• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, February 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, नौकरी और आय में होगा इजाफा; पढ़े आज का राशिफल

Amish Kumari by Amish Kumari
February 10, 2026
in राशिफल
आज इन 5 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पूरे होंगे अधूरे काम!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आज मंगलवार, 10 फरवरी का दिन है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में होगा, वहीं आज के दिन ध्रुव योग का भी संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज के दिन कई राशि वालों को अच्छा लाभ होगा। रुके हुए काम फिर शुरू होंगे। जिन लोगों का कहीं धन फंसा हुआ था वह वापस मिल सकता है। इसके अलावा आज के दिन कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन है

मेष (Aries)

​आज का दिन आपके मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आपको अत्यधिक काम रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने कामों को थोड़ा धैर्य रखकर निपटाएं और अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान दें। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई बिजनेस में बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे धन धान्य में वृद्धि होगी और कुछ पारिवारिक मामले भी सुलझेंगे।

READ ALSO

इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं बेहतर ऑफर, करियर में आएगा बड़ा मौका; पढ़े आज का राशिफल।

इन चार राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, आज मिल सकती हैं शुभ संकेत ; पढ़ें आज का राशिफल ।

​वृष (Taurus)

​आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आप काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, क्योंकि आप अपने कुछ पेंडिंग कामों को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर भी काफी सटीक रहेंगे। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में मुश्किलें आने से आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरूर करें।

​मिथुन (Gemini)

​आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी सोच समझकर सभी काम पूरे होंगे और आपको किसी सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और कुछ नई चीजों को भी अपने घर लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको अपने पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

​कर्क (Cancer)

​आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आपको अच्छा मुनाफा होगा। आपके वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी।

​सिंह (Leo)

​आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए आप लापरवाही बिल्कुल ना करें और यदि कोई समस्या हो, तो उसे छोटा ना समझें। परिवार में किसी सदस्य को कहीं बाहर नौकरी मिलने से जाना पड़ सकता है। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो उसकी भी आप संज्ञान लेंगे और उसके लिए कुछ अनुभवी व्यक्तियों से भी मिलना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो इससे आपके परिवार के सदस्यों के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है।

​कन्या (Virgo)

​आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपका कोई सरकारी काम आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा।

​तुला (Libra)

​आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी परिवार के सदस्यों से खूब पटेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह बेवजह कानूनी हो सकता है। कोई मित्र आपको यदि इन्वेस्टमेंट संबंधित कोई प्लान बताएं, तो आप उसमें सोच समझकर धन लगाएं।

​वृश्चिक (Scorpio)

​आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपकी बेफिजूल के खर्च करने की आदत के कारण आपका काफी धन व्यय होगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, इसलिए आप उन पर कोई जिम्मेदारी ना डालें। आप कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर ले, नहीं तो बाद में आपको लेकर पछतावा हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने की आप योजना बना सकते हैं।

​धनु (Sagittarius)

​आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह को लेकर आप अपने किसी परिजन से बातचीत करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी भी कर सकते हैं। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देंगे। राजनीति में भी आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।

​मकर (Capricorn)

​आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में डूबा हुआ धन मिलने से खुशी होगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा और यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो उसे वापस मिलने में समस्या आएगी। आपको अपने कामों पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी, उन्हें किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। कोई सरकारी काम यदि आपका पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

​कुंभ (Aquarius)

​आज का दिन आपके लिए वैसे तो बढ़िया रहने वाला है, लेकिन फिर भी आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखकर चलना होगा और अपने कामों को आप कल पर टालने से बचें, नहीं तो बाद में वह मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। जीवनसाथी की कोई मन की इच्छा आप पूरी कर सकते हैं, जिसे आप पूरी करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है।

​मीन (Pisces)

​आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है, जिस पर आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं।

Related Posts

मेष और कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला होगा, जाने बाकि राशियों का हाल!
राशिफल

इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं बेहतर ऑफर, करियर में आएगा बड़ा मौका; पढ़े आज का राशिफल।

February 8, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन चार राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, आज मिल सकती हैं शुभ संकेत ; पढ़ें आज का राशिफल ।

February 6, 2026
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..
राशिफल

इन 5 राशियों के लिए अचानक धन लाभ और भाग्य खुलने के योग, जानें 4 फरवरी का राशिफल

February 4, 2026
तुला, वृश्चिक समेत इन राशि वालों के पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

इन चार राशियों को मिल सकता है नई जिम्मेदारी और दो को रहना होगा सावधान; पढ़े 12 राशियों की हाल।

February 3, 2026
मकर राशि वालों आज आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे, पढ़िए अन्य राशियों का राशिफल
राशिफल

मिथुन, कर्क सहित इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आज मिल सकते हैं नए अवसर; पढ़े आज का राशिफल।

February 2, 2026
आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल
राशिफल

इन 7 राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा बेहद शुभ, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता; पढ़े आज का राशिफल।

February 1, 2026
Next Post
कैंसर में हल्दी कितनी असरदार,जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

कैंसर में हल्दी कितनी असरदार,जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास

अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास

December 2, 2025
NSE ने दिवाली पर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का किया ऐलान… जानें इस बार क्या है खास?

NSE ने दिवाली पर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का किया ऐलान… जानें इस बार क्या है खास?

September 22, 2025
सरकार ने जारी की पीएम किसान की 21वीं किस्त, चेक करें आपको मिले या नहीं

सरकार ने जारी की पीएम किसान की 21वीं किस्त, चेक करें आपको मिले या नहीं

September 27, 2025
पाकिस्तान की नापाक हरकत: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसे 15 पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना की सख्त फायरिंग के बाद सीमा पार लौटे

पाकिस्तान की नापाक हरकत: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसे 15 पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना की सख्त फायरिंग के बाद सीमा पार लौटे

January 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • SBI सहित देश के कई बड़े बैंक 12 फरवरी को रहेंगे बंद, हड़ताल का ऐलान
  • छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, 4 से 26 अप्रैल तक यात्रियों को होगी दिक्कत, देखें पूरी लिस्ट यहां
  • छत्तीसगढ़ में शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, 3 की हालत गंभीर
  • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR