• Home 1
  • Home 2
Sunday, September 7, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

सरगुजा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

Suman Singh by Suman Singh
August 15, 2025
in देश
0
सरगुजा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर 15 अगस्त 2025

READ ALSO

कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…

बड़ा हादसा; रोपवे टूटने से 6 की दर्दनाक मौत… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

सरगुजा जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  रामविचार नेताम ने अम्बिकापुर जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।  नेताम ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।

 

मुख्य समारोह में कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने समारोह स्थल पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात मंत्री श्री नेताम ने कलेक्टर  विलास भोसकर और पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया, इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। तत्पश्चात परेड में शामिल पुलिस बल, नगर सेना की सशस्त्र टुकडियां द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। कार्यक्रम स्थल पर शॉल व श्रीफल देकर शहीद के परिवारों का सम्मान किया गया।

 

परेड की टुकड़ियों द्वारा किया गया शानदार मार्च पास्ट

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, परेड टू-आईसी उप निरीक्षक सुश्री सुनीता भारद्वाज के नेतृत्व में 9 टुकड़ियों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। जिसमें जिला बल पुलिस प्लाटून, जिला बल महिला प्लाटून, नगर सैनिक बल पुरुष प्लाटून, नगर सैनिक बल महिला प्लाटून, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्लाटून, अम्बिका मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरुष प्लाटून, शासकीय बहु. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरुष प्लाटून, विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल शामिल है। इस दौरान दलों ने देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी।

 

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र-

 

गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मानव जीवन ज्योति नेत्रहीन विद्यालय कुनकुरी कला के बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा। मंत्री श्री नेताम ने स्वयं स्टेज से उतरकर बच्चों को शुभकामनाएं दीं एवं उनके साथ फोटो ली। इसी प्रकार होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी गई। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आधारित प्रस्तुति में इन 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति को नृत्य के माध्यम से सभी के सामने रखा। वहीं कार्मेल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, होलीक्रॉस आशा निकुंज विशेष विद्यालय, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित-

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों एवं कार्यस्थल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 64 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिसमें कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

 

इस अवसर पर अम्बिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सरगुज़ा संभागायुक्त  नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा  दीपक झा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Posts

कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…
देश

कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…

September 6, 2025
बड़ा हादसा; रोपवे टूटने से 6 की दर्दनाक मौत… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..
देश

बड़ा हादसा; रोपवे टूटने से 6 की दर्दनाक मौत… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

September 6, 2025
चारधाम यात्रा आज से फिर शुरू, मौसम बिगड़ने पर लगी थी रोक..
देश

चारधाम यात्रा आज से फिर शुरू, मौसम बिगड़ने पर लगी थी रोक..

September 6, 2025
तकनीकी खराबी की वजह से IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; 2 घंटे तक हवा में घूमता रहा विमान, 180 यात्री थे सवार…
देश

तकनीकी खराबी की वजह से IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; 2 घंटे तक हवा में घूमता रहा विमान, 180 यात्री थे सवार…

September 6, 2025
मुंबई शहर हाइ Alert पर, 14 पाकिस्तानी आतंकी घुसने की खबर, 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX से शहर को उड़ाने की मिली धमकी…
देश

मुंबई शहर हाइ Alert पर, 14 पाकिस्तानी आतंकी घुसने की खबर, 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX से शहर को उड़ाने की मिली धमकी…

September 5, 2025
भीषण सड़क हादसा; 1000 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
देश

भीषण सड़क हादसा; 1000 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

September 5, 2025
Next Post
मुंगेली में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुंगेली में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

August 2, 2025
प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से सुनीत लाल का बिजली बिल हुआ शून्य

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से सुनीत लाल का बिजली बिल हुआ शून्य

August 11, 2025
छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर शोध और अनुसंधान की राह खुली

छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर शोध और अनुसंधान की राह खुली

August 20, 2025
प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 115 शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 115 शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

July 27, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • केंद्रीय कृषि मंत्री ने गिनाए GST में बदलाव के फायदे, कहा- नए GST से कृषि उपकरणों पर होगी ₹1,87,500 तक की बचत, किसानों को होगा फायदा….
  • Reels बनाने वाले के लिए जरूरी खबर, पब्लिक प्लेस पर बिना अनुमति रील-वीडियो बनाना गैरकानूनी, जानें नयम…
  • कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एरोकॉन 2025 का शुभारंभ, कैंसर उपचार और शोध में मिलेगी नई दिशा
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR