इंडियन एयरफोर्स में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु (नॉन-कॉम्बैटेंट) – इंटेक 02/2026 के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से सामान्य डाक के जरिए निर्धारित पते पर भेजना होगा। फॉर्म संबंधित ड्रॉप बॉक्स में जमा किए जाएंगे।
ध्यान रखने वाली बात यह है कि आवेदन पत्र 23 फरवरी 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना अनिवार्य है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें और सभी जरूरी दस्तावेज समय पर संलग्न करें।
आवेदन के लिए पात्रता
अग्निवीर वायु भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से मैट्रिकुलेशन या इसके समक्षक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए। ध्यान रखें कि उम्मीदवार का अनमैरिड होना आवश्यक है।
बिना किसी शुल्क के भरा जा सकता है फॉर्म
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे पूर्ण रूप से निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं अर्थात किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। फिजिकल के दौरान उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। इसके अलावा निर्धारित समय में अभ्यर्थियों को 10 पुशअप, 10 सिट अप और 20 स्क्वाट लगानी होंगी। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।














