रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी 3 को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर उन्हें जमकर तारीफ मिल रही है। यह मूवी 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस रानी मुखर्जी की दमदार परफॉर्मेंस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
पहले यह फिल्म फरवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने बाद में इसकी रिलीज डेट पहले कर दी। वहीं, अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्दानी 3 थिएटर रिलीज के बाद आम फिल्मों की तरह 8 हफ्तों के गैप के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।
ओटीटी पर कब होगी रिलीज?
OTTPlay की रिपोर्ट के अनुसार, मर्दानी 3 थिएटर में रिलीज होने के बाद सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। भारत में सिनेमाघरों में रिलीज के करीब 27 मार्च 2026 के बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है।

फिल्म को पहले 27 फरवरी को रिलीज किया जाना था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, CBFC ने 14 जनवरी को फिल्म को U/A (16+) सर्टिफिकेट दिया है। मर्दानी 3 का कुल रनटाइम 2 घंटे 17 मिनट 7 सेकंड है।
क्या है मर्दानी 3 की कहानी?
मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर आईपीएस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म इस फ्रैंचाइज की पहचान को बनाए रखते हुए एक गंभीर और सामाजिक मुद्दे पर आधारित कहानी दिखाएगी। इस बार शिवानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का हिस्सा होंगी और दो युवा लड़कियों के अपहरण से जुड़े एक खतरनाक मामले की जांच करती नजर आएंगी।
















