• Privacy Policy
  • About Us
Friday, February 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

साहस और परिश्रम से बुलंदियों पर चंदा

Amish Kumari by Amish Kumari
July 31, 2025
in खेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram
Oplus_131072
Oplus_131072

रायपुर, 31 जुलाई 2025

यह कहानी संघर्ष, साहस और सतत् प्रयास की वह मिसाल है, जो यह सिद्ध करती है कि अगर हौसले बुलंद हों तो हालात चाहे जैसे भी हों, बदले जा सकते हैं। जिले की खड़गवां ब्लॉक के पोंडी बचरा गांव की रहने वाली चंदा यादव दीदी की कहानी आज पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन चुकी है। कभी बेहद साधारण पारिवारिक परिस्थिति में जीने वाली चंदा दीदी आज न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि लाखों की उद्यमी भी बन चुकी हैं।

READ ALSO

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

गरीबी की जंजीरों को तोड़ने का साहसिक फैसला

चंदा के पति विद्यानंद यादव खेती और मजदूरी करते थे। वार्षिक आमदनी मात्र 45 से 60 हजार रुपए थी। जिससे घर खर्च निकालना बेहद कठिन हो एक गृहिणी से लाखों की उद्यमी बनने तक का सफर किया साकारगया था। परिवार

Oplus_131072

लगातार आर्थिक तंगी से गुजर रही थी, लेकिन चंदा ने परिस्थितियों से हार मानने के बजाय बदलाव का रास्ता चुना। एक दिन वे गांव की एक महिला स्व-सहायता समूह की बैठक में भाग लेने गईं, जहाँ उन्होंने देखा कि दूसरी महिलाएं कैसे छोटे-छोटे व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उस दिन उनके मन में एक नई चिंगारी जगी और उन्होंने भी अपने जीवन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

 

समूह से जुड़ाव ने बदली जिंदगी की धारा

चंदा ने “साक्षर भारत स्व-सहायता समूह” से जुड़ने का निर्णय लिया जो समृद्धि महिला संकुल संगठन के अंतर्गत आता है। इस समूह से जुड़ते ही उन्हें बैंक लिंकेज के तहत आर्थिक सहायता मिली और उन्होंने सबसे पहले एक छोटी सी मनिहारी सौंदर्य और प्रसाधन दुकान की शुरुआत की। यह दुकान धीरे-धीरे चल निकली और चंदा की आर्थिक स्थिरता की ओर पहला कदम मिली। इसके बाद उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और कपड़े सिलने का काम शुरू किया। उनके कार्य में लगन और ग्राहकों के प्रति उनकी ईमानदारी ने व्यवसाय को आगे बढ़ाया और आमदनी में भी निरंतर वृद्धि हुई।

 

लगातार सीखते रहने की आदत बनी सफलता की कुंजी

चंदा ने सिर्फ व्यापार ही नहीं किया, उसमेे लगातार सीखने की ललक भी थी। वे समूह की नियमित बैठकों में जाती थीं, बिहान कार्यालय से योजनाओं की जानकारी लेती थीं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। यह सीखने की प्रक्रिया ही थी, जिसने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया। धीरे-धीरे वे गांव की एक प्रेरक महिला बन गईं। आज उनकी सालाना आमदनी एक लाख रुपए के लगभग है और वे न केवल अपने परिवार को बेहतर जीवन दे रही हैं, बल्कि अपने बच्चों को भी बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा दिला पा रही हैं।

 

दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा की जीवंत मिसाल

आज चंदा यादव खुद एक सफल उद्यमी हैं और उनके अनुभव से प्रेरित होकर गांव की कई अन्य महिलाएं भी स्व-सहायता समूहों से जुड़ रही हैं। वे अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण भी देती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। वे बताती हैं कि स्वयं सहायता समूह ने उन्हें न केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनाया, बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त किया है। अब वे घर के हर निर्णय में उनकी बराबर की भागीदार हैं और सम्मान के साथ जीवन जी रही हैं।

 

हौसले से बदली तकदीर, मेहनत से बना मुकाम

चंदा की कहानी यह बताती है कि आत्मनिर्भरता का रास्ता कठिन जरूर होता है, लेकिन असंभव नहीं। अगर मन में सीखने की ललक हो, परिस्थिति को बदलने का जुनून हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो कोई भी महिला अपनी जिंदगी को संवार सकती है। समूह, बैंक लिंकेज, प्रशिक्षण, परिवार का सहयोग और स्वयं का हौसला ने चंदा को साधारण से असाधारण बना दिया। यह कहानी सिर्फ चंदा यादव की नहीं, बल्कि हर उस महिला की है जो परिस्थितियों से ऊपर उठकर बदलाव का सपना देखती हैं और उसे साकार करने की हिम्मत रखती हैं। चंदा आज एमसीबी जिले की महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बन चुकी हैं और यह साबित कर रही हैं कि जब महिलाएं जागती हैं, तो समाज भी अवश्य बदलता है।

Related Posts

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच
खेल

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच

February 3, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

February 1, 2026
भारत का दमदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा  किया।
खेल

भारत का दमदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा किया।

January 25, 2026
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म पुरस्कार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान
खेल

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म पुरस्कार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान

January 25, 2026
आईसीसी का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड शामिल, बांग्लादेश बाहर
खेल

आईसीसी का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड शामिल, बांग्लादेश बाहर

January 24, 2026
T20I मैच कितने बजे से होंगे शुरू? समय नोट कर लें, नहीं तो मैच मिस हो सकता है
खेल

T20I मैच कितने बजे से होंगे शुरू? समय नोट कर लें, नहीं तो मैच मिस हो सकता है

January 21, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई : बस्तर को आकांक्षी जिला श्रेणी में मिला राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल तोकापाल विकासखंड को मिला कांस्य पदक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर जिले में किया जा रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे

मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर जिले में किया जा रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे

August 17, 2025
भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र – तथ्यों से हुआ खुलासा

भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र – तथ्यों से हुआ खुलासा

August 12, 2025
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत विभाग की बैठक सम्पन्न

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत विभाग की बैठक सम्पन्न

July 30, 2025
हायर सेकेण्डरी स्कूल लच्छनपुर के प्रभारी प्राचार्य निलंबित

हायर सेकेण्डरी स्कूल लच्छनपुर के प्रभारी प्राचार्य निलंबित

August 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सोना और चांदी में लगातार गिरावट, जानें आपके शहर में कीमतें क्या हैं ?
  • WhatsApp से हो रही है ठगी, एक पल में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
  • आयुष्मान वंदना कार्ड क्या है ? किन बुजुर्गों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया यहां।
  • RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, लोन की ब्याज दरें स्थिर,महंगाई काबू में और इकोनॉमी मजबूत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR