भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 21 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी तय की गई है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
पात्रता मानदंड
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 21 और 25 वर्ष एवं पदानुसार अधिकतम आयु 30, 35 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये निर्धारत की गकई है।
इन स्टेप्स से करें आरबीआई में अप्लाई
आरबीआई में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी से शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से खुद अप्लाई कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘RBI Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा, अब यहां मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
















