छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में आईजी स्तर के अफसर और कई जिलों के एसपी शामिल हैं। इसी के साथ रायपुर पुलिस को नया कमिश्नर भी मिल गया है।
2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी 2026 से पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। सरकार ने रायपुर जिले के आधे हिस्से में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने बुधवार शाम अधिसूचना जारी की थी।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रायपुर शहर के 21 थाना क्षेत्रों को RDPCS (Raipur District Police Commissionerate System) के तहत शामिल किया गया है। वहीं रायपुर ग्रामीण इलाके के 12 थानों को भी इस व्यवस्था में रखा गया है, लेकिन इन क्षेत्रों में ग्रामीण एसपी की तैनाती बनी रहेगी।
पुलिस कमिश्नरी सिस्टम में शामिल किए गए थानों में सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन, टिकरापारा, उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव क्षेत्र), खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना शामिल हैं। इन सभी थानों पर सीधे पुलिस कमिश्नर का नियंत्रण रहेगा।
वहीं विधानसभा थाना, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा-नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के बाहर का क्षेत्र) थानों की जिम्मेदारी ग्रामीण एसपी के पास रहेगी।
बदले गए इन जगहों के एसपी
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | बैच | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
|---|---|---|---|---|
| 1 | संजीव शुक्ला | IPS 2004 | पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज | पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय |
| 2 | राम गोपाल | IPS 2007 | पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज | पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज |
| 3 | अभिषेक शांडिल्य | IPS 2007 | पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज | पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज |
| 4 | बालाजी राव सोमावर | IPS 2007 | पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय रायपुर | पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज |
| 5 | अमित तुकाराम कामले | IPS 2009 | पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर | अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय |
| 6 | लाल उमेद सिंह | IPS 2011 | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर |
| 7 | शशि मोहन सिंह | IPS 2012 | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ |
| 8 | दिव्यांग पटेल | IPS 2014 | पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ | पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर |
| 9 | उमेश प्रसाद गुप्ता | IPS 2020 | सेनानी, 14वीं वाहिनी, बालोद | पुलिस उपयुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय |
| 10 | संदीप पटेल | IPS 2020 | सेनानी, 16वीं वाहिनी, नारायणपुर | पुलिस उपयुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय |
| 11 | मयंक गुर्जर | IPS 2020 | सेनानी, 15वीं वाहिनी, दंतेवाड़ा | पुलिस उपयुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय |
| 12 | विकास कुमार | IPS 2020 | पुलिस अधीक्षक (SIIB), पुलिस मुख्यालय रायपुर | पुलिस उपयुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय |
| 13 | राजनाला स्मृति | IPS 2020 | पुलिस अधीक्षक (STF), बस्तर | पुलिस उपयुक्त (क्राइम एवं साइबर), रायपुर नगरीय |
| 14 | श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा | IPS | पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर | पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण |
| 15 | ईशु अग्रवाल | IPS 2022 | नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक, रायपुर |
















