छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देह व्यापार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर से सटे मझगांव रोड पर स्थित एक मकान में दबिश देकर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से संदिग्ध हालत में युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने मकान मालिक सहित मौके पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले के लोग लंबे समय से मकान में हो रही संदिग्ध गतिविधियों से परेशान थे। उनका आरोप था कि बाहर से लगातार लड़के-लड़कियों का आना-जाना बना रहता था, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर रेड की।
आपत्तिजनक सामग्री बरामद, नाबालिग मिलने से बढ़ी गंभीरता
तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामान, कंडोम और कुछ संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद हुए। सबसे गंभीर बात यह रही कि मौके पर स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक नाबालिग छात्रा भी मिली, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।
मकान मालिक गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। SDOP कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
















