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Posts

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री  साय
छत्तीसगढ़

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय

September 4, 2025
छत्तीसगढ़ में नई आबकारी नीति में बदलाव, ब्रांडेड रेस्टोरेंट को मिलेगा विदेशी शराब पिलाने का लाइसेंस..
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नई आबकारी नीति में बदलाव, ब्रांडेड रेस्टोरेंट को मिलेगा विदेशी शराब पिलाने का लाइसेंस..

September 4, 2025
संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय

September 4, 2025
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल : बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल : बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू

September 4, 2025
छत्तीसगढ़ में आज से संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी….
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी….

September 4, 2025
छत्तीसगढ़ में कल सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, सरकार ने किया ऐलान…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कल सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, सरकार ने किया ऐलान…

September 4, 2025
Next Post
जिला रायगढ़ की न्यायिक विरासत में जुड़ा नया अध्याय

जिला रायगढ़ की न्यायिक विरासत में जुड़ा नया अध्याय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

वित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ

July 28, 2025
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, त्योहारों के लिए रायपुर-दिल्ली के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल…

छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, त्योहारों के लिए रायपुर-दिल्ली के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल…

August 26, 2025
जिला पंचायत सीईओ ने संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

जिला पंचायत सीईओ ने संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

August 19, 2025
उप मुख्यमंत्री ने ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ अभियान का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ अभियान का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ

August 21, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…
  • मिथुन राशि वालों आज आपको व्यवसाय में मिलेगी अच्छी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल
  • संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय
  • इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR