• Home 1
  • Home 2
Sunday, September 7, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

विदेशी उत्पादों को नकारें, स्वदेशी अपनाएं – अरुण साव

Suman Singh by Suman Singh
August 22, 2025
in छत्तीसगढ़
0
विदेशी उत्पादों को नकारें, स्वदेशी अपनाएं –  अरुण साव
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 22 अगस्त 2025

READ ALSO

छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा, 24 लोग गिरफ्तार…

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज दुर्ग में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  साव ने कार्यक्रम में कोका-कोला, पेप्सी जैसी विदेशी पेय सामग्रियों को प्रतीकात्मक रूप से नाली में बहाकर विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।

 

उप मुख्यमंत्री  साव ने कार्यक्रम में कहा कि यह अभियान देश के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान को जागृत करने का माध्यम है। भारत को विश्व गुरु और सोने की चिड़िया हमारे संस्कारों और स्वभाव के कारण कहा जाता है। स्वदेशी केवल उत्पादों का चयन नहीं, बल्कि हमारी आत्मा से जुड़ा विषय है। हम हजारों वर्षों से दुनिया को शिक्षा, आयुर्वेद, विज्ञान और संस्कृति देते आए हैं। यही हमारे संस्कार हैं। उन्होंने ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के विचार की महत्ता बताते हुए कहा कि आज भी दुनिया को यदि कोई देश अपना परिवार मानता है, तो वह केवल भारत है।

 

उप मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रमाण है। आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि वहां का हर नागरिक आत्मसम्मान के साथ खड़ा हो सकता है, तो भारत जैसे विशाल देश को भी स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। श्री साव ने कहा कि जब हमारे सैनिक सीमा पर माइनस डिग्री तापमान में देश की रक्षा कर रहे हैं, तो हमें भी अपने घरों में विदेशी वस्तुओं को प्रवेश न देकर देश की आंतरिक सुरक्षा में योगदान देना चाहिए। हमारे खान-पान, रहन-सहन पर विदेशी वस्तुओं ने मानसिक आक्रमण कर दिया है, जिसे हमें पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने दीपावली पर स्थानीय कुम्हारों के बनाए दीयों और गणेश की मूर्तियों को प्राथमिकता देने की अपील की और कहा कि स्थानीय कलाकारों से खरीदी गई वस्तुएं न केवल हमारी संस्कृति को जीवित रखेंगी, बल्कि उनके परिवारों का भरण-पोषण भी करेंगी।

उप मुख्यमंत्री  साव ने महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन की भूमिका को याद किया और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में स्वदेशी आंदोलन की बड़ी भूमिका रही। आज भी यही भावना देश को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना सकती है। तन स्वदेशी, मन स्वदेशी, संस्कार स्वदेशी इन्हीं विचारों के साथ आगे बढ़ने को कहा। कार्यक्रम में विधायक  ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू,  जितेन्द्र वर्मा,  सुरेन्द्र कौशिक,  दिनेश पटेल और स्वदेशी सुरक्षा स्वावलंबन के संयोजक  जगदीप पटेल सहित व्यापारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि व नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा, 24 लोग गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा, 24 लोग गिरफ्तार…

September 7, 2025
भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

September 7, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा

September 6, 2025
बहुचर्चित शराब घोटाला मामले भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ी…. ED कर सकती है चालान पेश
छत्तीसगढ़

बहुचर्चित शराब घोटाला मामले भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 15 सितंबर तक न्यायिक रिमांड बढ़ी…. ED कर सकती है चालान पेश

September 6, 2025
रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

रोबोटिक सर्जरी छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विकास में एक नया आयाम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 6, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी नक्सली कमांडर ढेर…

September 6, 2025
Next Post
एक पेड़ मां के नाम 2.0 पौधारोपण के लक्ष्य को साय सरकार ने किया पूरा: वनमंत्री  केदार कश्यप

एक पेड़ मां के नाम 2.0 पौधारोपण के लक्ष्य को साय सरकार ने किया पूरा: वनमंत्री केदार कश्यप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

अगले हफ्ते 4 दिन नहीं खुलेंगी बैंक, ये है RBI की हॉलिडे लिस्ट..

अगले हफ्ते 4 दिन नहीं खुलेंगी बैंक, ये है RBI की हॉलिडे लिस्ट..

August 24, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू कश्मीर सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा, अब घुसपैठियों के लिए ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी..

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू कश्मीर सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा, अब घुसपैठियों के लिए ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी..

August 25, 2025
कैट की तिल्दा, धमतरी एवं एम.सी.बी. इकाइयों का गठन, तीनों जिलों को मिले नये अध्यक्ष -कैट

कैट की तिल्दा, धमतरी एवं एम.सी.बी. इकाइयों का गठन, तीनों जिलों को मिले नये अध्यक्ष -कैट

August 7, 2025
रक्षाबंधन पर डबल मर्डर से दहल उठा रायपुर, खरोरा में संदिग्ध अवस्था में मिली मां- बेटी की लाश

रक्षाबंधन पर डबल मर्डर से दहल उठा रायपुर, खरोरा में संदिग्ध अवस्था में मिली मां- बेटी की लाश

August 10, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘बागी 4’ ने छोड़ा द बंगाल फाइल्स को पीछे, कमा डालें इतना करोड़…
  • सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: स्कूल शिक्षा मंत्री यादव
  • छत्तीसगढ़ में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खुलासा, 24 लोग गिरफ्तार…
  • स्कूल शिक्षा मंत्री Cbse ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR