• Home 1
  • Home 2
Tuesday, September 9, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी ग्राम बघमरा की महिलाओं की सशक्त पहल

Suman Singh by Suman Singh
August 7, 2025
in मनोरंजन
0
हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी ग्राम बघमरा की महिलाओं की सशक्त पहल
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 07 अगस्त 2025

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बालोद जिले के ग्राम बघमरा में यह अभियान महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बन गया है। यहाँ की चार स्व-सहायता समूहों की महिलाएं तिरंगा झण्डा बनाने में जोर-शोर से जुटी हैं। अब तक इन महिलाओं द्वारा 6,000 से अधिक तिरंगे झंडे तैयार किए जा चुके हैं, जिससे उन्हें लगभग दो लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है।

READ ALSO

ऑफ शोल्डर गाउन में Palak Tiwari का दिखा जलवा, गॉर्जियस लुक पर फिदा हुए फैंस

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान….

 

यह पहल न केवल स्थानीय महिलाओं के लिए आजीविका का नया माध्यम बनी है, बल्कि राष्ट्रभक्ति और गौरव का भाव भी उनमें सशक्त रूप से जागृत कर रही है। इन समूहों द्वारा तैयार किए गए तिरंगे स्थानीय बाजारों, दुकानों और शासकीय कार्यालयों में स्थापित स्टॉल्स के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जय कपिलेश्वर समूह की श्रीमती तिजन बाई ने बताया कि, हमारी सिलाई मशीनें दिन-रात चल रही हैं। हर झंडे में हमारा प्रेम और देशभक्ति की भावना समाहित होती है। यह कार्य हमें आत्मनिर्भर बना रहा है और देशसेवा का गौरव भी प्रदान कर रहा है।

 

सहेली समूह की श्रीमती देवकी विश्वकर्मा ने कहा कि पहले हम छोटे-मोटे कार्यों पर निर्भर थे, लेकिन इस अभियान ने हमें एक नई पहचान दी है। तिरंगा बनाना केवल कार्य नहीं, बल्कि देश के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून है। नवज्योति समूह की श्रीमती सरोजनी साहू ने गर्व के साथ बताया कि हमारी मेहनत से तैयार तिरंगे जब गाँव और जिले के घरों में लहराते हैं, तो आत्मगौरव की अनुभूति होती है। हमारा प्रयास है कि हर घर में तिरंगा फहराया जाए और हमारा गाँव इस अभियान में अग्रणी बने। इन समूहों द्वारा बनाए जा रहे तिरंगों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सिलाई मशीनों के माध्यम से महिलाएं राष्ट्रध्वज के तीन रंग केसरी, सफेद और हरे को संयोजित कर सटीकता के साथ तैयार कर रही हैं।

 

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिला समूहों के द्वारा मेहनत से बनाए गए तिरंगे आपके घरों की शान बनेंगे। 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का पर्व मनाएं।

 

बिहान के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 13 स्वयं सहायता समूहों द्वारा 8,000 से अधिक तिरंगे झंडे तैयार कर विक्रय किए जा चुके हैं तथा 5,000 तिरंगों का अतिरिक्त ऑर्डर प्राप्त हुआ है। हर घर तिरंगा अभियान ने ग्राम बघमरा की महिलाओं के लिए आजीविका का मजबूत साधन बनकर उन्हें आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाया है।

Related Posts

ऑफ शोल्डर गाउन में Palak Tiwari का दिखा जलवा, गॉर्जियस लुक पर फिदा हुए फैंस
मनोरंजन

ऑफ शोल्डर गाउन में Palak Tiwari का दिखा जलवा, गॉर्जियस लुक पर फिदा हुए फैंस

September 8, 2025
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान….
मनोरंजन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान….

September 8, 2025
‘बागी 4’ ने छोड़ा द बंगाल फाइल्स को पीछे, कमा डालें इतना करोड़…
मनोरंजन

‘बागी 4’ ने छोड़ा द बंगाल फाइल्स को पीछे, कमा डालें इतना करोड़…

September 7, 2025
उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने दिव्यांग युवक को दिया आगे बढ़ने का सहारा, श्री अमर मरकाम को तत्काल मिली स्कूटी
मनोरंजन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग युवक को दिया आगे बढ़ने का सहारा, श्री अमर मरकाम को तत्काल मिली स्कूटी

September 7, 2025
गौ-सेवा से ही मिलती है सच्ची शांति और ऊर्जा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
मनोरंजन

गौ-सेवा से ही मिलती है सच्ची शांति और ऊर्जा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 7, 2025
सिर्फ 7 दिन बाकी… नोट कर लें Income Tax रिटर्न भरने की आखिरी तारीख, वर्ना लगेगा 5000 रुपए तक जुर्माना
मनोरंजन

सिर्फ 7 दिन बाकी… नोट कर लें Income Tax रिटर्न भरने की आखिरी तारीख, वर्ना लगेगा 5000 रुपए तक जुर्माना

September 7, 2025
Next Post
गगन का घर सौर ऊर्जा से हुआ रौशन : बिजली बिल से मिली मुक्ति

गगन का घर सौर ऊर्जा से हुआ रौशन : बिजली बिल से मिली मुक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने दंतेवाड़ा में एनीमिया मुक्त रथ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दंतेवाड़ा में एनीमिया मुक्त रथ को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

August 6, 2025
जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में 15 अगस्त को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा फहराएंगे तिरंगा

जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में 15 अगस्त को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा फहराएंगे तिरंगा

August 13, 2025
सेवारत व सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं का 5वा सम्मान समारोह का आयोजन 7 सितंबर को होगा शाखा यादव

सेवारत व सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओं का 5वा सम्मान समारोह का आयोजन 7 सितंबर को होगा शाखा यादव

September 6, 2025
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

September 6, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री 09 सितंबर को अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का करेंगे शुभारंभ
  • ऑफ शोल्डर गाउन में Palak Tiwari का दिखा जलवा, गॉर्जियस लुक पर फिदा हुए फैंस
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में यूनिसेफ इंडिया देगा तकनीकी सहयोग
  • प्रदेश में सौर ऊर्जा के उपभोक्ता ऊर्जा उत्पादक के साथ-साथ बन रहे हैं ऊर्जा दाता : मुख्यमंत्री साय
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR