• Home 1
  • Home 2
Monday, September 8, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का संवेदनशीलता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Suman Singh by Suman Singh
August 5, 2025
in राजनीतिक
0
हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का संवेदनशीलता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 05 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति के प्रकरणों में त्वरित, नियमानुसार एवं संवेदनशीलता से क्षतिपूर्ति सहायता प्रदान की जाए। वनांचल में निवासरत लोगों को कई बार वन्यप्राणियों के हमलों से अपनों को खोने की पीड़ा सहनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में प्रभावितों के दुख-दर्द का मानवीय दृष्टिकोण से शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है।

READ ALSO

सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: स्कूल शिक्षा मंत्री यादव

पूरे देश में होगा वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन, साल के आखिरी तक प्रक्रिया होगी शुरू..

 

मुख्यमंत्री  साय आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाथी-मानव द्वंद्व और अन्य हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, पशुहानि एवं फसल क्षति की घटनाएं राज्य के वनांचल क्षेत्रों में चुनौती बनकर उभर रही हैं। ऐसी स्थितियों में शासन की जिम्मेदारी है कि पीड़ितों को शीघ्र एवं न्यायसंगत सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि जंगली हाथियों द्वारा धान जैसी प्रमुख फसल के अतिरिक्त गन्ना, केला, पपीता एवं कटहल जैसी नगदी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया जाता है, जिससे किसानों को आर्थिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी दोहरी मार झेलनी पड़ती है। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्रदत्त व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टों की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली।

 

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रदत्त सहायता समय पर प्रभावितों तक पहुंचे, इसके लिए विभागीय समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाए। जनहानि, स्थायी अपंगता, पशुहानि, मकान क्षति तथा फसल हानि के लिए दी जाने वाली क्षतिपूर्ति दरों में वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में प्रस्तुत किया गया।

बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल क्षति के आरबीसी के प्रावधानों के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि पर भी चर्चा की गई।

 

बैठक मे मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव (वन) श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  राहुल भगत, कृषि विभाग की सचिव श्रीमती शहला निगार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी सचिव श्री अंकित आनंद, सचिव (वन)  अमरनाथ प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी)  सुधीर अग्रवाल, अपर मुख्य वन संरक्षक  प्रेम कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: स्कूल शिक्षा मंत्री  यादव
राजनीतिक

सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: स्कूल शिक्षा मंत्री यादव

September 7, 2025
पूरे देश में होगा वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन, साल के आखिरी तक प्रक्रिया होगी शुरू..
राजनीतिक

पूरे देश में होगा वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन, साल के आखिरी तक प्रक्रिया होगी शुरू..

September 7, 2025
केंद्रीय कृषि मंत्री ने गिनाए GST में बदलाव के फायदे, कहा- नए GST से कृषि उपकरणों पर होगी ₹1,87,500 तक की बचत, किसानों को होगा फायदा….
राजनीतिक

केंद्रीय कृषि मंत्री ने गिनाए GST में बदलाव के फायदे, कहा- नए GST से कृषि उपकरणों पर होगी ₹1,87,500 तक की बचत, किसानों को होगा फायदा….

September 6, 2025
मोदी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, DA में होगी 3% की बढ़ोतरी?
राजनीतिक

मोदी सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, DA में होगी 3% की बढ़ोतरी?

September 6, 2025
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…
राजनीतिक

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार…

September 6, 2025
शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका
राजनीतिक

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका

September 5, 2025
Next Post
मंत्री कश्यप ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

मंत्री कश्यप ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

डिजाइनर चाकुओं की गुणवत्ता पर हाईकोर्ट की फटकार, हाईकोर्ट ने डिजाइनर चाकुओं की बिक्री पर लगाई रोक

डिजाइनर चाकुओं की गुणवत्ता पर हाईकोर्ट की फटकार, हाईकोर्ट ने डिजाइनर चाकुओं की बिक्री पर लगाई रोक

August 17, 2025
बैठक में उपस्थित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से कलेक्टर की अपील

बैठक में उपस्थित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने पालकों एवं जनप्रतिनिधियों से कलेक्टर की अपील

August 3, 2025
छत पर सजे सूरज के घर से चमका जीवन: बचत की खुशी, पर्यावरण की रोशनी’

छत पर सजे सूरज के घर से चमका जीवन: बचत की खुशी, पर्यावरण की रोशनी’

August 12, 2025
अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक संपन्न

अंतर्राज्यीय फॉरेस्ट समन्वय बैठक संपन्न

July 30, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सोशल मीडिया पाबंदी पर मचा बवाल, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी; 14 लोगों की मौत…
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कहा- : ‘भारत पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही…’
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान….
  • AC का कंप्रेसर फटने से घर में जोरदार धमाका, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत…
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR