आयुष्मान कार्ड के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं, जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। लेकिन अब बात कर रहे हैं आयुष्मान वंदना कार्ड की, जो खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। इस कार्ड के जरिए बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
क्या है आयुष्मान वंदना कार्ड?
आयुष्मान वंदना कार्ड 70 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बनाया गया है। इसमें व्यक्ति की आय, पेशा या सामाजिक स्थिति की कोई शर्त नहीं है। चाहे व्यक्ति सरकारी नौकरी से रिटायर हो, व्यवसाय करता हो या फिर उसकी कोई कमाई न हो—हर 70 साल या उससे ज्यादा उम्र का नागरिक इस कार्ड के लिए पात्र है।
इस योजना के तहत लाभार्थियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार उपलब्ध कराया जाता है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों को महंगे इलाज की चिंता से राहत देना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Ayushman Vandana Card कैसे करें अप्लाई?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको एनएचए की वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब यहां मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर मोबाइल आया ओटीपी दर्ज कर, लॉगिन करें।
स्टेप 3- आपको यहां आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 4- फिर आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 5- अगर रजिस्ट्रेशन से पहले नहीं किया तो Click here for Fresh Enrolment पर टेब करें।
स्टेप 6- अब ई-केवाईसी करना होगा, जिसके लिए तीन ऑप्शन में से एक चुनें।
स्टेप 7- ई-केवाईसी पूरा होने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप किसी और योजना का लाभ ले रहें हैं। आपको None of the above पर क्लिक कर Proceed करना होगा।
स्टेप 8- अब आपको फैमली सदस्य जोड़ने का ऑप्शन दिया जाएगा। यहां आपको परिवार वालों की पूरी डिटेल्स जैसे आधार नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
अंत में आपको मैसेज आएगा Enrolment Process Complete। इसके 10 से 20 मिनट बाद ही आप आयुष्मान वंदना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
















