दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर आधारभूत सुविधाओं में सुधार का कार्य किया जाना है। इसके तहत प्लेटफॉर्म पर बने वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसकी जगह बैलेस्टेड ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे ने करीब 20 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
इस तकनीकी कार्य के कारण 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कुल 14 ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्य भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन से जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
रद्द की जाने वाली गाड़ियां
गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा – अमृतसर) एक्सप्रेस कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर)एक्सप्रेस , अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, रायगढ़ से 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम – हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया – बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया – कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां
गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया- हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह -गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट – गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया- वड्सा) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 15231 ( बरौनी – गोंदिया) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। दुर्ग-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया – बरौनी) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 26 अप्रैल दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।
















