BSNL अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए लगातार नए और किफायती प्लान पेश कर रहा है। हाल ही में ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने एक और शानदार प्रीपेड प्लान की जानकारी दी है। BSNL ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस प्लान का ऐलान किया है, जिसमें कम कीमत में ज्यादा फायदे दिए जा रहे हैं।
इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरे 100GB डेटा का लाभ मिल रहा है। खास बात यह है कि डेटा पर किसी तरह की डेली लिमिट नहीं रखी गई है। इस प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है। इसके अलावा यूजर्स को BiTV का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है।
अगर आप 300 रुपये से कम कीमत में एक महीने के लिए सस्ता और दमदार प्लान तलाश रहे हैं, तो BSNL का यह नया प्रीपेड प्लान आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अब जानते हैं इस प्लान की कीमत और इसके सभी फायदों की पूरी जानकारी।
बीएसएनएल का 251 रुपये वाला प्लान
BSNL ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस शानदार प्लान के बारे में बताया है। जहां सिर्फ ₹251 की कीमत वाले इस प्लान में कंपनी 100GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा ऑफर कर रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और इसमें रोजाना 100 SMS मैसेज भी शामिल हैं। हालांकि, यह प्लान ऑफर सिर्फ 31 जनवरी तक ही वैलिड है।
कैसे लें ये जबरदस्त रिचार्ज प्लान?
दरअसल कंपनी ने ग्राहकों के लिए All-Access Digital Festive Pass पेश किया है, जिसमें यूजर्स को सिर्फ ₹251 में इतने सारे फायदे मिल रहे हैं। हालांकि तय तारीख के बाद इस प्लान को बंद किया जा सकता है या ऑफर हटाया जा सकता है। BSNL ने बताया है कि यूजर्स इस प्लान का रिचार्ज BSNL के चैटबॉट “BREx” के जरिए भी कर सकते हैं। ग्राहक BSNL के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाकर इसे आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।
















