• Privacy Policy
  • About Us
Friday, March 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

आज सितारे किस राशि पर होंगे मेहरबान और किसे रहना होगा सावधान, जानिए आज का राशिफल।

Amish Kumari by Amish Kumari
January 13, 2026
in राशिफल
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

​आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय से निभाएंगे, लेकिन आपका किसी की बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो जातक किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी, तभी उनका वह काम पूरा हो सकेगा।

READ ALSO

मेष सहित 3 राशियों के लिए खर्चों पर कंट्रोल जरूरी, जानें बाकी राशियों का हाल।

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा इन 5 राशियों को, नौकरी और व्यापार में होंगे जबरदस्त अवसर; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

​वृष राशि (Taurus)

​आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आप किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में न पड़ें। आप नई प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आप कोई लोन भी ले सकते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

​मिथुन राशि (Gemini)

​आज का दिन आपके लिए सामाजिक पद-प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपकी खुशियां बढ़ेंगी और आप अपने पिताजी की शारीरिक समस्याओं को लेकर टेंशन में आ सकते हैं। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जा रहे हैं, तो वहां आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आज आपका मन परेशान रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

​कर्क राशि (Cancer)

​आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप काम के सिलसिले में कहीं बाहर जा सकते हैं। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। संतान का किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। नौकरी में आपको अपने कामों पर पूरी खास जगह बनाये रखने की आवश्यकता है, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

​सिंह राशि (Leo)

​आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी कमाई को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे, लेकिन किसी काम को लेकर आपको कानून के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। सिंगल लोगों के अपने साथी से मुलाकात होगी। आपका बिजनेस से संबंधित कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे।

​कन्या राशि (Virgo)

​आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी भी रहेगी, लेकिन फिर भी आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी।

​तुला राशि (Libra)

​आज आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ आप कुछ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। आप अपने जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। घूमने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी।

​वृश्चिक राशि (Scorpio)

​आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में डालने से बचने के लिए रहेगा। बिजनेस में आप किसी तकनीकी समस्या के कारण परेशान रहेंगे। आपको कोई फैसला किसी के कहने में आकर नहीं लेना है और किसी काम को लेकर पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

​धनु राशि (Sagittarius)

​आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। जिससे काम आगे के लिए लटक सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, लेकिन आपके आलस के चक्कर में समस्या बढ़ेंगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आप किसी से कोई बात बहुत सोच विचारकर करें, क्योंकि आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आने की संभावना बहुत कम है।

​मकर राशि (Capricorn)

​आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। कोई नया मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आपके कुछ नए किए गये प्रयास बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी की किसी बात को लेकर लापरवाही करेंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। यदि आपका धन फंसा हुआ था, तो आपको धन के मिलने के संभावना भी अधिक है।

​कुंभ राशि (Aquarius)

​आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको काम को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है और आपके अंदर एनर्जी रहने से अपने कामों को सोच-समझकर करें। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी संतान से किए हुए वादों को पूरा करने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे।

​मीन राशि (Pisces)

​आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप थोड़ा सोच-समझकर कामों में आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को काम को लेकर आज बड़े नेता से मिल सकते हैं। आपको अपनी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

 

Related Posts

मकर राशि वालों आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल
राशिफल

मेष सहित 3 राशियों के लिए खर्चों पर कंट्रोल जरूरी, जानें बाकी राशियों का हाल।

March 27, 2026
आज व्यापार में मुनाफे के बन रहे अच्छा योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल!
राशिफल

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा इन 5 राशियों को, नौकरी और व्यापार में होंगे जबरदस्त अवसर; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 26, 2026
आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन राशियों के लिए आज का दिन खास: अचानक लाभ और मनोकामना पूरी होने की संभावना; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 25, 2026
धनतेरस के इस शुभ अवसर पर इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन और मिलेगा लाभ, पढ़े दैनिक राशिफल!
राशिफल

“इन चार राशियों के लोगों को आज नौकरी और कारोबार में मिल सकती है अच्छी खबर, पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 24, 2026
मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!
राशिफल

इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं सुख-सुविधाएं, धन लाभ के बन रहे हैं योग; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 23, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 3 राशियों पर किस्मत रहेगा मेहरबान , जबकि 4 राशियों को आज बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल ।

March 22, 2026
Next Post
अगर आप रोज खाते हैं हरी मिर्च तो हो जाएं सतर्क! सेहत पर इसके फायदे और नुकसान जानकर चौंक जाएंगे

अगर आप रोज खाते हैं हरी मिर्च तो हो जाएं सतर्क! सेहत पर इसके फायदे और नुकसान जानकर चौंक जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत, कई ट्रेनों में खत्म हुआ RAC का झंझट; किराये में भी बदलाव ;  देखें पूरी लिस्ट यहां।

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, इन 10 ट्रेनों के टिकट होंगे सस्ते;जानिए क्या है रेलवे की योजना?

February 7, 2026
वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों से घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों से घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

August 13, 2025
EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगा पेंशन, जानें कैसे?

EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगा पेंशन, जानें कैसे?

August 30, 2025
WhatsApp-Signal यूजर्स को अलर्ट, OTP और अनजान लिंक से बचने की दी गई सलाह

WhatsApp-Signal यूजर्स को अलर्ट, OTP और अनजान लिंक से बचने की दी गई सलाह

March 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • पीएम मोदी का अहम संदेश: लॉकडाउन नहीं होगा, राज्यों से सप्लाई चेन को मजबूत रखने की अपील
  • डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
  • मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ
  • VVIP उड़ानों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, DGCA ने जारी किए सख्त नए नियम, लापरवाही पर होगी सख्ती
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR